Aam Aadmi Party (AAP) MP Sandeep Pathak PM Delhi CM Arvind Kejriwal Sugar Level; वह चुने हुए सीएम है, उन पर कई लोगों का भरोसा और राजनीतिक भविष्य टिका हुआ है। ऐसे व्यक्ति को जेल में नहीं रखा जाना चाहिए। यह बात सबको समझ आ रही है बस बीजेपी और ले.
आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप पाठक शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अरविंद केजरीवाल का ब्लड शुगर लेवल 50 हो गया है। उनकी हालत चिंताजनक है। वह चुने हुए सीएम है, उन पर कई लोगों का भरोसा टिका हुआ है। ऐसे व्यक्ति को जेल में नहीं रखा जाना चाहिए। पाठक ने कहा कि ले.
गवर्नर कह रहे है कि केजरीवाल जानबूझकर कर अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। मैं उनसे कहता हूं ऐसे बयान देने से पहले उन्हें किसी डॉक्टर से या जानकारों से सलाह लेनी चाहिए। इससे पहले AAP ने गुरुवार को कहा कि केजरीवाल के स्वास्थ्य और उनकी रिहाई को लेकर INDIA ब्लॉक 30 जुलाई को जंतर मंतर पर एक रैली करेगा।बीजेपी केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश कर रही है- AAP आम आदमी पार्टी की तरफ से बोलते हुए दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बीजेपी पर केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया। आतिशी ने कहा जब भाजपा को केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की संभावना के बारे में पता चला तो उन्होंने उन्हें सीबीआई से गिरफ्तार करवा दिया। यह जानते हुए कि केजरीवाल को पिछले 30 वर्षों से मधुमेह है। हिरासत में उनका वजन 8.5 किलोग्राम कम हो गया है। उनका शुगर लेवल 34 बार गिर चुका है। आतिशी ने बताया कि केजरीवाल की मेडिकल रिपोर्ट केन्द्र और एलजी के साथ साझा की गई थी। इसमें बताया गया था कि केजरीवाल का शुगर गिरकर क्रिटिकल लेवल तक गिर गया है।दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने CM अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी। वहीं ED के मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी उन्हें 31 जुलाई तक जेल में ही रहना होगा। दरअसल, 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी थी, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक बेल बॉन्ड नहीं भरा गया है। केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। उसके बाद राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें कस्टडी में भेज दिया था। उनके खिलाफ दूसरा मामला CBI का है। जिसमें उन्हें 26 जून को अरेस्ट किया गया था।इससे पहले 17 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की CBI की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका और अंतरिम जमानत की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था। करीब ढाई घंटे तक चली बहस के बाद कोर्ट ने कहा था कि जमानत याचिका पर सुनवाई 29 जुलाई को करेंगे। वहीं, 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी। जस्टिस संजीव खन्ना ने जमानत देते हुए कहा था कि केजरीवाल 90 दिन से जेल में हैं। इसलिए उन्हें रिहा किए जाने का निर्देश देते हैं। हम जानते हैं कि वह चुने हुए नेता हैं और ये उन्हें तय करना है कि वे मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं या नहीं।9 जुलाई को ED ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सातवीं सप्लिमेंट्री चार्जशीट पेश की। 208 पेज की इस चार्जशीट में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को केस का सरगना और साजिशकर्ता बताया गया है। चार्जशीट में कहा गया कि स्कैम से मिला पैसा आम आदमी पार्टी पर खर्च हुआ है। ED ने चार्जशीट में कहा गया है कि केजरीवाल ने 2022 में हुए गोवा चुनाव में AAP के चुनाव अभियान में यह पैसा खर्च किया। दावा किया गया है कि केजरीवाल ने शराब बेचने के कॉन्ट्रेक्ट के लिए साउथ ग्रुप के सदस्यों से 100 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 45 करोड़ रुपए गोवा चुनाव पर खर्च किए गए थे।LG के प्रमुख सचिव बोले- केजरीवाल कम कैलोरी ले रहे:चीफ सेक्रेटरी को लिखा- सही डाइट नहीं ली, वजन घटा; AAP बोली- LG मजाक कर रहे दिल्ली के LG वीके सक्सेना के प्रधान सचिव ने मुख्य सचिव को शनिवार को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सही डाइट नहीं लेने का आरोप लगाते हुए उनकी तबीयत का जिक्र किया है। प्रधान सचिव ने कहा है कि केजरीवाल जानबूझकर कम कैलोरी ले रहै हैं। रिपोर्ट मिली है कि उन्होंने 6 जून से 13 जुलाई तक तीन बार के खाने में कम कैलोरी की डाइट ली है। उनका वजन भी 2 किलो कम हो गया है। इसे लेकर AAP नेता संजय सिंह ने कहा- ये क्या मजाक कर रहें हैं एलजी साहब? क्या कोई आदमी खुद की शुगर कम करेगा? यह बहुत खतरनाक होता है। LG साहब को अगर बीमारी के बारे में पता नहीं है तो उन्हें ऐसा लेटर नहीं लिखना चाहिए। ईश्वर ना करें कभी आप के साथ ऐसा समय आए।योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था- खाने में लहसुन-प्याज से झगड़े हो रहे थेआंध्र सीएम चंद्रबाबू बोले- जगनमोहन रेड्डी ड्रग्स माफिया एस्कोबार जैसे:स्पीकर बोले-टेबल गिरा तो दंड के लिए तैयार रहिएगाहरियाणा के 7 जिलों में बारिश, 1 फीट पानी भराआधा घंटे की बारिश में शहर हुआ पानी पानीअयोध्या के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मॉक ड्रिलशुक्रवार सुबह जिले में हुई तेज बारिश
Arvind Kejriwal Diabetes Arvind Kejriwal Arrest Updates Delhi CM Arvind Kejriwal Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal Delhi Excise Policy Scam Case Enforcement Directorate
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Scam: ‘नौकरी के बदले जमीन घोटाले में सीबीआई दाखिल करे निर्णायक आरोपपत्र’; अदालत ने जांच एजेंसी को दिया निर्देशरेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले में अदालत ने सीबीआई को आरोप पत्र दाखिल करने के लिए कहा है। कोर्ट ने इसके लिए 15 जुलाई तक का समय दिया है।
Read more »
झारखंड: हेमंत सरकार ने साबित किया बहुमत, समर्थन में पड़े 45 वोटसत्तारूढ़ जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन ने 3 जुलाई को जब हेमंत सोरेन सरकार बनाने का दावा पेश किया था, तब राज्यपाल को 44 विधायकों के समर्थन की लिस्ट सौंपी थी.
Read more »
जेल में कम हुआ केजरीवाल का साढ़े 8 किलो वजन, AAP नेता संजय सिंह का दावाAAP के राज्यसभा सांसद सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल का वजन साढे़ 8 किलों तक कम होने का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि भाजपा का मकसद अरविंद केजरीवाल को जेल में प्रताड़ित करना है और सरकार का मकसद अरविंद केजरीवाल की जिंदगी से खिलवाड़ करना है.
Read more »
केजरीवाल कोमा में जा सकते हैं, जेल में 8.5 किलो वजन गिरा, 5 बार शुगर लेवल हुआ कम, संजय सिंह का दावाArvind Kejriwal: AAP के राज्यसभा सांसद सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल का वजन साढे़ 8 किलों तक कम होने का मामला उठाया.
Read more »
जेल में CM केजरीवाल का वजन 8.5 किलो घटा, AAP नेता संजय सिंह का बड़ा दावादिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन 8.5 किलोग्राम तक कम हो गया है. AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा दावा किया है.
Read more »
Budget Session: संसद सत्र से पहले सरकार ने 21 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक; तृणमूल कांग्रेस नहीं होगी शामिलसंसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने वाला है। यह 12 अगस्त तक चल सकता है। बजट 23 जुलाई को पेश किया जाएगा।
Read more »
