कुछ वक्त पहले अजय देवगन और तब्बू स्टारर 'औरों में कहां दम था' का टीजर आया था. उसी से फैंस की बेसब्री इस जोड़ी को दोबारा साथ देखने के लिए बढ़ गई थी. अब ट्रेलर के साथ मेकर्स ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है. ये ट्रेलर रोमांस के साथ-साथ एक्शन और सस्पेंस से भी भरा हुआ है.
अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक रही हैं. दोनों जब भी पर्दे पर साथ आते हैं कुछ न कुछ कमाल करते हैं. 90 के दशक में अजय और तब्बू को कई फिल्मों में साथ रोमांस करते देखा गया था.
आज के वक्त में वो 'दृश्यम' के साथ चोर-पुलिस खेलते दिखे हैं. लेकिन अब दोनों की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आने वाली है. उनकी फिल्म 'औरों में कहां दम था' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. कैसा है फिल्म का ट्रेलर?कुछ वक्त पहले अजय देवगन और तब्बू स्टारर 'औरों में कहां दम था' का टीजर आया था. उसी से फैंस की बेसब्री इस जोड़ी को दोबारा साथ देखने के लिए बढ़ गई थी. अब ट्रेलर के साथ मेकर्स ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है. ट्रेलर की शुरुआत में आप यंग जोड़े के समंदर किनारे बैठकर बातें करते देखते हैं. लड़की ने लड़के के कंधे पर सिर टिकाया हुआ है. वो उससे पूछती है- 'कृष्णा, कोई हमको अलग तो नहीं करेगा न?' इसपर कृष्णा जवाब देता है- 'हम चेक किए थे, अभी तक कोई पैदा नहीं हुआ है. किसी ने कोशिश भी की न, तो आग लगा देंगे दुनिया को.'इसके बाद आप कृष्णा के किरदार में अजय देवगन को जेल में देखते हैं. कृष्णा पर दो मर्डर का इल्जाम है और वो 22 सालों से जेल की सलाखों के पीछे सजा काट रहा है. बाहर की दुनिया के लिए वो तैयार नहीं है और बाहर उसकी मोहब्बत हर घड़ी उसका इंतजार कर रही है. 22 साल बाद जब वो जेल से बाहर निकलकर घर जाता है जब उसे अपने प्यार से मिलने का मौका मिलता है. लेकिन 22 सालों में चीजें बदल गई हैं. अब उसका प्यार, किसी और की बीवी बन चुका है. ऐसे में कृष्णा की मुलाकात तब्बू के किरदार के पति जिमी शेरगिल से होती है.Advertisement22 साल पहले ऐसा क्या हुआ था, जो कृष्णा ने दो लोगों की जान ले ली, ये बस वही जानता है. उसका कहना है कि दिमाग ठीक नहीं था. वहीं अब इतने लंबे वक्त के बाद वो वापस आया है, तो सबकुछ अलग पा रहा है. लेकिन उसका प्यार अभी भी वैसा ही है. ऐसे में आप अजय देवगन और तब्बू को स्क्रीन पर रोमांस करते देखेंगे. यंग कृष्णा के रोल में 'गंगुबाई' फेम शांतनु माहेश्वरी हैं और उनके साथ नजर आएंगी सई मांजरेकर. जिमी शेरगिल का किरदार फिल्म में ट्विस्ट ला सकता है.फिल्म 'औरों में कहां दम था' का ट्रेलर रोमांस के साथ-साथ सस्पेंस से भी भरा हुआ है. कृष्णा के किरदार का सच क्या है. वो जेल से बाहर आकर किन मुश्किलों का सामना करने वाला है और क्या उसे अपनी अधूरी मोहब्बत को पूरा करने का मौका मिलेगा या नहीं, ये सब फिल्म में देखने वाली बात होगी. तब्बू संग रोमांस के साथ-साथ अजय देवगन एक बार फिर एक्शन अवतार में दिखने वाले हैं. ये फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ये भी देखें Live TV
जिमी शेरगिल तब्बू अजय देवगन Jimmy Shergill Tabu Ajay Devgn Auron Mein Kahan Dum Tha Auron Mein Kahan Dum Tha Trailer Auron Mein Kahan Dum Tha Movie Auron Mein Kahan Dum Tha Release Date Shantanu Maheshwari Saiee Manjrekar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Auron Mein Kahan Dum Tha: 'औरों में कहां दम था' का पहला पोस्टर जारी, अजय देवगन ने टीजर को लेकर भी किया खुलासाअजय देवगन इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच अभिनेता की एक और नई फिल्म 'औरों में कहां दम था' को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है। आखिरकार निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है।
Read more »
दुश्मन हम ही थे अपने, औरों में कहां दम था... एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी अजय-तब्बू की जोड़ीAuron Mein Kahan Dum Tha Teaser: अजय देवगन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म औरों में कहां दम था का एक टीजर जारी किया है, जिसमें उनके साथ तब्बू नजर आ रही हैं. टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है.
Read more »
Auron Mein Kahan Dum Tha Teaser: सौ दर्द दिए उसने जो..., अजय देवगन और तब्बू लेकर आए एपिक रोमांटिक स्टोरीAuron Mei Kahan Dum Tha Teaser Out: अजय देवगन और तब्बू एक बार फिर दर्शकों के बीच हाजिर हो गए हैं. अब उनकी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया गया है.
Read more »
Auron Mein Kaha Dum Tha teaser: एक बार फिर अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी करेगी कमाल, औरों में दम कहा था का टीजर लॉन्चनीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू लीड रोल में हैं. यह फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Read more »
'अभी तक कोई पैदा नहीं हुआ...', Tabu को सताया Ajay Devgn से बिछड़ने का डर, प्यार के आगे हारेगा जग!तब्बू और अजय देवगन के गहरे दोस्त होने के साथ-साथ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ऑन-स्क्रीन जोड़ी भी है। कई फिल्मों में कर चुके तब्बू और अजय एक बार फिर पर्दे पर आग लगाएंगे। उनकी आगामी फिल्म औरों मे कहां दम था Auron Mein Kahan Dum Tha है। इस बीच अभिनेत्री को अजय से बिछड़ने का डर सताया...
Read more »
Auron Mein Kahan Dum Tha: दिल छू जाने वाली कहानी लेकर आए अजय देवगन-तब्बू, औरों में कहां दम था का धांसू ट्रेलर OUTAuron Mein Kahan Dum Tha Trailer Out: नीरज पांडे के रोमांटिक ड्रामा औरों में कहां दम था का दमदार ट्रेलर सामने आ गया है. फिल्म के ट्रेलर में तब्बू और अजय देवगन की रोमांटिक जोड़ी जीत रही है. फिल्म के अन्य कलाकारों में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी शामिल हैं.
Read more »
