दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की तरफ से दायर 8वीं चार्जशीट पर राउज एवेन्यू कोर्ट में मंगलवार को गरमागर्म बहस हुई. इस चार्जशीट में ईडी ने आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल को मुख्य आरोपी बनाया है. कोर्ट ने इस चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए पूछा एक राजनीतिक दल को कंपनी की तरह क्यों पेश किया गया.
नई दिल्ली. दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की तरफ से दायर 8वीं चार्जशीट पर राउज एवेन्यू कोर्ट में मंगलवार को गर्मागर्म बहस हुई. इस चार्जशीट में ईडी ने आम आदमी पार्टी और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल को मुख्य आरोपी बनाया है.
प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से वकील जोएब हुसैन ने कोर्ट में बताया कि ये ऐसा मामला है, जिसमें PMLA की धारा 70 और 70 दोनों को लागू किया जाना है. उन्होंने यह भी कहा कि AAP और अरविंद केजरीवाल दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट को लेकर सवाल किया कि आम आदमी पार्टी किस तरह से कंपनी की परिभाषा में आती है. इस पर ईडी के वकील ने कहा कि इसके लिए इस्तेमाल किया गया शब्द ‘व्यक्तियों का संगठन’ है. हुसैन ने कहा, ‘राजनीतिक दल एक निकाय और व्यक्तियों का संगठन है. कई फैसलों में कहा गया है कि इस तरह का संगठन बनाना अनुच्छेद 19 सी के तहत दिए गए अधिकार के अंतर्गत आता है.’ ईडी के वकील ने बताया पूरा कानून ईडी ने फिर बताया कि आप एक राजनीतिक दल है और आरपी एक्ट के तहत राजनीतिक दल व्यक्तियों का संगठन है. कंपनी में भी व्यक्तियों का संगठन भी शामिल है. इसलिए उसने इसमें AAP को कंपनी की तरह परिभाषित करते हुए आरोप बनाया है. ईडी ने कोर्ट से कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता हैं, जिसमें कई आप नेता और अन्य लोग भी शामिल हैं. ईडी ने इसके साथ ही कहा, ‘आम आदमी पार्टी चुनाव अभियान के लिए पैसे का इस्तेमाल करने सहित कई आपराधिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल है.’ यह भी पढ़ें- 34 मिनट की वह भूल पड़ी भारी, आज कफन में लिपटे नहीं गोद में किलकारी कर रहे होते 7 मासूम इस दौरान ईडी ने इस दौरान मामले के एक अन्य आरोपी विजय नायर का खास तौर से जिक्र किया. ईडी के वकील हुसैने ने कहा कि विजय नायर का आबकारी विभाग से कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन वह यह कह रहा था कि वह आप के लिए धन के बदले में अनुकूल नियम बनवा सकता है. यह भी पढ़ें- साथ भी और दूर भी… ममता के मन में चल क्या रहा? INDIA गठबंधन की मीटिंग में शामिल न होने की क्या वजह कोर्ट में फिर उठा विजय नायर का एंगल ईडी के वकील ने कोर्ट में बताया कि विजय नायर सीएम आवास के पास वाले बंगले में रह रहे थे. हुसैन ने इस दौरान अक्षय मलहोत्रा का बयान भी पढ़ा, जो तस्दीक करता है कि नायर सीधे केजरीवाल को रिपोर्ट कर रहे थे. हुसैन ने इसके साथ ही समीर महेंद्रू के बयान का हवाला दिया जो नायर और अरविंद केजरीवाल के बीच रिश्तों की पुष्टि करता है. ईडी के वकील हुसैन ने बताया कि विजय नायर हमेशा सीएम आवास पर पाए जाते थे. इसके साथ ही उन्होंने सुरेश मेनन के बयान का भी जिक्र किया. मेनन ISWA के सचिव थे. हुसैन ने बकार्डी इंडिया के सीईओ रंधावा का भी जिक्र किया. बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में अब तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, कई आप नेता, बीआरएस नेता के. कविता और अन्य शामिल हैं. इससे पहले जांच एजेंसी ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि वह जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल करेगी.
ED On Liquor Scam AAP Liquor Scam Arvind Kejriwal News Arvind Kejriwal Surrender News ED Latest News दिल्ली शराब घोटाला शराब घोटाले पर ईडी अरविंद केजरीवाल समाचार ईडी ताजा समाचार अरविंद केजरीवाल समाचार राउज एवेंन्यू कोर्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
‘शुरुआती जांच में केजरीवाल पर गौर नहीं किया गया…’, सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की गिरफ्तारी पर ईडी का जवाबArvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ED से गिरफ्तारी मामले में पूछताछ की है। केजरीवाल ने गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
Read more »
शराब घोटाला मामला: ईडी ने दाखिल की 224 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, सीएम केजरीवाल का नहीं है नामशराब घोटाला मामले में ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है।
Read more »
'हमें बचाने आए केजरीवाल': जेल से लौटे AAP सुप्रीमो के रोड शो में उमड़े समर्थक क्या बोले?Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट ने कथित दिल्ली शराब उत्पाद शुल्क नीति घोटाले के सिलसिले में आम आदमी पार्टी प्रमुख को 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है.
Read more »
दिल्ली शराब घोटाला: 'आप' पार्टी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बनाया जाएगा आरोपी, ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट को बतायादिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में यह जानकारी दी।
Read more »
शराब नीति केस में ED ने पहली बार बनाया केजरीवाल को आरोपी, जानें- चार्जशीट की मुख्य बातेंदिल्ली शराब नीति मामले में ED ने चार्जशीट दाखिल की है. ईडी ने इसमें सीएम अरविंद केजरीवाल और AAP को आरोपी बनाया है.
Read more »
CM केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली शराब मामले में चार्जशीट दायर, ED ने AAP को भी आरोपी बनायाArvind Kejriwal ED files chargesheet: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में अब आम आदमी पार्टी (AAP) को भी आरोपी बना दिया गया है.
Read more »
