एशिया कप 2025 का मंगलवार से आगाज हुआ। 8 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में अब तक 2 मुकाबले हो चुके हैं। शुक्रवार को पाकिस्तान टीम का सामना ओमान से अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा। इससे पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर सामने आई है। पाकिस्तान के कप्तान सालमान आगा पूरी तरह फिट नहीं...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 का मंगलवार से आगाज हुआ। 8 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में अब तक 2 मुकाबले हो चुके हैं। शुक्रवार को पाकिस्तान टीम का सामना ओमान से अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा। इससे पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर सामने आई है। पाकिस्तान के कप्तान सालमान आगा पूरी तरह फिट नहीं हैं। बीच में छोड़ी ट्रेनिंग सलमान आगा ने बुधवार को दुबई स्थित आईसीसी अकादमी में ट्रेनिंग सेशन बीच में ही छोड़ दिया। उन्हें हल्की ऐंठन के बाद गर्दन पर पट्टी बांधे हुए देखा गया। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान टीम के साथ ट्रेवल कर रहे थे, लेकिन वे वार्म-अप और हल्की फुटबॉल प्रैक्टिस से दूर रहे। टीम के अन्य खिलाड़ियों ने पूरी तरह से फिटनेस रूटीन फॉलो किया। रविवार को पाकिस्तान का सामना भारत से होना है। ऐसे में कप्तान की चोट ने पाकिस्तानी खेमे में खलबली मचा दी है। बोर्ड ने दी सफाई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन चिंताओं को कम आंका और साफ किया है कि यह मामूली और एहतियाती मामला है। सलमान के जल्द ही पूरी तरह से ट्रेनिंग पर लौटने की उम्मीद है। टीम मैनेजमेंट को पूरा विश्वास है कि उनके कप्तान एशिया कप 2025 के महत्वपूर्ण मुकाबलों में पाकिस्तान की कप्तानी करने के लिए फिट होंगे। भारत से भिड़ने पर ये बोले थे सलमान ने मंगलवार, 9 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुझे लगता है कि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, हमने इसकी शुरुआत कुछ महीने पहले की थी। चीजें ठीक हो रही हैं, एक टीम के रूप में हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और हर कोई बहुत उत्साहित है। क्या भारत इस टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार है? इस सवाल के जवाब में सलमान ने कहा था कि टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम को प्रबल दावेदार नहीं माना जा सकता, क्योंकि एक या दो ओवर रिजल्ट को पूरी तरह से बदल सकता है। ट्राई सीरीज एशिया कप की तैयारी थी और हमारी मानसिकता हमेशा उस टूर्नामेंट को जीतने की थी। जीती थी ट्राई सीरीज हाल ही में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच ट्राई सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रन से हराया था। ऐसे में पाकिस्तान टीम अच्छी लय में नजर आ रही है। इन सब के बीच टीम नहीं चाहेगी कि उनका कप्तान चोटिल हो। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान का शेड्यूल 12 सितंबर: पाकिस्तान बनाम ओमान- दुबई 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान- दुबई 17 सितंबर: पाकिस्तान बनाम यूएई - दुबई यह भी पढ़ें- PAK Vs Oman Live Streaming: टीवी पर कौन-सा चैनल नंबर और फोन पर कौन-सा ऐप, ऐसे देखें पाकिस्तान-ओमान का लाइव मैच.
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 का मंगलवार से आगाज हुआ। 8 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में अब तक 2 मुकाबले हो चुके हैं। शुक्रवार को पाकिस्तान टीम का सामना ओमान से अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा। इससे पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर सामने आई है। पाकिस्तान के कप्तान सालमान आगा पूरी तरह फिट नहीं हैं। बीच में छोड़ी ट्रेनिंग सलमान आगा ने बुधवार को दुबई स्थित आईसीसी अकादमी में ट्रेनिंग सेशन बीच में ही छोड़ दिया। उन्हें हल्की ऐंठन के बाद गर्दन पर पट्टी बांधे हुए देखा गया। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान टीम के साथ ट्रेवल कर रहे थे, लेकिन वे वार्म-अप और हल्की फुटबॉल प्रैक्टिस से दूर रहे। टीम के अन्य खिलाड़ियों ने पूरी तरह से फिटनेस रूटीन फॉलो किया। रविवार को पाकिस्तान का सामना भारत से होना है। ऐसे में कप्तान की चोट ने पाकिस्तानी खेमे में खलबली मचा दी है। बोर्ड ने दी सफाई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन चिंताओं को कम आंका और साफ किया है कि यह मामूली और एहतियाती मामला है। सलमान के जल्द ही पूरी तरह से ट्रेनिंग पर लौटने की उम्मीद है। टीम मैनेजमेंट को पूरा विश्वास है कि उनके कप्तान एशिया कप 2025 के महत्वपूर्ण मुकाबलों में पाकिस्तान की कप्तानी करने के लिए फिट होंगे। भारत से भिड़ने पर ये बोले थे सलमान ने मंगलवार, 9 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुझे लगता है कि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, हमने इसकी शुरुआत कुछ महीने पहले की थी। चीजें ठीक हो रही हैं, एक टीम के रूप में हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और हर कोई बहुत उत्साहित है। क्या भारत इस टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार है? इस सवाल के जवाब में सलमान ने कहा था कि टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम को प्रबल दावेदार नहीं माना जा सकता, क्योंकि एक या दो ओवर रिजल्ट को पूरी तरह से बदल सकता है। ट्राई सीरीज एशिया कप की तैयारी थी और हमारी मानसिकता हमेशा उस टूर्नामेंट को जीतने की थी। जीती थी ट्राई सीरीज हाल ही में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच ट्राई सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रन से हराया था। ऐसे में पाकिस्तान टीम अच्छी लय में नजर आ रही है। इन सब के बीच टीम नहीं चाहेगी कि उनका कप्तान चोटिल हो। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान का शेड्यूल 12 सितंबर: पाकिस्तान बनाम ओमान- दुबई 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान- दुबई 17 सितंबर: पाकिस्तान बनाम यूएई - दुबई यह भी पढ़ें- PAK Vs Oman Live Streaming: टीवी पर कौन-सा चैनल नंबर और फोन पर कौन-सा ऐप, ऐसे देखें पाकिस्तान-ओमान का लाइव मैच
Asia Cup T20 Asia Cup Pakistan Captain Salman Agha Salman Agha Salman Agha Injury India Vs Pakistan Pakistan Vs Oman एशिया कप 2025 सलमान आगा पाकिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप पाकिस्तानी कप्तान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एशिया कपAsia Cup 2025: Get एशिया कप cricket score, एशिया कप 2025 शेड्यूल, india squad, team list, photos, videos, time table, venue details and all the latest Asia Cup updates at Navbharat Times.
Read more »
ஆசிய கோப்பை 2025: யுஏஇ-க்கு எதிரான போட்டி.. இந்தியாவின் பிளேயிங் 11 இதுதான்!Asia Cup 2025: ஆசிய கோப்பை 2025 தொடர் இன்று (செப்டம்பர் 09) ஐக்கிய அரபு அமீரகத்தில் தொடங்கி உள்ளது.
Read more »
विरोध, गायब स्टार प्लेयर्स या भारी भरकम कीमत... भारत-पाकिस्तान मैच की टिकटें क्यों नहीं बिक रहीं?Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के मैच का काफी रोमांच है। लेकिन इस मैच से पहले एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
Read more »
ஆசிய கோப்பை: IND vs UAE.. பும்ரா இருந்து முதல் ஓவரை வீசிய ஹர்திக் பாண்டியா.. என்ன காரணம்?Asia Cup 2025: ஆசிய கோப்பை தொடரில் யுஏஇ அணிக்கு எதிரான போட்டியில், இந்திய அணியில் ஜஸ்பிரித் பும்ரா இருந்தும் ஹர்திக் பாண்டியா முதல் ஓவரை வீசியது ரசிகர்கள் இடையே அதிர்ச்சியை ஏற்படுத்தி உள்ளது.
Read more »
IND vs UAE Highlights: सिर्फ 27 गेंदों में यूएई का काम तमाम, भारत की टी20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत, कुलदीप-शिवम दुबे का कमालAsia Cup 2025: भारत ने एशिया कप 2025 के अपने पहले मैच में यूएई को 10 विकेट से हरा दिया। 58 रनों के लक्ष्य को टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।
Read more »
Abhishek Sharma Creates T20I History: মরুশহরে মরুদেশের বিরুদ্ধে মহাপ্রলয় অভিষেকের, ভারতের সঙ্গেই যুবরাজের শিষ্যেরও ইতিহাস!Abhishek Sharma Creates T20I History UAE vs India at Dubai Asia Cup 2025
Read more »
