Amazon Layoff : 30 हजार लोगों की छंटनी करेगी अमेजन, 3 साल बाद फिर गिरेगी गाज, कौन से कर्मचारी जाएंगे बाहर

Amazon Layoffs News

Amazon Layoff : 30 हजार लोगों की छंटनी करेगी अमेजन, 3 साल बाद फिर गिरेगी गाज, कौन से कर्मचारी जाएंगे बाहर
अमेजन छंटनीAmazon Job CutsAmazon Corporate Jobs
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

Amazon Layoff : ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने 30 हजार से ज्‍यादा लोगों की छंटनी की तैयारी कर ली है. कंपनी ने इसकी शुरुआत मंगलवार से करने का ऐलान भी कर दिया है.

नई दिल्‍ली. दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने तीन साल बाद एक बार फिर छंटनी की तैयारी कर ली है. कंपनी बाकायदा लेटर भेजकर इस बारे में कर्मचारियों को अवगत भी करा दिया है. इस बार अमेजन 30 हजार से ज्‍यादा कॉरपोरेट जॉब घटाने की तैयारी कर रही है.

मामले से जुड़े तीन लोगों का कहना है कि कंपनी में छंटनी की शुरुआत मंगलवार से हो जाएगी और कोविड महामारी के बाद यह पहला मौका है, जब कंपनी में इतने बड़े लेवल पर छंटनी की जाएगी. इससे पहले साल 2022 में भी अमेजन ने करीब 27 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्‍ता दिखाया था. वैसे तो छंटनी के लिए प्रस्‍तावित 30 हजार लोगों की संख्‍या कंपनी के कुल कर्मचारियों के मुकाबले काफी कम है, लेकिन अगर कॉरपोरेट कर्मचारियों की संख्‍या के लिहाज से देखें तो यह आंकड़ा करीब 10 फीसदी बैठता है. अमेजन में कॉरपोरेट कर्मचारियों की संख्‍या करीब 3.5 लाख है. हालांकि, इस छंटनी को कंपनी के भीतर चल रहे ट्रांसफॉर्मेशन से ही जोड़कर देखा जा रहा है. पहले भी होती रही है छंटनी अमेजन ने पिछले कुछ समय तक छोटी-छोटी संख्‍या में कई बार छंटनी की है. यह छंटनी अलग-अलग विभागों जैसे डिवाइस, कम्‍युनिकेशंस और पोडकास्टिंग से की गई है. इस बार होने वाली छंटनी भी एचआर, डिवाइस और सर्विसेज, अमेजन वेब सर्विसेज जैसे विभागों से की जाएंगी. इस छंटनी में अनुभवी लोग भी शामिल हो सकते हैं. मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मंगलवार सुबह से ही कर्मचारियों को ईमेल के जरिये छंटनी की जानकारी देनी शुरू कर दी जाएगी. मैनेजर्स की संख्‍या भी घटेगी अमेजन की सीईओ एंडी जेसी की मानें तो कंपनी में ब्‍यूरोक्रेसी काफी बढ़ गई है और अब मैनेजर्स की संख्‍या घटाने पर जोर दिया जाएगा. इसकी निगरानी के लिए एक शिकायत लाइन शुरू की गई थी, जिस पर 1,500 से ज्‍यादा प्रतिक्रिया मिली है. जेसी ने जून में ही कहा था कि एआई का इस्‍तेमाल बढ़ रहा है, जिससे आने वाले समय में छंटनी की जा सकती है. इसका मतलब है कि अमेजन अपने कॉरपोरेट टीम में एआई का यूज बढ़ाने जा रही है और कर्मचारियों की संख्‍या कम होगी. कंपनी पर लॉन्‍ग टर्म इनवेस्‍टमेंट बढ़ाने का भी दबाव है. एचआर में 15 फीसदी छंटनी मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि एचआर विभाग में कंपनी 15 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. छंटनी पर नजर रखने वाली एक वेबसाइट की मानें तो साल 2025 में अब तक करीब 98 हजार लोगों की छंटनी की जा चुकी है, जो करीब 216 कंपनियों से जुड़े हुए थे. अगर साल 2024 में हुई छंटनी की संख्‍या देखें तो यह 1.53 लाख के आसपास नजर आती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

अमेजन छंटनी Amazon Job Cuts Amazon Corporate Jobs Amazon HR Layoffs Amazon Transformation Amazon Workforce Reduction Amazon AI Automation

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

30-35 वर्ष का था मखना हाथी...करंट की चपेट में आ गया, हो गई मौत30-35 वर्ष का था मखना हाथी...करंट की चपेट में आ गया, हो गई मौत- शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज की थापुल बीट लटके तारों की चपेट में आया गजसंवाद सूत्र, जागरण, बिहारीगढ़ सहारनपुर : शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज की थापुल बीट के अधीन किसान देशराज के खेत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के लटक रहे तारों की चपेट में आकर करंट लगने हाथी की मौत हो गई। शनिवार सुबह हाथी के शव को देख ग्रामीणों ने वन विभाग के मोहंड कार्यालय...
Read more »

ಕೇವಲ 20 ಸಾವಿರ ಹೂಡಿಕೆ ಮಾಡಿದ್ರೆ ತಿಂಗಳಿಗೆ 30 ಸಾವಿರ ಲಾಭ: ಸ್ವಂತ ಊರಿನಲ್ಲೇ ಹಣ ಗಳಿಸುವ ಅವಕಾಶಕೇವಲ 20 ಸಾವಿರ ಹೂಡಿಕೆ ಮಾಡಿದ್ರೆ ತಿಂಗಳಿಗೆ 30 ಸಾವಿರ ಲಾಭ: ಸ್ವಂತ ಊರಿನಲ್ಲೇ ಹಣ ಗಳಿಸುವ ಅವಕಾಶಫ್ರೆಂಚ್ ಫ್ರೈಸ್ ಎಂದ ತಕ್ಷಣ ನಮಗೆ ಫುಡ್ ಕೋರ್ಟ್‌ಗಳು ಮತ್ತು ರೆಸ್ಟೋರೆಂಟ್‌ಗಳು ನೆನಪಿಗೆ ಬರುತ್ತವೆ. ಆದರೆ ಈಗ ಬೀದಿಬಿದಯ ಫ್ರೆಂಚ್ ಫ್ರೈಸ್ ಸ್ಟಾಲ್‌ಗಳು ಸಹ ಬಹಳ ಜನಪ್ರಿಯವಾಗುತ್ತಿವೆ.
Read more »

માત્ર 30 મિનિટના ગાળામાં સુપરપાવર અમેરિકાએ ગુમાવ્યા 2 એરક્રાફ્ટ, દક્ષિણ ચીન સાગરમાં બબાલમાત્ર 30 મિનિટના ગાળામાં સુપરપાવર અમેરિકાએ ગુમાવ્યા 2 એરક્રાફ્ટ, દક્ષિણ ચીન સાગરમાં બબાલદુનિયામાં હાલ અનેક ઉથલપાથલો ચાલી રહી છે. અનેક ઠેકાણે યુદ્ધ જેવા માહોલ પણ છે. એવામાં યુએસ નેવીના યુએસએસ નિમિત્ઝ એરક્રાફ્ટ કેરિયરથી દક્ષિણ ચીન સાગરમાં રવિવારે બપોરે ફક્ત 30 મિનિટના ગાળામાં એક ફાઈટર જેટ અને એક હેલિકોપ્ટર ક્રેશ થઈ ગયા.
Read more »

सूरज की तरफ तेजी से बढ़ रहा एलियन ऑब्जेक्ट, 30 अक्टूबर को होगा कुछ बड़ा..सूरज की तरफ तेजी से बढ़ रहा एलियन ऑब्जेक्ट, 30 अक्टूबर को होगा कुछ बड़ा..Interstellar object: हो सकता है कि ये महीना खत्म होने तक आपको दुनिया के कुछ ऐसे रहस्य पता चलें जिनके बारे में अभी तक कल्पना करना भी मुश्किल रहा है, और ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ये बात कर रहे हैं दुनिया के कुछ सबसे बुद्धिमान लोग.
Read more »

एलियंस की खोज: 30 अक्टूबर को हो सकता है बड़ा खुलासाएलियंस की खोज: 30 अक्टूबर को हो सकता है बड़ा खुलासावैज्ञानिकों को उम्मीद है कि 30 अक्टूबर को एक रहस्यमयी अंतरतारकीय पिंड 3IATLAS के बारे में पता चल सकता है कि क्या एलियंस का अस्तित्व है। यह पिंड सूर्य के करीब से गुजरेगा और वैज्ञानिक इसकी गति और ऊर्जा पर नजर रखे हुए हैं।
Read more »

Amazon Layoff: 30,000 कर्मचारियों को निकालेगी अमेजन, इस दिन से शुरू हो सकती है छंटनी, जानें क्यों लिया गया ये बड़ा फैसलाAmazon Layoff: 30,000 कर्मचारियों को निकालेगी अमेजन, इस दिन से शुरू हो सकती है छंटनी, जानें क्यों लिया गया ये बड़ा फैसलासूत्रों के मुताबिक, कंपनी अपने खर्चों को कम करने के लिए फिर बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना बना रही है. ये छंटनी मंगलवार यानी 28 अक्टूबर से शुरू हो सकती है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:00:52