Pakistan Cricket Team Handshake Controversy: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पाकिस्तान की डिमांड को सिरे से नकार दिया है.
नई दिल्ली: पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने करारा झटका दिया है. पाकिस्तान की वो डिमांड सिरे से नकार दी गई है, जिसमें उन्होंने एशिया कप से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी. PCB की शिकायत अर्जी खारिज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 14 सितंबर को हुए भारत के खिलाफ मैच के बाद आईसीसी से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की अपील की थी.
इतना ही नहीं पाकिस्तान ने धमकी दी थी कि अगर पाइक्रॉफ्ट को नहीं हटाया गया तो उनकी टीम टूर्नामेंट छोड़ देगी. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की शिकायत पर जांच करने के बाद अपना फैसला सुना दिया है. एक गई तो दूसरी आई…हार्दिक पंड्या की नई गर्लफ्रेंड से मिलिए, एक फोटो से खुला राज मामले से जुड़े सूत्रों ने इंडिया टुडे को ये भी बताया कि पीसीबी निदेशक समेत एशियन क्रिकेट काउंसिल के कुछ अधिकारियों को पहले से ही पता था कि दोनों कप्तान टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाएंगे. पाकिस्तान का अगला मैच 17 सितंबर को आईसीसी को लिखे पत्र में पीसीबी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि अगर एंडी पाइक्रॉफ्ट को नहीं हटाया गया तो वे अपनी टीम को टूर्नामेंट से हटा लेंगे. पाकिस्तान का अगला मैच 17 सितंबर को यूएई के खिलाफ है. पीसीबी ने अपने ऑफिशियल शिकायती पत्र में कहा था कि पाइक्रॉफ्ट ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा को सूर्यकुमार यादव से हाथ न मिलाने की सलाह दी थी. बोर्ड ने कहा था कि विपक्षी टीम से हाथ मिलाने से इनकार करके भारतीय खिलाड़ी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं. पाकिस्तान का हंगामा, एशिया कप से रेफरी हटाने की मांग, भारत से हारते ही ICC पर बना रहा दबाव पीसीबी ने अपने ही अधिकारी को हटाया इतना ही नहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूरे विवाद के बीच अपने इंटरनेशनल क्रिकेट ऑपरेशंस के हेड उस्मान वाहला को भी सस्पेंड कर दिया है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मोहसिन नकवी के नेतृत्व वाले बोर्ड ने इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में हैंडशेक विवाद के दौरान ‘समय पर कार्रवाई न करने’ के लिए वाहला के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. क्या है हैंडशेक विवाद? 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भारतीय टीम ने मैच के दौरान पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. पहले टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने हैंडशेक नहीं किया और इसके बाद जब भारतीय टीम मैच जीत गई तो क्रीज पर मौजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे चुपचाप ड्रेसिंग रूम लौट गए. पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर इंतजार करते रहे कि भारतीय टीम नीचे आकर उनसे हाथ मिलाएगी, लेकिन मैन इन ब्लूज ने ऐसा नहीं किया. औकात में आया पाकिस्तान… एशिया कप से हटने की दी थी धमकी, अब आई अक्ल ठिकाने अब पाकिस्तान दे रहा खेल भावना का ज्ञान मैदान पर अपनी घनघोर बेइज्जती के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा प्राइज सेरेमनी में नहीं आए. सूर्या ने पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस और ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र कर दिया. कहा कि ये जीत सशस्त्र सेनाओं को समर्पित है. बस फिर क्या था पूरे पाकिस्तान के तन-बदन में आग लग गई. पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने इसे खेल भावना के विपरित बताया.
What Is Ind Vs Pak Handshake Controversy Asia Cup 2025 Controversy Pakistan Cricket Board एशिया कप विवाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान Vs भारत एशिया कप Match Referee Andy Pycroft भारत पाकिस्तान आईसीसी हैंडशेक रूल मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एशिया कप मैच पर बवाल से बिदके खिलाड़ी, सूर्या, शुभमन सहित टीम इंडिया को 'गुरु' गौतम गंभीर ने यूं किया शांतAsia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच आज मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी सोशल मीडिया पर विरोध देखकर परेशान हैं।
Read more »
India vs Pakistan Asia Cup 2025: চরম বিতর্কের ভারত-পাক ম্যাচ! এবার শিয়রে শমন! ৭০০০০০ জরিমানা থেকে জেল!India vs Pakistan Asia Cup 2025 warned of jail Rs 700000 penalty for violations
Read more »
India vs Pakistan Asia Cup 2025: অসহায় আত্মসমর্পণ! ভারতীয় বোলিংয়ের দাপটে ১২৭ রানেই গুটিয়ে গেল পাকিস্তানPakistan sets target 128 before India in Asia Cup 2025
Read more »
India vs Pakistan Asia Cup 2025: অপারেশন সিঁদুর ২.০! পাকিস্তানকে পিষে ফেলল ভারত...India defeats Pakistan in Asia Cup 2025 by 7 wikets
Read more »
टॉस के वक्त ही तय हो गई भारत की जीत: पाकिस्तान ने की तीन बड़ी गलती, टीम इंडिया का PAK पर जीत का सिक्सरAsia Cup 2025 (India Pakistan) Hardik Pandya Jasprit Bumrah Kuldeep Yadav Virat Kohli Shaheen Shah Afridi, Follow India Asia Cup Squad, Playing Position Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
हाथ नहीं मिला, बेइज्जत किया... गौतम गंभीर ने बवाल पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, पाकिस्तान को चुभ जाएगा ये बयानAsia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के बाद भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया।
Read more »
