Amethi Crime News: चिकित्सकाें ने बताया कि अंकित के बाएं पैर में चार व बाएं हाथ में एक गोली लगी है। जिससे हाथ व पैर फ्रैक्चर हो गया है। हालत गंभीर होने से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
जागरण संवाददाता, अमेठी : बाइक से घर जा रहे युवक अंकित सिंह को कार सवार लाेगाें ने पीछे से टक्कर मार दी। युवक के सड़क किनारे गिरने पर कार से लाेगाें ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। खेत में काम कर रहे लोगों के दौड़ने पर कार सवार लाेग फरार हो गए। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकाें ने उसकी हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। गौरीगंज के पूरे मंशा मजरे गूजर टोला गांव के विमलेश सिंह का 27 वर्षीय पुत्र अंकित सिंह सोमवार दिन में काजी पट्टी बाजार आया था। अंकित सिंह बाजार से वापस बुलेट बाइक से घर जा रहा था। सुलतानपुर-रायबरेली राजमार्ग पर गूजरटोला-पैंगा मोड़ के पास उसके पहुंचते ही कार सवार बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अंकित बाइक सहित सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। इसके बाद कार सवार बदमाशों ने युवक पर ताबड़ तोड़ कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहे लोग गुहार लगाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। बड़ी संख्या में लोगों को आता देख बदमाश फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सीएमओ डा.
अंशुमान सिंह, सीएमएम डा. बद्री प्रसाद अग्रवाल व एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह पहुंच घटना की जानकारी ली।चिकित्सकाें ने बताया कि अंकित के बाएं पैर में चार व बाएं हाथ में एक गोली लगी है। जिससे हाथ व पैर फ्रैक्चर हो गया है। हालत गंभीर होने से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं एएसपी ने कोतवाली पुलिस को तत्काल नाकाबंदी की सघन चेकिंग करने का निर्देश दिया।घटनास्थल की पुलिस अधिकारियों ने की जांचकोतवाली पुलिस ने दोपहर बाद घटनास्थल पहुंच गहनता से जांच की। स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की गई। बदमाशों की पहचान के लिए सीसी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जिलेदार यादव ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच गहनता से की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Amethi News Amethi Crime News युवक पर दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग UP Crime Amethi News Amethi Latest News Amethi News In Hindi Amethi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुंबईसह उपनगरात पहाटेपासून पावसाची संततधार; राज्यातील 'या' भागात विजांसह कोसळणार पाऊसMaharashtra Weather News Today: आज सकाळपासूनच मुंबईसह उपनगरात पावसाने हजेरी लावली आहे.
Read more »
भास्कर अपडेट्स: भ्रामक विज्ञापन पर IAS कोचिंग संस्थानों पर जुर्माना, स्टूडेंट्स का नाम और फोटो बिना परमिशन ...Breaking News LIVE Updates
Read more »
वर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- चीन से रिश्ते पहले से बेहतर, बातचीत बढ़ाने पर सहमति जताईInternational Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »
वर्ल्ड अपडेट्स: अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 4 लोगों की मौत; मशहूर ब्लू मस्जिद को नुकसान पहुंचाInternational Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »
Breaking News LIVE Update: সাতসকালে রক্তাক্ত কলকাতা! প্রকাশ্য মহিলাকে লক্ষ্য করে গুলি...Breaking News LIVE Update: সাতসকালে রক্তাক্ত কলকাতা! প
Read more »
7th Pay Commission: കേന്ദ്ര സർക്കാരിനു പിന്നാലെ ഈ സംസ്ഥാനത്തെ ജീവനക്കാർക്കും സന്തോഷവാർത്ത; DA വർധിപ്പിച്ചു!DA Hike Latest News: ഈ തീരുമാനം ജീവനക്കാരുടെ സാമ്പത്തിക സ്ഥിതി ശക്തിപ്പെടുത്തുക മാത്രമല്ല വലിയൊരു ആശ്വാസവുമാണ്.
Read more »
