'अवतार 3' भारत में भले ही 6 दिन बाद भी 100 करोड़ से रत्ती भर चूक गई हो, लेकिन इसने वर्ल्डवाइड कमाई में धूम मचा रखी है। जेम्स कैमरून के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने क्रिसमस से पहले ही दुनियाभर में 4000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है।
'अवतार: फायर एंड ऐश' ने दुनियाभर में धूम मचा रखी है। जेम्स कैमरून के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म भारत में भले ही 'धुरंधर' के आगे धीमी चल रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड इसने 6 दिन में ही रणवीर सिंह की फिल्म से 4 गुना से अधिक का ग्रॉस बिजनस कर लिया है। 'द वैरायटी' की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने दुनिया भर में $450 मिलियन कमा लिए हैं, जो 4042 रुपये है। भारत में भी यह अपनी सधी हुई रफ्तार से आगे बढ़ रही है और 100 करोड़ क्लब की दहलीज पर है। गुरुवार, 25 दिसंबर को क्रिसमस है और आगे नए साल का जश्न, ऐसे में अनुमान यही है कि यह फिल्म साल के आखिर तक 5000 करोड़ के पार चली जाएगी। 'अवतार' फ्रेंचाइज की इस तीसरी फिल्म का बजट करीब 3600 करोड़ रुपये है। हालांकि, यह जेम्स कैमरून की 2022 में रिलीज 'अवतार 2' के मुकाबले काफी पीछे है, जिसने 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 4960 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन और भारत में 179.
80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था।'अवतार 3' बॉक्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस यानी अमेरिका में यह साइंस फिक्शन फिल्म $119 मिलियन के पार जा चुकी है। जबकि sacnilk भारत में इसने छह दिनों में 95.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। बुधवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई में उछाल आया है, इसने छठे दिन सभी छह भाषाओं को मिलाकर 10.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। एक दिन पहले 9.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। गुरुवार को इसे क्रिसमस की छुट्टी का फायदा मिलेगा और यह आराम से 100 करोड़ के पार चली जाएगी। क्रिसमस से 1 जनवरी तक 900 करोड़ की कमाई का अनुमान'अवतार: फायर एंड ऐश' अगले पांच-छह दिनों में और बंपर कमाई करने का लक्ष्य रखती है। पश्चिमी देशों में क्रिसमस का जश्न और नए साल को देखते हुए लगाता छुट्टियां हैं। ऐसे में अनुमान यही है कि 25 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच यह दुनियाभर में आसानी से 800-900 करोड़ रुपये का बिजनस कर लेगी। हालांकि, इसी बीच इसे तीन नई फिल्मों से भी टक्कर मिलने वाली है। इनमें टिमोथी चालमेट की स्पोर्ट्स ड्रामा कॉमेडी 'मार्टी सुप्रीम', म्यूजिकल ड्रामा 'सॉन्ग संग ब्लू' और 'एनाकोंडा' शामिल हैं।'जूटोपिया 2' ने कमा लिए हैं 11,677 करोड़ रुपयेग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई के मामले में इस बीच, डिज्नी की एनिमेटेड सीक्वल 'जूटोपिया 2' अलग ही कीर्तिमान बना रही है। इस फिल्म ने अभी तक दुनियाभर में $1.3 बिलियन का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। क्रिसमस से पहले, यह एक बड़ी बॉक्स ऑफिस उपलब्धि है।
Avatar 3 Box Office Collection Avatar 3 Budget Avatar 3 Budget In Rupees Avatar Fire And Ash Box Office Avatar Fire And Ash Trailer Avatar Fire And Ash Collection Worldwide अवतार 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अवतार 3 Collection Worldwide अवतार फायर एंड ऐश बॉक्स ऑफिस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP Gold Silver Price Today : सोना आज 2620 रुपये महंगा, चांदी में 4000 की तेजी, जानें लखनऊ से वाराणसी तक की ...Uttar Pradesh Gold Silver Rate : भीषण सर्दी के जहां सबकुछ ठहर सा गया है, लेकिन सोने-चांदी की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रहीं. आज भी इनकी कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला. वेडिंग सीजन न होने के बावजूद कीमतों में इतनी तेजी हैरान कर रही है. सबसे ज्यादा चांदी चौंका रही है.
Read more »
खेत जोत रहे किसान के हल से कुछ टकराया, आई 'ठक' की आवाज, फिर खोदकर निकाला गया 4000 साल पुराना राजस्कॉटलैंड में खेत जोतते समय एक किसान को 4000 साल पुरानी रहस्यमयी कब्र मिली है. ब्रॉन्ज एज की इस कब्र में एक पुरुष और महिला के कंकाल मिले हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि 160 साल पहले भी इसे खोजा गया था, लेकिन फिर भुला दिया गया. लंदन भेजी गई एक खोपड़ी आज भी गायब है. जांच में पता चला कि द्वीप पर रहने के बावजूद ये लोग सी-फूड नहीं खाते थे.
Read more »
खेत जोत रहे किसान के हल से कुछ टकराया, आई 'ठक' की आवाज, फिर खोदकर निकाला गया 4000 साल पुराना राजस्कॉटलैंड में खेत जोतते समय एक किसान को 4000 साल पुरानी रहस्यमयी कब्र मिली है. ब्रॉन्ज एज की इस कब्र में एक पुरुष और महिला के कंकाल मिले हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि 160 साल पहले भी इसे खोजा गया था, लेकिन फिर भुला दिया गया. लंदन भेजी गई एक खोपड़ी आज भी गायब है. जांच में पता चला कि द्वीप पर रहने के बावजूद ये लोग सी-फूड नहीं खाते थे.
Read more »
वर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिका में नर्सिंग होम में धमाका, इमारत का हिस्सा ढहा; कई लोग घायलDainik Bhaskar Hindi News,Breaking News Headlines Today, Latest World News Updates, International News Headlines Live, Global News Top Stories, Breaking News Worldwide
Read more »
'Dhurandhar' से लेकर 'Avatar 3' तक, जानें बॉक्स ऑफिस पर कितने नोट छाप रही ये फिल्मेंमनोरंजन | बॉलीवुड: Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस समय बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड की फिल्में धमाल मचा रही हैं. चलिए जानते है, कौन सी फिल्म कमाई के मामले में आगे है.
Read more »
3 अफेयर में टूटी हदें! ₹4000 डेली कमाने वाला फिजियोथेरेपिस्ट कैसे बना सरकारी अस्पताल का चोरShamli Physiotherapist News: शामली का रहने वाला आसिफ तीन प्रेमिकाओं के शौक पूरे करने के लिए चोर बन गया। पुलिस की गिरफ्त में उसने पूरी कहानी बताई।
Read more »
