AAP ने दिल्ली में 15 चुनावी गारंटियां दीं

Politics News

AAP ने दिल्ली में 15 चुनावी गारंटियां दीं
AAPDelhi ElectionsArvind Kejriwal
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 7 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 30%
  • Publisher: 51%

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के लिए पार्टी की 15 गारंटियां का ऐलान किया। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 2020 में किए यमुना की सफाई, यूरोप की तरह दिल्ली सड़कें और पानी की सप्लाई का वादा पूरा नहीं कर पाने पर माफी भी मांगी।

बोले- 2020 में किए वादे सरकार बनने पर पूरे करेंगे; AAP ने दिल्ली में 15 चुनावी गारंटियां दींआम आदमी पार्टी ने सोमवार को दिल्ली के लिए पार्टी की 15 गारंटियों का ऐलान किया। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 2020 में किए यमुना की सफाई, यूरोप की तरह दिल्ली सड़कें और पानी की सप्लाई का वादा पूरा नहीं कर पाने पर माफी भी मांगी। केजरीवाल ने कहा, 'आज कबूल कर रहा हूं कि पिछले 5 साल में ये वादे पूरे नहीं कर पाए। ढाई साल कोरोना चला, इसके बाद उन्होंने जेल-जेल का खेल खेला। मेरी सारी टीम बिखर गई। लेकिन अब हम सारे जेल से बाहर आ गए हैं। मेरा सपना है कि दिल्ली में तीनों काम हों। अगले 5 साल में ये काम हम पूरे करेंगे। हमारे पास फंड भी है और इसके लिए प्लान भी है।' दिल्ली में 24 घंटे मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त शिक्षा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा, अस्पतालों-मोहल्ला क्लिनिक में मुफ्त इलाज जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं-प्रवक्ताओं ने भाषणों में साफ कर दिया है कि उनकी सरकार बनी तो दिल्ली में मुफ्त योजनाएं बंद होंगी।केजरीवाल ने कहा- अगर कमल का बटन दबा दिया तो 25 हजार रुपए हर महीने अतिरिक्त खर्च होगा। इतनी बचत हमारी सरकार की वजह से हो रही है। मैं नहीं समझता कि गरीब आदमी 25 हजार रुपए बोझ उठाने में सक्षम है। कई लोगों को दिल्ली छोड़कर जाना पड़ेगा। वोटिंग में कमल का बटन दबाया तो चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ हो जाएगा।दिल्ली में यमुना नदी की गंदगी बड़ा चुनावी मुद्दा है। अरविंद केजरीवाल ने 2020 के चुनाव में नदी को साफ करने का वादा किया था। लेकिन 5 साल बीतने के बाद भी यमुना साफ नहीं हो सकी। हर साल छठ त्योहार के दौरान यमुना की सफेद झाग पर जमकर सियासत होती है। 25 जनवरी को भाजपा नेता प्रवेश वर्मी ने अरविंद केजरीवाल का कटआउट यमुना में डुबोया था। केजरीवाल के कटआउट पर लिखा था- मैं फेल हो गया, मुझे माफ करना। कटआउट में केजरीवाल कान पकड़े हुए थे। बीजेपी सहित दूसरी पार्टियां लगातार इन मुद्दों पर AAP को घेरती आई हैं। 14 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को राजधानी का दौरा करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने गंदगी दिखाते हुए केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा था कि ये है केजरीवाल जी की चमकती दिल्ली, पेरिस वाली दिल्ली।दिल्ली की 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि 8 फरवरी को रिजल्ट आएंगे। इस बार के चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 20 जनवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 1,522 उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 22 उम्मीदवार अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं।दिल्ली भाजपा के संकल्प पत्र का तीसरा पार्ट जारी किया; शाह बोले- केजरीवाल जैसा झूठ बोलने वाला नहीं देखा 25 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया था। अमित शाह ने कहा कि हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं। बीजेपी कोरे वादे नहीं करती है। एक लाख आठ हजार लोगों ने अपना सुझाव दिया। 62 प्रकार के समूहों की बैठक की गई। ये सुझाव, दिल्ली का बजट और दिल्ली की जरूरतों को ध्यान में रखकर ये संकल्प पत्र बनाया गया है।कांग्रेस की दिल्ली में तीन गारंटियां, 300 यूनिट तक फ्री बिजली, 500 रुपए का सिलेंडर और फ्री में राशन किट 16 जनवरी को कांग्रेस ने दिल्ली में तीन गारंटियां दी थीं। इसमें सरकार बनने पर दिल्ली की जनता को 500 रुपए का सिलेंडर, फ्री में राशन किट और 300 यूनिट तक फ्री बिजली की बात कही थी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा था कि दिल्ली में सरकार बनने पर कांग्रेस अपनी सभी गारंटियां पूरी करेगी।भाजपा बोली- अरविंद केजरीवाल को बाबा साहेब अंबेडकर से नफरत, अमृतसर की घटना में उनकी मर्जीबीमारी-गरीबी से छुटकारे का लालच दिया जा रहा; 2 साल में 15% आबादी बढ़ीहिमाचल-पंजाब में कोल्डवेव, MP में रात में ठंड बढ़ी; दिल्ली में 26 जनवरी 8 साल में सबसे गर्मग्वालियर में रात को बढ़ी ठंड, पारा 6.

3 डिग्रीयूपी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, पारा 5.5°कोटा में सीजन का सबसे कम तापमानझारखंड में मौसम ने लिया यू-टर्न, ठंड में इजाफा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

AAP Delhi Elections Arvind Kejriwal Guarantees Yamuna Cleaning Free Electricity Free Water

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पीएम मोदी ने दिल्ली में फूंका चुनावी बिगुल, AAP पर हमलापीएम मोदी ने दिल्ली में फूंका चुनावी बिगुल, AAP पर हमलाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में चुनावी प्रचार शुरू किया और आम आदमी पार्टी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली 'आप'दा में घिरी है और पार्टी भारत के विकास में बाधक है।
Read more »

Delhi News: दिल्ली के Kalkaji में पुलिस ने रोका संगीत कार्यक्रम, AAP-BJP में सियासत जारीDelhi News: दिल्ली के Kalkaji में पुलिस ने रोका संगीत कार्यक्रम, AAP-BJP में सियासत जारीDelhi News: दिल्ली के Kalkaji में पुलिस ने रोका संगीत कार्यक्रम, AAP-BJP में सियासत जारी
Read more »

दिल्ली चुनाव 2025: AAP प्रचार में जुटा, केजरीवाल गारंटी पोस्टर से चुनाव अभियान शुरूदिल्ली चुनाव 2025: AAP प्रचार में जुटा, केजरीवाल गारंटी पोस्टर से चुनाव अभियान शुरूदिल्ली के 2025 के विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने प्रचार अभियान में उतरने शुरू कर दिए हैं। मुंबई से दिल्ली आकर संजय कांतिलाल प्रचार कर रहे हैं।
Read more »

दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने लॉन्च की दूसरी गारंटी, हेल्थ योजना का एलानदिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने लॉन्च की दूसरी गारंटी, हेल्थ योजना का एलानदिल्ली विधानसभा चुनावों के बिगुल बजने के बाद सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनीति में एक और गारंटी जोड़ दी है - हेल्थ योजना।
Read more »

द‍िल्ली चुनाव में AAP का घोषणापत्र जारी, केजरीवाल ने क‍िया इन 15 गारंट‍ियों का ऐलानद‍िल्ली चुनाव में AAP का घोषणापत्र जारी, केजरीवाल ने क‍िया इन 15 गारंट‍ियों का ऐलानआम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया. इसमें 15 नई गारंटियों की घोषणा की गई, जिसमें महिलाओं को ₹2100 मासिक देने, किरायेदारों को फ्री बिजली-पानी, छात्रों को मेट्रो में 50% छूट, पुजारियों-ग्रंथियों को ₹18000 मासिक भत्ता देने जैसी योजनाएं शामिल हैं. देखें ये पूरा ऐलान.
Read more »

AAP Manifesto: दिल्ली चुनाव के लिए 'आप' ने जारी किया घोषणा पत्र, केजरीवाल ने दी ये 15 गारंटियांAAP Manifesto: दिल्ली चुनाव के लिए 'आप' ने जारी किया घोषणा पत्र, केजरीवाल ने दी ये 15 गारंटियांदिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर AAP ने आज सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. इसके तहत केजरवाल ने दिल्लीवासियों को कुल 15 गारंटियां दी हैं. राज्य। दिल्ली एनसीआर
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:37:17