AAP नेता लक्की ओबेरॉय हत्याकांड: आरोपी ड्राइवर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में की थी हत्या

Lucky Oberoi Murder News

AAP नेता लक्की ओबेरॉय हत्याकांड: आरोपी ड्राइवर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में की थी हत्या
Jalandhar Murder CaseShaminder Pal ArrestAmritsar Encounter
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 198 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 127%
  • Publisher: 53%

जालंधर में प्रॉपर्टी डीलर लक्की ओबेरॉय हत्याकांड के मुख्य आरोपी शमिंदर पाल को अमृतसर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शमिंदर, जो ओबेरॉय का रिकवरी एजेंट था, ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की। मुठभेड़ में घायल आरोपी से एक विदेशी पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले में कई खुलासे हुए...

जागरण संवाददाता, अमृतसर। जालंधर में शुक्रवार की सुबह प्रॉपर्टी डीलर और फाइनांसर 43 वर्षीय सतविंदर पाल सिंह उर्फ लक्की ओबेरॉय की दस गोलियां मारकर हत्या के मामले में दूसरे दिन पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्यारोपित को अमृतसर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान जालंधर के मिट्ठापुर निवासी शमिंदर पाल के रूप में हुई है। शमिंदर प्रॉपर्टी डीलर का रिकवरी एजेंट और ड्राइवर था। उससे पुलिस ने एक विदेशी बरेटा कंपनी की .

30 बोर पिस्टल भी बरामद की है। आरोपित मुठभेड़ में घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उल्लेखनीय है कि जीटीबी नगर निवासी लक्की ओबेरॉय आम आदमी पार्टी के जालंधर कैंट के वार्ड 35 के इंचार्ज थे। आरोपी ने पूछताछ में किए कई राजफाश डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद आरोपितों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जिलों की पुलिस के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम को विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर पता चला कि हत्या के बाद आरोपित शमिंदर सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए अमृतसर के खासा इलाके में छिपा हुआ है। इस सूचना पर अमृतसर रूरल पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाके लगाकर सघन चेकिंग शुरू की। अमृतसर देहाती के एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान बाइक पर आ रहे आरोपित को जब टीम ने रुकने का इशारा किया तो आरोपित बाइक मोड़कर भागने की कोशिश में संतुलन खो बैठा और वहीं गिर पड़ा। इसके बाद आरोपित ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपित घायल हो गया। एसएसपी ने बताया कि शमिंदर का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपित ने प्रारंभिक पूछताछ के दौरान इस हत्याकांड में महत्वपूर्ण राजफाश किए हैं। पुलिस टीमें अन्य आरोपितों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है। सुबह 7:35 बजे दो हमलावरों ने दिया था घटना को अंजाम बता दें कि खालसा कालेज की प्रधानगी को लेकर करीब आठ महीने पुराने विवाद की रंजिश में शुक्रवार की सुबह लक्की ओबेरॉय की हत्या की गई थी। लक्की सुबह माडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद जब 7:35 बजे गुरुद्वारा साहिब से बाहर निकल अपनी थार गाड़ी में बैठे। तभी गुरुद्वारा साहिब के साथ वाली गली से पैदल आए एक हमलावर ने दोनों हाथ में पकड़े पिस्तौल से 12-15 गोलियां चलाईं। पांच गोलियां ओबेरॉय के सीने में, दो गर्दन पर, दो बाजू और एक सिर पर लगी। इसके बाद हमलावर गली में एक्टिवा स्टार्ट कर खड़े साथी के पीछे बैठकर फरार हो गया था। गंभीर रूप से घायल लक्की को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। लक्की ने की पिटाई तो गैंगस्टर जोगा की मदद से कर दी हत्या! सूत्र बताते हैं कि शमिंदर पहले गैंगस्टर जोगा फोल्ड़ीवाल के लिए काम करता था। उसके अमेरिका जाने के बाद करीबन दो वर्ष पहले वो लक्की के फाइनांस के काम में रिकवरी और ड्राइविंग का काम करने लगा था। इसके बावजूद वह जोगा के संपर्क में था। लक्की से जुड़े लोगों के मुताबिक चार दिन पहले शमिंदर ने फाइनांस रिकवरी के पैसों से नशा कर लिया, जिस कारण लक्की ने उसकी पिटाई कर दी और काम से निकालने की धमकी दी। तभी से उसने मन में रंजिश रख ली और जोगा से संपर्क कर उसकी हत्या करने को कहा। हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे? अमृतसर तक ली ट्रक से लिफ्ट, फिर टैक्सी की और बाद में मिली बाइक बताया जा रहा है कि वारदात के बाद शमिंदर और उसके साथी जालंधर से फरार हुए। नूरमहल के पास पहुंचकर उन्होंने रास्ता बदल लिया। शमिंदर ने मिठापुर से निकलते समय किसी परिचित को फोन किया था। रास्ते में उसने दो जगह ट्रकों से लिफ्ट ली और बाद में टैक्सी के जरिये अमृतसर पहुंचा। अमृतसर के पास उसे एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल मिली, जिससे वह आगे बढ़ रहा था। हालांकि इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं बाकी आरोपित लुधियाना की तरफ फरार हुए बताए जा रहे हैं। मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी से हुआ ट्रैक जालंधर पुलिस ने मोबाइल फोन लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपित को ट्रैक किया। आखिरी लोकेशन अमृतसर के आसपास मिलने के बाद जालंधर पुलिस ने अमृतसर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद अमृतसर पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर काबू किया। दूसरी पिस्टल के साथ अन्य आरोपित फरार जांच में सामने आया है कि वारदात में दो पिस्टल का इस्तेमाल हुआ था। एक पिस्टल शमिंदर के पास से बरामद हो चुकी है, जबकि दूसरी पिस्टल उसके साथी के पास बताई जा रही है। उस आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि साजिश रचने के मुख्य आरोपित से पूछताछ में अन्य सहयोगियों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। आरोपित के खिलाफ जालंधर में पहले ही विभिन्न धाराओं के तहत पहले ही एफआइआर दर्ज की जा चुकी हैं। साजिश की पूरी कड़ी को खंगाला जा रहा है और फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अब पुलिस की नजर उन लोगों पर है, जिन्होंने आरोपित को फरारी के दौरान मदद पहुंचाई। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह अमृतसर में किसके पास आ रहा था। -सोहेल कासिम मीर, एसएसपी अमृतसर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Jalandhar Murder Case Shaminder Pal Arrest Amritsar Encounter Property Dealer Murder AAP Leader Murder Joga Foldiwal Connection Punjab Crime News Jalandhar Crime Amritsar Police Jalandhar News Jalandhar Latest News Jalandhar News In Hindi Jalandhar Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पंजाब में पिछले 24 घंटे में दो AAP नेताओं की हत्या से हड़कंप, आम आदमी पार्टी के सरपंच का भी मर्डर; पुरानी रंजिश का शकपंजाब में पिछले 24 घंटे में दो AAP नेताओं की हत्या से हड़कंप, आम आदमी पार्टी के सरपंच का भी मर्डर; पुरानी रंजिश का शकपंजाब में पिछले 24 घंटों में दो AAP नेताओं की हत्या से हड़कंप मच गया है। तरनतारन के चीमा खुर्द गांव में AAP समर्थक सरपंच गुरभेज सिंह की पूर्व सरपंच शरनजीत सिंह और उसके साथियों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। सरपंच पद को लेकर पुरानी रंजिश हत्या का मुख्य कारण बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी...
Read more »

Delhi News: सड़क के गड्ढे में गिरकर युवक की मौत मामले में AAP ने जताई नाराजगी, की जांच और जवाबदेही की मांगDelhi News: सड़क के गड्ढे में गिरकर युवक की मौत मामले में AAP ने जताई नाराजगी, की जांच और जवाबदेही की मांगDelhi News: सड़क पर खुले गड्ढे में गिरकर बाइक सवार युवक की मौत. AAP ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए और सीसीटीवी फुटेज जारी करने की मांग की. राज्य। दिल्ली एनसीआर
Read more »

पंजाब को ज्ञान देने से पहले हरियाणा के किसानों-मजदूरों का हिसाब दें नायब सैनी, AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बीजेपी को घेरापंजाब को ज्ञान देने से पहले हरियाणा के किसानों-मजदूरों का हिसाब दें नायब सैनी, AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बीजेपी को घेराPunjab news: आप के मीडिया प्रभारी ने कहा, हरियाणा श्रम विभाग में करीब 1500 करोड़ रुपये का वर्क-स्लिप घोटाला हुआ है, जिसने गरीबों-मजदूरों के साथ किए हुए ऐतिहासिक धोखे को उजागर किया है.
Read more »

जालंधर AAP नेता के मर्डर के पीछे नौकर भी: नशा करने पर पीटा था, नई CCTV फुटेज में क्रेटा चलाता दिखा, पीछे शू...जालंधर AAP नेता के मर्डर के पीछे नौकर भी: नशा करने पर पीटा था, नई CCTV फुटेज में क्रेटा चलाता दिखा, पीछे शू...Punjab Jalandhar AAP Leader Lucky Oberoi Gurdwara Firing Murder Case Funeral Photos Update; पंजाब के जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के 24 घंटे में कोई खुलासा नहीं हो पाया
Read more »

पंजाब में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या मामले में एक्शन, गैंगस्टर जोगा फोलरीवाल सहित दो पर मामला दर्जपंजाब में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या मामले में एक्शन, गैंगस्टर जोगा फोलरीवाल सहित दो पर मामला दर्जपंजाब के जालंधर में आप नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या के मामले में गैंगस्टर जोगा फोलरीवाल और दलबीरा पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस को निजी दुश्मनी का शक है। जोगा फोलरीवाल ने सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी...
Read more »

AAP नेता लक्की ओबरॉय का अंतिम संस्कार: जहां हत्या हुई वहां थी नौकर की कार; गैंगस्टर जोगा समेत चार पर केस दर्जAAP नेता लक्की ओबरॉय का अंतिम संस्कार: जहां हत्या हुई वहां थी नौकर की कार; गैंगस्टर जोगा समेत चार पर केस दर्जजालंधर में आम आदमी पार्टी (आप) नेता लक्की ओबरॉय की हत्या के मामले में पुलिस जांच के साथ-साथ कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। जांच का फोकस अब लक्की के घरेलू नौकर
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:25:26