AAP सरकार ने बुजुर्गों के लिए पेंशन स्कीम को फिर से शुरू किया

राजनीति News

AAP सरकार ने बुजुर्गों के लिए पेंशन स्कीम को फिर से शुरू किया
AAPबुजुर्गोंपेंशन
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 179 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 51%

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले AAP सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन स्कीम को दोबारा शुरू किया और 80 हजार नए बुजुर्गों को इसमें शामिल किया।

5 लाख लोगों को हर महीने ₹2500 तक मिलेंगे; चुनाव से पहले AAP सरकार का ऐलान दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले AAP सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन स्कीम को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया। स्कीम में 80 हजार नए बुजुर्गों को और जोड़ा गया है। पहले 4.

50 लोगों को इस स्कीम का फायदा मिलता था। अब पांच लाख से ज्यादा बुजुर्ग इस स्कीम के दायरे में आएंगे। 60 से 69 साल तक के बुजुर्गों को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे। वहीं 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 2500 रुपए महीना मिलेगा। स्कीम का ऐलान करते हुए दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, बुजुर्गों के आशीर्वाद से वह जेल से बाहर आए थे। यह स्कीम उनको शुक्रिया अदा करने के लिए है। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। अगले दो महीने में चुनाव हो सकते हैं। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं।अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि, देश में बुजुर्गों को सबसे ज्यादा पेंशन दिल्ली में दी जा रही है। अन्य राज्यों में जहां डबल इंजन सरकार है वहां पेंशन बहुत कम है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में 500 रुपए महीना और असम में 600 रुपए महीना मिलती है। 2015 में जब हमारी सरकार आई तो हमने दिल्ली में पेंशन को दोगुना किया। पहले की सरकारें 60 से 69 साल तक के बुजुर्गों को हर महीने 1000 रुपए देती थीं। हमने इसे 2000 किया। 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 1500 से बढ़ाकर 2500 रुपए महीना किया।महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए देने की भी घोषणा की बात भी कही गई। 22 नवंबर को AAP के 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान की शुरुआत की थी। तब केजरीवाल ने कहा था कि पूरी दिल्ली में 65 हजार मीटिंग की जाएंगी। हमारी सरकार की 6 मुफ्त की 'रेवड़ियों' वाला पर्चा बांटेंगे। उन्होंने कहा था, 'हमने दिल्ली में बहुत काम किया है। हमने दिल्ली के लोगों को 6 मुफ्त सुविधाएं 'रेवाड़ियां' दी हैं। हम दिल्ली के लोगों से पूछना चाहते हैं कि उन्हें ये 'रेवाड़ियां' चाहिए या नहीं चाहिए। केजरीवाल ने कहा था, 'AAP कार्यकर्ता वोटर्स से पूछेंगे कि पिछले 10 सालों में भाजपा ने दिल्ली के लिए क्या किया है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी आधा राज्य है, यहां केंद्र सरकार के पास उतनी ही शक्तियां हैं, जितनी हमारे पास हैं। भाजपा 20 राज्यों में सत्ता में है। एक भी राज्य में वे ये मुफ्त 'रेवड़ियां' नहीं देती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उनका इरादा ये नहीं है। केवल AAP ही जानती है कि ये सुविधाएं कैसे दी जाती हैं। भाजपा ने केवल दिल्ली सरकार के कामों को रोका है।' पीएम मोदी कई बार बोल चुके हैं कि केजरीवाल मुफ्त की 'रेवड़ी' दे रहा है, ये बंद होनी चाहिए। हम कहते हैं कि हां हम ये मुफ्त की 'रेवड़ी' दे रहे हैं।21 नवंबर को AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इनमें से छह नेता ऐसे हैं, जो BJP या कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए हैं। ब्रह्म सिंह तंवर, बीबी त्यागी और अनिल झा ने हाल ही में BJP छोड़ी थी। वहीं जुबैर चौधरी, वीर सिंह धींगान और सुमेश शौकीन कांग्रेस से आप में आए।शराब नीति केस- दिल्ली हाईकोर्ट का ED को नोटिस: केजरीवाल की याचिका पर ट्रायल कोर्ट के फैसले पर स्टे नहीं दिया शराब नीति केस में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर 21 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने ED को नोटिस जारी किया। इसमें जांच एजेंसी से उसका पक्ष रखने को कहा गया। केजरीवाल ने बुधवार को याचिका लगाकर ट्रायल कोर्ट के फैसले पर स्टे लगाने की मांग की थी। हालांकि हाईकोर्ट ने अभी स्टे पर फैसला नहीं दिया है।आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने के 24 घंटे बाद कैलाश गहलोत सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी मौजूद थे।5 मंत्री होंगे रिपीट, दो यादवों की लड़ाई में पासवान ने मारी बाजी, जानिए पूरी लिस्टविश्वराज सिंह मेवाड़ को 21 तोपों की सलामी दी; उदयपुर सिटी पैलेस के दरवाजे बंद, विवाद की आशंकासुप्रीम कोर्ट ने संविधान की प्रस्तावना से समाजवादी-धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाने की मांग वाली याचिका खारिज की; कहा- इन्हें हटाने का मतलब नहींएक डिग्री चढ़ा पारा फिर भी कड़ाके की ठंडलखनऊ में दो दिन बाद और बढ़ेगी ठंड

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

AAP बुजुर्गों पेंशन दिल्ली चुनाव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सुबह बनाती हैं वीडियो, फिर दिन में ऑफिस, अब लाखों को बनाया दीवाना, पूरे शहर में हो रही इस महिला की चर्चासुबह बनाती हैं वीडियो, फिर दिन में ऑफिस, अब लाखों को बनाया दीवाना, पूरे शहर में हो रही इस महिला की चर्चाकोविड-19 के दौरान रितु ने खुद 30 किलो वजन कम किया और इसी दौरान फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू किया.
Read more »

Bangladesh: शेख हसीना को भूला नहीं है बांग्लादेश.. वापस लाने के लिए चल रहा चाल, सामने आया ये कदमBangladesh: शेख हसीना को भूला नहीं है बांग्लादेश.. वापस लाने के लिए चल रहा चाल, सामने आया ये कदमSheikh Hasina: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने रविवार को ऐलान किया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके कुछ सहयोगियों को भारत से वापस लाने के लिए इंटरपोल की सहायता लेगी.
Read more »

बीहारी टार्जन राजा यादव से खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता की मुलाकात, अब ओलंपिक सपना होगा साकारबीहारी टार्जन राजा यादव से खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता की मुलाकात, अब ओलंपिक सपना होगा साकारBihari Tarzan Gold Medal Sapna: जी बिहार झारखंड ने राजा यादव के सपने को साकार करने के लिए एक मुहिम शुरू की, जिससे उन्हें सरकार से मदद दिलवाने की कोशिश की गई.
Read more »

जापान: ओनागावा परमाणु रिएक्टर ने 13 साल बाद बिजली उत्पादन फिर से किया शुरूजापान: ओनागावा परमाणु रिएक्टर ने 13 साल बाद बिजली उत्पादन फिर से किया शुरूजापान: ओनागावा परमाणु रिएक्टर ने 13 साल बाद बिजली उत्पादन फिर से किया शुरू
Read more »

केंद्र ने करदाताओं की मदद के लिए आकलन वर्ष 2024-25 के लिए शुरू किया अभियानकेंद्र ने करदाताओं की मदद के लिए आकलन वर्ष 2024-25 के लिए शुरू किया अभियानकेंद्र ने करदाताओं की मदद के लिए आकलन वर्ष 2024-25 के लिए शुरू किया अभियान
Read more »

मेघालय में जल संकट से निपटने में होगा एआई का इस्तेमालमेघालय में जल संकट से निपटने में होगा एआई का इस्तेमालमेघालय सरकार ने बारिश और झरनों के पानी के संरक्षण के लिए आधुनिक तकनीकों की मदद से राज्य के पांच हजार से ज्यादा झरनों की मैपिंग का फैसला किया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:51:17