AAP के 15 करोड़ के 'ऑफर' वाले आरोप पर संग्राम, BJP ने की जांच की मांग, LG ने ACB को दिए आदेश

Delhi LG News

AAP के 15 करोड़ के 'ऑफर' वाले आरोप पर संग्राम, BJP ने की जांच की मांग, LG ने ACB को दिए आदेश
AAPArvind KejriwalBJP
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 119 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 63%

Delhi Election Results से पहले BJP की बैठक, 50 से ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान

दिल्ली चुनाव के परिणाम आने में अभी 24 घंटे से भी कम का वक्त बचा है लेकिन राजधानी में अभी से सियासी पारा चढ़ने लगा है. चुनावी नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर लगाए गए आरोपों को लेकर अब बीजेपी भी हमलावर दिख रही है.

बीजेपी ने केजरीवाल के इन आरोपों को लेकर दिल्ली के उप-राज्यपाल को एक पत्र लिखकर शिकायत की है.  LG ने बीजेपी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इस पूरे मामले की जांच कराने का आदेश दिया है. दिल्ली के LG ने इस मामले की जांच ACB को सौंप दी है. बताया जा रहा है कि ACB की टीम इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से पूछताछ करने की तैयारी में है. सूत्रों के अनुसार उधर, इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी भी अब ACB के पास जाने और बीजेपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का मूड बनाती दिख रही है. LG ने प्रमुख सचिव को दिए आदेश विधायकों के खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच LG के प्रमुख सचिव ने ACB से जांच कराने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. इस मामले में दिल्ली के LG एक्शन मोड में दिख रहे हैं. कहा जा रहा है कि ACB की एक विशेष टीम इन आरोपों की जांच को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह से किसी भी वक्त पूछताछ कर सकती है. बताया जा रहा है कि ACB की टीम इस मामले में केजरीवाल से पूछताछ के लिए निकल गई है. उधर, AAP नेता संजय सिंह ने कहा है कि ACB की टीम उनसे पूछताछ के लिए आए इससे पहले मैं खुद ACB दफ्तर जाऊंगा. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});BJP ने लिखा था LG को पत्रआपको बता दें कि गुरुवार को अरविंद केजरीवाल के आरोपों को लेकर दिल्ली बीजेपी ने शुक्रवार को LG को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की थी. बीजेपी ने अपने इस पत्र में आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने दिल्ली बीजेपी पर जितने भी आरोप लगाए हैं वो झूठे और निराधार हैं. और भाजपा की छवि खराब करने और मतदान खत्म करने के तुरंत बाद दिल्ली में दहशत और अशांति की स्थिति पैदा करने के इरादे से लगाए गए हैं.केजरीवाल ने क्या लगाए थे आरोपआम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में दावा किया था कि AAP के 16 उम्मीदवारों को बीजेपी की ओर से मंत्री पद और पार्टी बदलने पर 15-15 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव मिला है. केजरीवाल ने अपने पोस्ट में कहा था कि कुछ एजेंसियां दिखा रही हैं कि बीजेपी की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं. पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि 'आप' छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हर एक को 15-15 करोड़ देंगे. अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं, तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है? जाहिर तौर पे ये फर्जी सर्वे करवाये ही इसलिए गए हैं, ताकि ये माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके, लेकिन हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

AAP Arvind Kejriwal BJP दिल्ली के उप-राज्यपाल आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव दिल्ली चुनाव परिणाम बीजेपी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इंदौर के ऐतिहासिक गोपाल मंदिर को शादी के लिए किराए पर दे दिया गया!इंदौर के ऐतिहासिक गोपाल मंदिर को शादी के लिए किराए पर दे दिया गया!इंदौर के ऐतिहासिक गोपाल मंदिर को शादी समारोह के लिए किराए पर दे दिया गया। इस घटना के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
Read more »

Erode East Bypolls: BJP ने इस सीट पर चुनाव लड़ने से ही कर दिया इनकार, चौंकाने वाली है वजहErode East Bypolls: BJP ने इस सीट पर चुनाव लड़ने से ही कर दिया इनकार, चौंकाने वाली है वजहBJP के नेतृत्‍व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) ने पांच फरवरी को तमिलनाडु की ‘इरोड पूर्व’ सीट के लिए होने वाले विधानसभा उपचुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है.
Read more »

आरजी कर मामला: पीड़िता के पिता ने दोषी के लिए अधिकतम सजा की मांग कीआरजी कर मामला: पीड़िता के पिता ने दोषी के लिए अधिकतम सजा की मांग कीआरजी कर मामला: पीड़िता के पिता ने दोषी के लिए अधिकतम सजा की मांग की
Read more »

द लेडी किलर: स्टार किड्स की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झुंझला दियाद लेडी किलर: स्टार किड्स की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झुंझला दियाएक्टिंग के दम पर भी फिल्म द लेडी किलर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म ने 45 करोड़ के बजट में बनकर सिर्फ 37 हजार रुपये की कमाई की।
Read more »

सीतापुर: दुष्कर्म आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तारसीतापुर: दुष्कर्म आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक महिला ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पुलिस ने बुधवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद सांसद की गिरफ्तारी की।
Read more »

बच्चें की मांग से खिलखिला उठेगा आंगनवाड़ी मेन्यूबच्चें की मांग से खिलखिला उठेगा आंगनवाड़ी मेन्यूएक केरल के आंगनवाड़ी में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन के मेनू में बदलाव की मांग एक बच्चे ने की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:54:40