ADGP Suicide Case: लैपटॉप से सामने आएगा एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या का सच? परिवार ने पुलिस को दिया

Adgp Y Puran Kumar Suicide News

ADGP Suicide Case: लैपटॉप से सामने आएगा एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या का सच? परिवार ने पुलिस को दिया
Adgp Y Puran Kumar HaryanaAdgp Y Puran Kumar AgeAdgp Y Puran Singh Wife
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 247 sec. here
  • 26 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 172%
  • Publisher: 51%

एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने मृतक का लैपटॉप कब्जे में ले लिया। अदालत ने लैपटॉप देने और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी

एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने मृतक का लैपटॉप कब्जे में ले लिया। अदालत ने लैपटॉप देने और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी ट्रांसफर प्रक्रिया रिकॉर्ड करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को लैपटॉप सौंप दिया। परिजनों की ओर से अदालत में पेश वकील ने बताया कि परिवार कभी लैपटॉप देने से इन्कार नहीं कर रहा था लेकिन पुलिस तकनीकी कारणों से इसे पहले रिकवर नहीं कर पाई थी। अदालत ने परिवार की मांग मानते हुए स्पष्ट किया कि लैपटॉप का डेटा सुरक्षित रखा जाए और ट्रांसफर प्रक्रिया रिकॉर्ड की जाए। पुलिस अब लैपटॉप को जांच के लिए सीएफएसएल भेजेगी। इसमें एडीजीपी के फिंगरप्रिंट्स से मिलान किया जाएगा और लैपटॉप में मौजूद फाइनल नोट व ईमेल्स की पड़ताल की जाएगी कि उन्हें किन लोगों को भेजा गया था। डिजिटल जांच अब प्राथमिक एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने 7 अक्तूबर को सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मार ली थी। परिजनों की सहमति से 15 अक्टूबर को पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया गया। अब पुलिस की जांच मुख्य रूप से डिजिटल साक्ष्यों, विशेषकर लैपटॉप और फोन के डेटा पर केंद्रित होगी। आईपीएस के पास चंडीगढ़ कैसे पहुंच गई गनमैन की पिस्टल? उधर, एडीजीपी पूरण कुमार के गनमैन सुशील की गिरफ्तारी कहां से हुई, यह सवाल कई स्थानीय पुलिसकर्मियों की नींद उड़ाए हुए है। कारण चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी है। वह पता करेगी कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसे रोहतक से पकड़ा गया था तो उसकी पिस्टल वाई पूरण कुमार के पास चंडीगढ़ कैसे पहुंच गई? एडीजीपी ने गनमैन की ही सरकारी पिस्टल से सुसाइड किया था। मंगलवार को एएसआई संदीप लाठर ने भी सुसाइड से पहले पुलिस व परिजनों को भेजे वीडियो में कहा था कि गनमैन को गिरफ्तार करने वाली टीम में वह भी शामिल थे। बताते हैं कि लोकेशन संदीप ने ही ट्रेस की थी। रकम जब्त क्यों नहीं की? संदीप की बात से ऐसा भी ध्वनित हुआ कि गिरफ्तारी कहीं और से हुई थी। हालांकि, वीडियो में जगह का जिक्र नहीं है। यह जरूर कहा कि सुशील की गिरफ्तारी के वक्त कार में ड्राइवर भी था। दावा किया था कि रास्ते में सुशील ने बताया था कि रिश्वत की रकम कार के डैशबोर्ड में छूट गई है। अगर संदीप का यह दावा सही है तो सवाल उठता है कि रोहतक पुलिस ने कार को पकड़कर तलाशी क्यों नहीं ली? रकम जब्त क्यों नहीं की? कहीं ऐसा तो नहीं कि सुशील ने कार में ही पिस्टल छोड़ दी हो जिसे ड्राइवर ने चंडीगढ़ में एडीजीपी पूरण कुमार तक पहुंचा दी? बहरहाल, संदीप की बातों, कयासों और आशंकाओं में कितनी सच्चाई है, इसका पता तो प्रकरण की जांच कर रहे डीएसपी गुलाब सिंह और चंडीगढ़ की एसआईटी ही बताएगी। वहीं, संदीप के सुसाइड के बाद ऐसी चर्चा भी तेजी से फैली कि शराब कारोबारी संदीप बंसल से मंथली मांगने के आरोपी गनमैन पर एफआईआर व गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी ने पूछताछ के लिए संदीप को बुलाया था। इसी कारण पूरे महकमे की नींद उड़ी हुई है। इस बारे में पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध पर संदीप को पूछताछ के लिए बुलाए जाने की बात का खंडन किया। बाकी सवालों पर चुप्पी साध ली। एडीजीपी आत्महत्या मामले में क्या-क्या हुआ 6 अक्तूबर: रोहतक पुलिस ने वरिष्ठ आईपीएस पूरण कुमार के पीएसओ को शराब कारोबारी से प्रोटेक्शन मनी मांगने के आरोप में एडीजीपी की सरकारी गाड़ी में गिरफ्तार किया। 7 अक्तूबर: चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित कोठी के निचले तल पर साउंड-प्रूफ कमरे में एडीजीपी पूरण कुमार ने दोपहर में खुद को गोलीमार आत्महत्या कर ली। 8 अक्तूबर: पूरण कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार जापान से चंडीगढ़ वापस लाैटीं। उन्होंने पूरण के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए सेक्टर-11 थाना पुलिस में लिखित शिकायत दी। साथ ही सुसाइड नोट भी वायरल हुआ। 9 अक्तूबर: सुसाइड नोट के आधार पर तत्कालीन डीजीपी और रोहतक के एसपी समेत 11 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। 10 अक्तूबर: अमनीत कुमार ने एफआईआर पर असंतुष्टि जताकर चंडीगढ़ पुलिस को पत्र लिखा। इसके बाद चंडीगढ़ के आईजी पुष्पेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय कमेटी गठित की गई। 11 अक्तूबर: हरियाणा सरकार ने रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया का तबादला किया और चंडीगढ़ पुलिस ने देर शाम एफआईआर में संशोधित धारा भी जोड़ दी। साथ ही जीएमएसएच-16 से बिना सहमति के शव को पीजीआई शिफ्ट करने पर अमनीत कुमार की चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बात हुई। वहीं, हरियाणा सरकार की ओर से मंत्रियों व अधिकारियों द्वारा अमनीत को मनाने का दौर चला। इसी दिन परिवार ने 31 सदस्यों की कमेटी बनाई और कमेटी ने महापंचायत बुला ली। 12 अक्तूबर: सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिकारी और नेताओं ने अमनीत से मिलकर मामले का हल निकालने की पूरी कोशिश की। सेक्टर-20 में महापंचायत में सरकार को डीजीपी को पद से हटाकर कार्रवाई करने का 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया। 13 अक्तूबर : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले परिवार को सांत्वना देने पहुंचे और मामले पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर बात की। वहीं, देर रात डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा गया। 14 अक्तूबर : परिवार को सांत्वना देने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे। चंडीगढ़ पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने व लैपटॉप लेने के लिए कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने अमनीत कुमार को नोटिस किया। वहीं, रोहतक में एएसआई संदीप लाठर ने वाई पूरण कुमार व उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद को गोलीमार आत्महत्या कर ली। देर रात तक पुलिस और परिवार के बीच पोस्टमार्टम पर सहमति बन गई। 15 अक्तूबर : पीजीआई में सुबह परिजनों की मौजूदगी में पूरण कुमार के शव का पोस्टमार्टम हुआ और देर शाम सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में शव का राजकीय सम्मान के साथ संस्कार किया गया। दोनों बेटियों ने मुखाग्नि दी।.

एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने मृतक का लैपटॉप कब्जे में ले लिया। अदालत ने लैपटॉप देने और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी ट्रांसफर प्रक्रिया रिकॉर्ड करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को लैपटॉप सौंप दिया। परिजनों की ओर से अदालत में पेश वकील ने बताया कि परिवार कभी लैपटॉप देने से इन्कार नहीं कर रहा था लेकिन पुलिस तकनीकी कारणों से इसे पहले रिकवर नहीं कर पाई थी। अदालत ने परिवार की मांग मानते हुए स्पष्ट किया कि लैपटॉप का डेटा सुरक्षित रखा जाए और ट्रांसफर प्रक्रिया रिकॉर्ड की जाए। पुलिस अब लैपटॉप को जांच के लिए सीएफएसएल भेजेगी। इसमें एडीजीपी के फिंगरप्रिंट्स से मिलान किया जाएगा और लैपटॉप में मौजूद फाइनल नोट व ईमेल्स की पड़ताल की जाएगी कि उन्हें किन लोगों को भेजा गया था। डिजिटल जांच अब प्राथमिक एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने 7 अक्तूबर को सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मार ली थी। परिजनों की सहमति से 15 अक्टूबर को पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया गया। अब पुलिस की जांच मुख्य रूप से डिजिटल साक्ष्यों, विशेषकर लैपटॉप और फोन के डेटा पर केंद्रित होगी। आईपीएस के पास चंडीगढ़ कैसे पहुंच गई गनमैन की पिस्टल? उधर, एडीजीपी पूरण कुमार के गनमैन सुशील की गिरफ्तारी कहां से हुई, यह सवाल कई स्थानीय पुलिसकर्मियों की नींद उड़ाए हुए है। कारण चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी है। वह पता करेगी कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसे रोहतक से पकड़ा गया था तो उसकी पिस्टल वाई पूरण कुमार के पास चंडीगढ़ कैसे पहुंच गई? एडीजीपी ने गनमैन की ही सरकारी पिस्टल से सुसाइड किया था। मंगलवार को एएसआई संदीप लाठर ने भी सुसाइड से पहले पुलिस व परिजनों को भेजे वीडियो में कहा था कि गनमैन को गिरफ्तार करने वाली टीम में वह भी शामिल थे। बताते हैं कि लोकेशन संदीप ने ही ट्रेस की थी। रकम जब्त क्यों नहीं की? संदीप की बात से ऐसा भी ध्वनित हुआ कि गिरफ्तारी कहीं और से हुई थी। हालांकि, वीडियो में जगह का जिक्र नहीं है। यह जरूर कहा कि सुशील की गिरफ्तारी के वक्त कार में ड्राइवर भी था। दावा किया था कि रास्ते में सुशील ने बताया था कि रिश्वत की रकम कार के डैशबोर्ड में छूट गई है। अगर संदीप का यह दावा सही है तो सवाल उठता है कि रोहतक पुलिस ने कार को पकड़कर तलाशी क्यों नहीं ली? रकम जब्त क्यों नहीं की? कहीं ऐसा तो नहीं कि सुशील ने कार में ही पिस्टल छोड़ दी हो जिसे ड्राइवर ने चंडीगढ़ में एडीजीपी पूरण कुमार तक पहुंचा दी? बहरहाल, संदीप की बातों, कयासों और आशंकाओं में कितनी सच्चाई है, इसका पता तो प्रकरण की जांच कर रहे डीएसपी गुलाब सिंह और चंडीगढ़ की एसआईटी ही बताएगी। वहीं, संदीप के सुसाइड के बाद ऐसी चर्चा भी तेजी से फैली कि शराब कारोबारी संदीप बंसल से मंथली मांगने के आरोपी गनमैन पर एफआईआर व गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी ने पूछताछ के लिए संदीप को बुलाया था। इसी कारण पूरे महकमे की नींद उड़ी हुई है। इस बारे में पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध पर संदीप को पूछताछ के लिए बुलाए जाने की बात का खंडन किया। बाकी सवालों पर चुप्पी साध ली। एडीजीपी आत्महत्या मामले में क्या-क्या हुआ 6 अक्तूबर: रोहतक पुलिस ने वरिष्ठ आईपीएस पूरण कुमार के पीएसओ को शराब कारोबारी से प्रोटेक्शन मनी मांगने के आरोप में एडीजीपी की सरकारी गाड़ी में गिरफ्तार किया। 7 अक्तूबर: चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित कोठी के निचले तल पर साउंड-प्रूफ कमरे में एडीजीपी पूरण कुमार ने दोपहर में खुद को गोलीमार आत्महत्या कर ली। 8 अक्तूबर: पूरण कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार जापान से चंडीगढ़ वापस लाैटीं। उन्होंने पूरण के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए सेक्टर-11 थाना पुलिस में लिखित शिकायत दी। साथ ही सुसाइड नोट भी वायरल हुआ। 9 अक्तूबर: सुसाइड नोट के आधार पर तत्कालीन डीजीपी और रोहतक के एसपी समेत 11 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। 10 अक्तूबर: अमनीत कुमार ने एफआईआर पर असंतुष्टि जताकर चंडीगढ़ पुलिस को पत्र लिखा। इसके बाद चंडीगढ़ के आईजी पुष्पेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय कमेटी गठित की गई। 11 अक्तूबर: हरियाणा सरकार ने रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया का तबादला किया और चंडीगढ़ पुलिस ने देर शाम एफआईआर में संशोधित धारा भी जोड़ दी। साथ ही जीएमएसएच-16 से बिना सहमति के शव को पीजीआई शिफ्ट करने पर अमनीत कुमार की चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बात हुई। वहीं, हरियाणा सरकार की ओर से मंत्रियों व अधिकारियों द्वारा अमनीत को मनाने का दौर चला। इसी दिन परिवार ने 31 सदस्यों की कमेटी बनाई और कमेटी ने महापंचायत बुला ली। 12 अक्तूबर: सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिकारी और नेताओं ने अमनीत से मिलकर मामले का हल निकालने की पूरी कोशिश की। सेक्टर-20 में महापंचायत में सरकार को डीजीपी को पद से हटाकर कार्रवाई करने का 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया। 13 अक्तूबर : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले परिवार को सांत्वना देने पहुंचे और मामले पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर बात की। वहीं, देर रात डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा गया। 14 अक्तूबर : परिवार को सांत्वना देने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे। चंडीगढ़ पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने व लैपटॉप लेने के लिए कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने अमनीत कुमार को नोटिस किया। वहीं, रोहतक में एएसआई संदीप लाठर ने वाई पूरण कुमार व उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद को गोलीमार आत्महत्या कर ली। देर रात तक पुलिस और परिवार के बीच पोस्टमार्टम पर सहमति बन गई। 15 अक्तूबर : पीजीआई में सुबह परिजनों की मौजूदगी में पूरण कुमार के शव का पोस्टमार्टम हुआ और देर शाम सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में शव का राजकीय सम्मान के साथ संस्कार किया गया। दोनों बेटियों ने मुखाग्नि दी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Adgp Y Puran Kumar Haryana Adgp Y Puran Kumar Age Adgp Y Puran Singh Wife Adgp Y Puran Kumar News Adgp Y Puran Suicide Y Puran Kumar Ips Biography Y Puran Kumar Ips Y Puran Kumar Ips Caste Kya Hai Y Puran Kumar Ips Biography In Hindi Y Puran Kumar Ips Children Y Puran Kumar Wikipedia Y Puran Kumar Ips Birth Place Y Puran Kumar Ips Wife Y Puran डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर डीजीपी शत्रुजीत कपूर डीजीपी वाई पूरन कुमार एडीजीपी वाई एडीजीपी रैंक वाई पूरण कुमार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

5 कोटींची कॅश, आलिशान गाड्या, महागडी घड्याळं अन् जमिनी, IPS अधिकाऱ्याकडे सापडली अमाप संपत्ती; CBI अधिकारीही चक्रावले5 कोटींची कॅश, आलिशान गाड्या, महागडी घड्याळं अन् जमिनी, IPS अधिकाऱ्याकडे सापडली अमाप संपत्ती; CBI अधिकारीही चक्रावलेIPS Officer Arrested in Corruption Case: 2009 च्या बॅचचे आयपीएस अधिकारी डीआयजी हरचरण सिंग भुल्लर यांना कृष्णा नावाच्या एका व्यक्तीसह अटक करण्यात आली आहे.
Read more »

बेंगलुरु के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा से रेप: आरोपी पुरुष टॉयलेट में घसीटकर ले गया, फोन छीना; बाद में पू...बेंगलुरु के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा से रेप: आरोपी पुरुष टॉयलेट में घसीटकर ले गया, फोन छीना; बाद में पू...Karnataka Bengaluru BMS Engineering College Campus Rape Case Update; Follow Bengaluru College Rape, Basavanagudi, Jeevan Gowda Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

Rajiv Kumar : সারদা মামলায় বড় আপডেট! খারিজ CBI-র মামলা, সুপ্রিম স্বস্তি রাজীব কুমারের...Rajiv Kumar : সারদা মামলায় বড় আপডেট! খারিজ CBI-র মামলা, সুপ্রিম স্বস্তি রাজীব কুমারের...Supreme Court dismisses CBI case against Rajiv Kumar bail in Saradha Scam case, BIG UPDATE
Read more »

ASI Suicide Case: सुसाइड नोट लिखा... वीडियो बनाई और पांच मिनट में ही मार ली गोली; ये बात जानते थे एएसआई संदीपASI Suicide Case: सुसाइड नोट लिखा... वीडियो बनाई और पांच मिनट में ही मार ली गोली; ये बात जानते थे एएसआई संदीपरोहतक पुलिस के एएसआई संदीप लाठर ने लाढ़ौत में मामा के खेत पहुंचकर पहले चार पेज का सुसाइड नोट लिखा, फिर 6 मिनट 28 सेकंड का वीडियो बनाकर साइबर सेल के प्रभारी व परिवार
Read more »

ASI Suicide Case: पति ने पढ़ाया, पत्नी बनी शिक्षिका…फिर आने लगी रिश्तों में दूरी और एएसआई ने कर ली खुदकुशीASI Suicide Case: पति ने पढ़ाया, पत्नी बनी शिक्षिका…फिर आने लगी रिश्तों में दूरी और एएसआई ने कर ली खुदकुशीरेवाड़ी के डहीना में एएसआई कृष्ण कुमार ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट में पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्ण कुमार गुरुग्राम में एएसआई के पद पर तैनात...
Read more »

24 Transgender Attempt Mass Suicide: আমাদের বোনদের ধর্ষণ... গণ-আত্মঘাতী হতে ফিনাইল খেল ২৪ বৃহন্নলা! ভয়ংকর! ভয়াবহ!24 Transgender Attempt Mass Suicide: আমাদের বোনদের ধর্ষণ... গণ-আত্মঘাতী হতে ফিনাইল খেল ২৪ বৃহন্নলা! ভয়ংকর! ভয়াবহ!24 transgenders attempt mass suicide in Indore In demand for arrest of rape accused
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:24:55