AAP का गंभीर पर एक और आरोप, खुद गाड़ी में बैठ हमशक्ल से प्रचार करा रहे

United States News News

AAP का गंभीर पर एक और आरोप, खुद गाड़ी में बैठ हमशक्ल से प्रचार करा रहे
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 63%

मनीष सिसोदिया ने एक फोटो शेयर करते हुए ये दावा किया

लोकसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर है. आखिर के दो चरण की वोटिंग बाकी है. 12 मई को देश की राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोटिंग होगी. मतदान से पहले आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग चल रही है.

इस बीच आपत्तिजनक पर्चे बंटवाने के बाद आप ने गंभीर पर एक और आरोप लगाया है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने एक फोटो शेयर करते हुए दावा किया है कि, गंभीर अपने रोड शो में एसी कार में बैठे थे, जबकि जनता उनके हमशक्ल को गंभीर समझकर मालाएं पहना रही थी. गौतम गंभीर के इस हमशक्ल का नाम गौरव अरोड़ा और इसे कांग्रेस का नेता बताया जा रहा है. सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा कि, ये कांग्रेस और बीजेपी की महामिलावट है. गौतम गम्भीर ए.सी. गाड़ी में नीचे बैठे हैं. उन्हें धूप में समस्या है. उनकी जगह उनका हमशक्ल कैप लगाकर खड़ा है. कार्यकर्ता 'डुप्लीकेट' को गौतम गम्भीर समझकर माला पहना रहे हैं और जो डुप्लीकेट है वो असल में कांग्रेसी नेता है. ये कांग्रेस और बीजेपी की महामिलावट है. गौतम गम्भीर ए.सी. गाड़ी में नीचे बैठे है. उन्हें धूप में समस्या है. उनकी जगह उनका हमशक्ल कैप लगाकर खड़ा है. कार्यकर्ता 'डुप्लीकेट' को गौतम गम्भीर समझकर माला पहना रहे हैं.— Manish Sisodia May 10, 2019 दरअसल, मनीष सिसोदिया ने दुर्गेश पाठक नाम के एक शख्स के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए ये लिखा है. दुर्गेश पाठक ने अपने ट्वीट में लिखा कि गौतम गंभीर का डुप्लीकेट गौरव अरोड़ा है, जो कि कांग्रेस का 2017 MCD चुनाव का वार्ड 96N से उम्मीदवार था. तो सवाल ये है कि कांग्रेस और अजय माकन बीजेपी की क्यों मदद करना चाहते है? क्या डील हुई है? दुर्गेश ने गौरव अरोड़ा की दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन के साथ की एक फोटो भी शेयर की है. इसके अलावा उसका कांग्रेस पार्टी का विजटिंग कार्ड भी शेयर किया है. इससे पहले गुरुवार को पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार आतिशी ने गंभीर पर अपने खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियों वाला एक पर्चा बंटवाने का आरोप लगाया था. आतिशी ने दावा किया कि गंभीर ने निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे पर्चे बंटवाये हैं. जिसके बाद गंभीर ने ट्वीट कर केजरीवाल को निशाने पर लिया. वहीं आतिशी ने दिल्ली महिला आयोग में जाकर गौतम गंभीर के खिलाफ शिकायत की है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कम्प्यूटर बाबा ने प्रज्ञा की तुलना रावण से और शिवराज की शकुनी से कीकम्प्यूटर बाबा ने प्रज्ञा की तुलना रावण से और शिवराज की शकुनी से कीबोले- दिग्विजय सिंह की जीत के लिए 7000 साधु करेंगे हठ योग, फिर करेंगे रोड शो 13 अखाड़ों के साधू 7 मई को आएंगे भोपाल | loksabha chunav 2019 computer baba hatyog in bhopal
Read more »

Lok Sabha Elections 2019 Phase 5 Live Updates : 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदानLok Sabha Elections 2019 Phase 5 Live Updates : 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदानलोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में सोमवार को 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर कुल 673 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। पांचवें चरण में उत्तरप्रदेश की 14, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 7, राजस्थान की 12, झारखंड की 4 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। पांचवें चरण में राजनाथ सिंह (लखनऊ), सोनिया गांधी (रायबरेली), राहुल गांधी (अमेठी), स्मृति ईरानी (अमेठी), जयंत सिन्हा (हजारीबाग), राज्यवर्धनसिंह राठौड़ (जयपुर ग्रामीण), कृष्णा पूनिया (जयपुर ग्रामीण) और अर्जुनराम मेघवाल (बीकानेर) जैसे दिग्गजों की सीटों पर मतदान होना है। पेश है पल-पल का अपडेट-
Read more »

चीन पर दबाव बढ़ाने की ट्रंप की एक और कोशिश | DW | 06.05.2019चीन पर दबाव बढ़ाने की ट्रंप की एक और कोशिश | DW | 06.05.2019राष्ट्रपति ट्रंप के एक ट्वीट ने वैश्विक बाजारों को हिला दिया है. जल्द ही चीनी दल वॉशिंगटन में अमेरिका के साथ व्यापारिक मुद्दों पर दूसरे दौर की बातचीत करने वाला है. Trump chinatrade
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: मुनमुन सेन की सीट पर मंत्री सुब्रत मुखर्जी की साख दांव परलोकसभा चुनाव 2019: मुनमुन सेन की सीट पर मंत्री सुब्रत मुखर्जी की साख दांव परलोकसभा चुनाव 2019: मुनमुन सेन की सीट पर मंत्री सुब्रत मुखर्जी की साख दांव पर LokSabhaElection2019 LokSabhaChunav2019 SubrataMukherjee moonmoonsen Mahasangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो
Read more »

छठे चरण की 59 सीटों पर आज थमेगा प्रचार, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव परछठे चरण की 59 सीटों पर आज थमेगा प्रचार, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव परइस चरण में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मोदी सरकार के मंत्री राधा मोहन सिंह, बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, क्रिकेटर से पॉलिटिशियन बने गौतम गंभीर समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है.
Read more »

बेटे की सगाई में पिता ने पेश की मिसाल, शगुन में मांगा नारियल और एक रुपयाबेटे की सगाई में पिता ने पेश की मिसाल, शगुन में मांगा नारियल और एक रुपयाआदिवासी मीना महासभा के जिलाध्यक्ष फूलचंद मीना ने दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए एक अनूठी पहल कर एक मिसाल पेश की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:29:38