AAP से गठबंधन पर दिल्ली कांग्रेस में पड़ी दरार? शीला-चाको आए आमने-सामने

United States News News

AAP से गठबंधन पर दिल्ली कांग्रेस में पड़ी दरार? शीला-चाको आए आमने-सामने
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 167 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 63%

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेतृत्व में दरार की खबरें हैं. (Milan_reports की खबर)

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेतृत्व में दरार की खबरें हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता और कभी दिल्ली के प्रभारी रहे पीसी चाको का कांग्रेस काडर के लिए जारी एक ऑडियो मैसेज ने इसकी अटकलें और तेज कर दी हैं.

दिल्ली अध्यक्ष शीला दीक्षित जहां चाको के खिलाफ उतर आई हैं तो पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने चाको का बचाव किया है. माकन ने राहुल गांधी का हवाला देते हुए शीला दीक्षित को घेरने की कोशिश की है. उधर आम आदमी पार्टी को भी निशाना साधने का मौका मिल गया और उसने कहा कि 'दाहिने हाथ को पता ही नहीं है कि बायां क्या कर रहा है.' अभी हाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली यूनिट की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा. हालांकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बार-बार गठबंधन का आग्रह करते दिखे. दिल्ली में उनकी बात नहीं बन पाई तो बुधवार को उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस, जेजेपी और आम आदमी पार्टी गठबंधन कर लें तो बीजेपी को हराया जा सकता है. उधर पीसी चाको का ऑडियो मैसेज सुनकर साफ होता है कि कांग्रेस के अंदर एक खेमा ऐसा भी है जो आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन चाहता है. ऑडियो में चाको अपने कार्यकर्ताओं से गठबंधन की संभावनाओं के बारे में बता रहे हैं.चाको ने अपने संबोधन में कहा, 'अगर वे चाहें तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन हो सकता है.' चाको का यह ऑडियो मैसेज शक्ति ऐप के जरिये दिल्ली के तकरीबन 50 हजार कार्यकर्ताओं को भेजा गया है. इंडिया टुडे ने दिल्ली की मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित से चाको के मैसेज के बारे में पूछा तो उन्होंने इससे अनभिज्ञता जाहिर की. शीला ने कहा, 'मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि दिल्ली के कार्यकर्ताओं से आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए कहा जा रहा है या ऐसा कोई कैंपेन चल रहा है.' शीला दीक्षित ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि चाको साहब ऐसा क्यों कर रहे हैं, जबकि पूरी दिल्ली यूनिट इसके खिलाफ है. मैं दिल्ली की इंचार्ज हूं इसलिए मुझे तो कम से कम बताना ही चाहिए.' पीसी चाको और शीला दीक्षित के इस प्रकरण ने कांग्रेस में खलबली मचा दी है क्योंकि हाल फिलहाल पार्टी की जितनी बैठकें हुई हैं, उनमें गठबंधन को लेकर कांग्रेस पार्टी न तो किसी अंजाम तक पहुंची है और न ही आगे की कोई संभावना जताई गई है.इस बीच दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन भी एक बयान आया है जो इस मामले को और गंभीर बनाता है. माकन ने पीसी चाको का पूरी तरह से बचाव किया और शीला दीक्षित पर हमला बोला. माकन ने कहा कि चाको से जुड़ा सारा वाकया पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर हुआ है. माकन ने कहा, 'यह राहुल गांधी का फैसला है क्योंकि शक्ति ऐप केवल वे ही यूज करते हैं. राहुल गांधी के निर्देश पर ही शक्ति ऐप का उपयोग किया गया है. इसलिए अगर कोई राहुल गांधी पर सवाल उठा रहा है तो यह पूरी तरह से गलत है.'दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और सांसद संजय सिंह का भी इस मामले में बयान आ गया है. हाल में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर हुई बैठक में संजय सिंह भी शामिल थे. सिंह के मुताबिक कांग्रेस अभी भ्रम में दिख रही है. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस कनफ्यूज्ड है लेकिन हमलोग स्पष्ट हैं, आम आदमी पार्टी दिल्ली की सातों संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ रही है. हम चाह रहे थे कि एक गठबंधन हो ताकि देश को बांटने वाली और सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाली ताकतों को हराया जा सके. शीली दीक्षित का बयान दिखाता है कि कांग्रेस अपने आप में कितनी भ्रमित है. 'दाहिने हाथ को पता नहीं है कि बायां क्या कर रहा है.' इससे पहले बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस से एक और अपील करते हुए हरियाणा में गठबंधन की बात उठाई. उन्होंने जेजेपी को भी पाले में लेने की मांग की. एक सवाल कि अगर दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गठबंधन को तैयार हो जाते हैं तो क्या आम आदमी पार्टी अपने रुख में कोई तब्दीली लाएगी? इस पर संजय सिंह ने कहा कि 'ये सब काल्पनिक बातें हैं. हरियाणा और बिहार में गठबंधन की जरूरत है. दिल्ली में हमलोग 7 सीटों पर लड़ेंगे, इसलिए कांग्रेस को तय करना है कि उसका स्टैंड क्या रहेगा.'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कांग्रेस में शामिल होंगे हार्दिक पटेलकांग्रेस में शामिल होंगे हार्दिक पटेलगुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि की. चुनाव मैदान में उतरने की बात पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला कांग्रेस नेतृत्व करेगा.
Read more »

गुजरात में 2 विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का ‘हाथ’, एक नेता BJP में हुए शामिलगुजरात में 2 विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का ‘हाथ’, एक नेता BJP में हुए शामिलगुजरात में माणावदर सीट से कांग्रेस विधायक जवाहर चावड़ा शुक्रवार दोपहर इस्तीफा देकर गांधीनगर स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और पार्टी में शामिल हो गए। वहीं, मोरबी जिले के ध्रांगधरा सीट से विधायक परषोत्तम सबारिया ने शुक्रवार शाम इस्तीफा दिया।
Read more »

दिल्ली में AAP से गठबंधन नहीं, शीला दीक्षित संग बैठक में सोनिया गांधी ने जताई चिंतादिल्ली में AAP से गठबंधन नहीं, शीला दीक्षित संग बैठक में सोनिया गांधी ने जताई चिंतारिपोर्ट के मुताबिक सोनिया गांधी ने AAP से गठबंधन न होने की स्थिति में होने वाले वोटों के बिखराव और इससे बीजेपी को होने वाले फायदे पर चिंता जताई है.
Read more »

1952 में हुआ था पहला आम चुनाव, 55% लोगों ने कांग्रेस को नहीं दिया था वोट1952 में हुआ था पहला आम चुनाव, 55% लोगों ने कांग्रेस को नहीं दिया था वोटLok Sabha Election Chunav: 1952 के चुनाव में कुल 45.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। कांग्रेस ने 364 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन पार्टी को 55 प्रतिशत लोगों ने वोट नहीं दिया था।
Read more »

22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनाव22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »

देशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानदेशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानLok Sabha polls to be held in 7 phases from April 11, counting on May 23 | मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में 19 मई को आखिरी चरण में वोटिंग राहुल की सीट अमेठी और सोनिया की सीट रायबरेली में 6 मई को मतदान हरियाणा, गुजरात जैसे 22 राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग
Read more »

1977 आम चुनाव: इमरजेंसी के असर में कांग्रेस का हो गया सूपड़ा साफ– News18 हिंदी1977 आम चुनाव: इमरजेंसी के असर में कांग्रेस का हो गया सूपड़ा साफ– News18 हिंदीin 1977 when Indira Gandhi was defeated after the emergency, News in Hindi, Hindi news, भारत के इतिहास में जब भी आम चुनावों की बात होती है तो 1977 के लोकसभा चुनावों का जिक्र जरूर किया जाता है.
Read more »

बेहद अहम था 1962 का लोकसभा चुनाव, चीन युद्ध से लेकर नेहरू का देहांत, इंदिरा का पीएम बनना- Amarujalaबेहद अहम था 1962 का लोकसभा चुनाव, चीन युद्ध से लेकर नेहरू का देहांत, इंदिरा का पीएम बनना- Amarujalaअटल बिहारी वाजपेयी जिस सीट से पहली बार संसद पहुंचे थे तीसरे लोकसभा चुनाव में वहीं से हार गए थे। सी राजगोपालाचारी ने दी थी नेहरू को चुनौती। loksabhaelection2019 votekaro वोटकरो महासंग्राम Mahasangram
Read more »

गुजरात में 58 साल बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, हार्दिक ज्‍वाइन करेंगे कांग्रेसगुजरात में 58 साल बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, हार्दिक ज्‍वाइन करेंगे कांग्रेसराज्य में सीडब्ल्यूसी की आखिरी बैठक 1961 में हुई थी.
Read more »

बिहार में सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में किचकिच जारी, कांग्रेस-आरजेडी में 'तनातनी'बिहार में सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में किचकिच जारी, कांग्रेस-आरजेडी में 'तनातनी'बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है.
Read more »

आम चुनाव 2019: कांग्रेस और तृणमूल को झटका, टॉम वडक्कन, अर्जुन सिंह भाजपा में शामिल- Amarujalaआम चुनाव 2019: कांग्रेस और तृणमूल को झटका, टॉम वडक्कन, अर्जुन सिंह भाजपा में शामिल- Amarujalaटॉम वडक्कन ने कहा कि पुलवामा मामले के बाद कांग्रेस ने देश के खिलाफ पोजिशन ली इसलिए मेरे पास पार्टी छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा Mahasangram VoteKaro वोटकरो
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:15:54