अमरनाथ गुफा में बनने वाले शिवलिंग को अमरेश्वर नाम से भी जाना जाता है। हर साल जून से अगस्त तक की अवधि के बीच लोग हिमालय में स्थित पवित्र गुफा मंदिर की कठिन तीर्थ यात्रा करते हैं। माना जाता है कि अमरनाथ यात्रा Baba Barfani darshan 2025 करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मृत्यु के बाद उसे मोक्ष मिलता...
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा कठिन होने के साथ-साथ बेहद पुण्यकारी भी मानी जाती है। अमरनाथ की गुफा में शिवलिंग प्राकृतिक रूप से बनता है, जो बाबा बर्फानी के नाम से लोकप्रिय है। ऐसे में जल्द ही शिवभक्त बाबा बर्फानी के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त कर सकेंगे। चलिए जानते हैं कि साल 2025 में अमरनाथ यात्रा की शुरुआत कब-से होने जा रही है। कब-से शुरू होगी यात्रा हर साल अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक द्वारा अमरनाथ यात्रा की तारीख का ऐलान किया जाता है। ऐसे में श्री अमरनाथ की पावन यात्रा साल 2025 में 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है। साथ ही यह तीर्थयात्रा 09 अगस्त 2025 को संपन्न होगी। वहीं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो चुकी है। इस बार यह तीर्थयात्रा 37 दिनों तक चलने वाली है। अमरनाथ यात्रा का महत्व हिंदू शास्त्रों में इस बात का वर्णन मिलता है कि, इसी पवित्र गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को अमर कथा सुनाई थी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त सच्चे मन से अमरनाथ की यात्रा व बाबा बर्फानी के दर्शन करता है, उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और अंत में वह मोक्ष को प्राप्त करता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि इस तीर्थ स्थल की यात्रा से व्यक्ति को 23 तीर्थों के दर्शन करने जितना पुण्य प्राप्त होता है। अमरनाथ के स्वयंभू शिवलिंग की ऊंचाई चंद्रमा के चरणों के आधार पर घटती और बढ़ती रहती हैं। यह भी पढ़ें - Chardham Yatra 2025: खत्म हुआ इंतजार! सामने आई केदारनाथ समेत चारधाम के कपाट खुलने की सही तारीख अमरनाथ की यात्रा का आरंभ आषाढ़ पूर्णिमा से होता है, जो पूरे सावन चलती है और श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षा बंधन के दिन संपन्न होती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव सर्वप्रथम इस गुफा में श्रावण पूर्णिमा के दिन ही आए थे, इसलिए इस दिन पर इस गुफा के दर्शन का विशेष महत्व माना गया है। यही कारण है कि श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन ही गुफा में छड़ी मुबारक को शिवलिंग के पास स्थापित कर दिया जाता है। क्या है छड़ी मुबारक छड़ी मुबारक असल में अमरनाथ यात्रा की एक धार्मिक परंपरा है, जिसे काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इस दौरान भगवान शिव से संबंधित मानी गई पवित्र गदा या छड़ी को अमरनाथ गुफा में ले जाया जाता है, जो यात्रा के समापन का प्रतीक भी है। यह भी पढ़ें - Surya Grahan 2025: चैत्र अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का साया, अशुभ प्रभाव को ऐसे करें दूर Source - Shri Amarnathji Shrine Board - https://jksasb.
nic.in/ अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Amarnath Yatra Dates Baba Barfani Darshan 2025 Amarnath Pilgrimage Schedule Amarnath Yatra Registration Best Time For Amarnath Yatra Amarnath Cave Temple Amarnath Trek Details How To Visit Amarnath Hindu Pilgrimage 2025 Amarnath Yatra 2025 Date Baba Barfani Amarnath Pigeon Mystery
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बाबा अमरनाथ के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी पवित्र यात्राAmarnath Yatra 2025 Date: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है. इस साल पवित्र अमरनाथ यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि इस साल अमरनाथ यात्रा कब से कब तक चलेगी.
Read more »
Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा कब शुरू होगी? श्राइन बोर्ड ने किया तारीखों का ऐलान, पढ़ें कितने दिन होंगे बाबा बर्फानी के दर्शनAmarnath Yatra 2025 Start Date: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल होने वाली प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा का डेट आ गई है। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। यानी इस साल यात्रा की अवधि 38 दिनों की होगी। यात्रा की तारीखों की आधिकारिक घोषणा श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की बैठक में की...
Read more »
Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी, यात्रा की तारीखों का हुआ एलान; जानिए कैसी है तैयारीदक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर की 38 दिवसीय वार्षिक तीर्थ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की
Read more »
3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत, इतने दिन हो सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन; ऐसे होंगे इंतजामAmarnath Yatra : अमरनाथ श्राइन बोर्ड के एक प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर की 38 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई को शुरू होगी.
Read more »
Amarnath Yatra 2025: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हो जाएं तैयार, जुलाई में इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्राश्री अमरनाथ यात्रा 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस साल यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन संपन्न होगी। यात्रा की अवधि 38 दिन की होगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बार यात्रा की अवधि 38 दिन की...
Read more »
Amarnath Yatra : बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी, यात्रा की तारीखों का एलान; जानिए कैसी है तैयारीदक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर की 38 दिवसीय वार्षिक तीर्थ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की
Read more »
