Ayodhya News: सुप्रीम कोर्ट ने 5 साल पहले राम मंदिर के पक्ष में फैसला लिया था. उससे पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा कि अयोध्या इतना बदल जाएगा.
Ayodhya News : देश के करोड़ों राम भक्तों के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक दिन है. क्योंकि आज ही के दिन 9 नवंबर 2019 को राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद अयोध्या की तस्वीर और तकदीर दोनों ही बदल गई. 500 वर्षों के संकल्प को पूरा करते हुए राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है.
इसके साथ ही अयोध्या के 37 अन्य मंदिरों का भी कायाकल्प किया जा रहा है. इतना ही नहीं इन पांच सालों में अयोध्या में कई सारी सुविधाएं राम भक्तों को मुहैया भी कराई गई है. अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के फैसले आने के बाद अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण हुआ. तो वहीं अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के साथ अयोध्या धाम बस स्टेशन भी बनकर तैयार हो गया. 5 सालों में बहुत बदल गया है अयोध्या इन 5 सालों में अयोध्या की सड़क भी राम भक्तों को भाने लगी है. चाहे वह धर्मपथ, हो राम पथ या फिर जन्मभूमि पथ हो. इन सड़कों पर रामायण कालीन दृश्य राम भक्तों को मोहित तो करते ही हैं. साथ ही आवागमन भी सुगम और सरल हो जाता है. अयोध्या के संतों की माने तो राम मंदिर के कारण ही अयोध्या को नई पहचान मिल भी मिल रही है. 3 करोड़ भक्त कर चुके हैं राम मंदिर के दर्शन 500 वर्षों के लंबे संघर्ष और 70 वर्ष तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट के द्वारा 9 नवंबर 2019 को राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया गया था. आज इस फैसले के आए 5 वर्ष पूरे हो गए हैं. 22 जनवरी को श्री रामलला भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हुए. इसके बाद से पूरे देश और दुनिया भर दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. ट्रस्ट के द्वारा बताए गए आंकड़े के मुताबिक अब तक तीन करोड़ से अधिक भक्त राम मंदिर में दर्शन किया है. इसे भी पढ़ें – ‘कभी नहीं सोचा था…’, अयोध्या का नया रंग देख हैरान हुए ये बॉलीवुड एक्टर, बताया क्यों खास हैं प्रभु राम लगातार हो रहा विकास विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि 9 नवंबर साल 2019 को मंदिर के पक्ष में फैसला आया था. यह हम लोगों के लिए ऐतिहासिक पल था. आज मंदिर का निर्माण पूरा हो रहा है. इन 5 सालों में अयोध्या की तस्वीर भी बदली. एयरपोर्ट बन चौड़ी सड़के हुई प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या को लेकर निरंतर विकास भी कर रही है.
Ayodhya News Supreme Court Decision On Ram Mandir Supreme Court Ram Mandir Ayodhya Latest News कितना बदल गया है अयोध्या 5 साल पहले कैसे दिखता था अयोध्या सुप्रीम कोर्ट राम मंदिर का फैसला अयोध्या न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिवाली से पहले इन धार्मिक स्थलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सिक्योरिटीAyodhya Bomb Threat: दिवाली से पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर, अयोध्या के राम मंदिर और तिरुपति का ईस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.
Read more »
Badhir News: दिवाली पर अयोध्या पहुंचे लाखों श्रद्धालुअयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर का आज पहला दीपोत्सव है. भगवान राम के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Ayodhya Deepotsav 2024: अयोध्या में दीपोत्सव का 8वां साल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने खींचा राम रथ; लाखों दीये से सरयू तट जगमगAyodhya Deepotsav 2024 News: अयोध्या दीपोत्सव में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि अयोध्या के लिए अद्भुत, अनुपम, अलौकिक पल है.
Read more »
Diwali 2024: Ram Mandir पहुंचे CM Yogi, रामलला के किए दर्शनDiwali 2024: दिवाली के मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) जाकर रामलला के दर्शन किए. उसके पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन किए. राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में ये पहली दिवाली है. कल ही अयोध्या में सरयू तट पर 25 लाख से अधिक दिए जलाने का रिकॉर्ड बना है.
Read more »
इस कारण जीते डोनाल्ड ट्रंप, साधु-संत कर रहे थे एक 'खास पूजा', अयोध्या से है खास कनेक्शन..Donald Trump News : मंदिर और मूर्तियों की नगरी अयोध्या में साधु संतों ने पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि अमेरिका चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ही अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे.
Read more »
Aligarh Muslim Univesity: अजीज बाशा का किस्सा जिस पर SC ने सुनाया फैसला, AMU को मिलेगा अल्पसंख्यक दर्जा!SC on AMU: 1967 में सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि एएमयू का गठन 1920 के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक्ट के तहत किया गया था.
Read more »
