Air Conditioner With Cooler Pad: AC में फिट कर दें कूलर का पैड तो क्या होगा? मैकेनिक की टेक्नोलॉजी ने उड़ाए होश, कूलिंग हुई दोगुनी बिजली बिल कम

AC Cooling Hack With Honeycomb Pad News

Air Conditioner With Cooler Pad: AC में फिट कर दें कूलर का पैड तो क्या होगा? मैकेनिक की टेक्नोलॉजी ने उड़ाए होश, कूलिंग हुई दोगुनी बिजली बिल कम
How To Reduce AC Electricity Bill NaturallyAir Conditioner Condenser Water Coolingएसी की कूलिंग बढ़ाने का देसी जुगाड़
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 49 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 51%

AC Cooling Hack With Honeycomb Pad: शायद ही किसी ने सोचा हो कि AC के साथ कूलर के पैड्स को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि एक टेक्नीशियन ने न सिर्फ ऐसा सोचा, बल्कि एक सेटअप भी तैयार कर दिया। जिसमें AC की आउटडोर यूनिट पर कूलर के हनीकॉम्ब पैड को फिट कर दिया गया। नतीजतन AC की कूलिंग बढ़ गई और AC कम एम्पीयर बिजली इस्तेमाल करने...

AC With Cooler PAD: क्या आपने कभी सोचा है कि अगर AC में कूलर के पैड को जोड़ दिया जाए, तो क्या होगा? क्या इससे AC की कूलिंग बढ़ जाएगी या AC खराब हो जाएगा? दरअसल ऐसा एक मैकेनिक ने किया और उसके नतीजे इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए। यहां सबसे खास उसकी टेक्नोलॉजी थी, जिसमें उसने ना सिर्फ कूलर के पैड को AC के साथ जोड़ा बल्कि कूलर जैसा ही एक सेटअप भी बनाया, जो कि कूलर के पैड को लगातार गीला करते रहे। अपने सेटअप में टेक्नीशियन ने कूलर के हनीकॉम्ब पैड का इस्तेमाल किया था। इसकी खासियत होती है कि यह तेजी से गीला होता है और लंबे समय तक पानी को सोंख सकता है। कूलर के पैड को AC की आउटडोर यूनिट की कॉइल्स के साथ इंस्टॉल किया गया था।इस अनोखी टेक्नोलॉजी को बनाने वाले टेक्नीशियन ने AC के साथ कूलर पैड को इस्तेमाल करने का नतीजा भी यहां शेयर किया। उसने दिखाया कि AC के साथ कूलर का पैड इस्तेमाल करने से AC की ठंडक लगभग दुगनी हो गई और AC ने बिजली भी कम खाना शुरू कर दिया।आखिर क्या है AC संग कूलर के पैड वाली तकनीक? इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने जो कि खुद को टेक्नीशियन बताता है, AC की आउटडोर यूनिट पर कूलर का पैड फिट कर दिया। इस सेटअप की खासियत है कि पैड को गीला करने के लिए एक पाइप और पंप की मदद से व्यवस्था की गई, ताकि AC के साथ फिट किया पैड लगातार गीला होता रहे।ऐसे में जब आउटडोर यूनिट का पंखा चलता है, तो वह इन गीले पैड्स के जरिए ठंडी हवा अंदर खींचता है, जिससे कंडेनसर की गर्म कॉइल्स बहुत तेजी से ठंडी होने लगती हैं। इस तरह यह तकनीक पूरी तरह से 'इवेपोरेटिव कूलिंग' के मॉडल पर काम करती है।कूलिंग डबल और बिजली बिल कम वीडियो में टेकनीशियन ने न सिर्फ कूलिंग डबल होने और बिजली बिल आधा होने का दावा किया है बल्कि इससे जुड़े सबूत भी पेश किए हैं। दरअसल कूलर के पैड्स के बिना AC 5.

3 एम्पियर बिजली ले रहा था लेकिन पैड्स के साथ इसकी खपत 4.6 एम्पियर तक गिर गई। इसके पीछे सीधी-सी वजह कंप्रेसर पर पड़ने वाला कम लोड है। जब गीले पैड की वजह से कंप्रेसर पर लोड कम पड़ता है, तो वे बिजली भी कम खर्च करता है। यही वजह है कि इससे AC बर्फ जैसी ठंडी हवा कमरे में देना शुरू कर देता है।अपने AC के साथ ऐसा कुछ न करें भले AC के साथ कूलर के पैड का इस्तेमाल काफी अनोखा और असरदार लगता है लेकिन अपने AC के साथ आप ऐसा कुछ भी ना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कई तकनीकी जोखिम हो सकते हैं। सबसे पहले तो ऐसा करने के लिए एक अनुभवी टेक्नीशियन की जरूरत होती है। इसके अलावा अगर सेटअप सही तरीके से न किया जाए, तो AC में समय के साथ जंग लग सकता है और इससे गैस लीक होने का खतरा भी हो सकता है। गौर करने वाली बात यह भी है कि अगर पानी की बूंदें आउटडोर यूनिट के इलेक्ट्रिकल पार्ट्स या फैन मोटर में चली गईं, तो शॉर्ट-सर्किट हो सकता है। साथ ही, कंपनी की वारंटी तुरंत खत्म हो सकती है। ऐसे में यह एक यूनिक आईडिया जरूर है लेकिन प्रैक्टिकल तभी है जब किसी को सेटअप की बारीकियां पता हों।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

How To Reduce AC Electricity Bill Naturally Air Conditioner Condenser Water Cooling एसी की कूलिंग बढ़ाने का देसी जुगाड़ हनीकॉम्ब पैड एसी हैक वायरल मैकेनिक वीडियो बिजली बचाने के स्मार्ट तरीके 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ड्यूल इनवर्टर AC क्या हैं? नॉर्मल AC से कितने अलग और क्यों हो रहे हैं पॉपुलरड्यूल इनवर्टर AC क्या हैं? नॉर्मल AC से कितने अलग और क्यों हो रहे हैं पॉपुलरगर्मियों में AC की बढ़ती डिमांड के बीच अब इनवर्टर के साथ ड्यूल इनवर्टर AC भी उपलब्ध हैं। बहुत से लोग ड्यूल इनवर्टर AC और नॉर्मल AC के बीच का फर्क नहीं जानते।
Read more »

जनगणना 2027: कौन सा अनाज खाते हैं, घर में कितने AC? मतगणनाकर्मी पूछेगा 33 सवाल; आपको देना ही होगा हर जवाबजनगणना 2027: कौन सा अनाज खाते हैं, घर में कितने AC? मतगणनाकर्मी पूछेगा 33 सवाल; आपको देना ही होगा हर जवाब15 साल के बाद जनगणना-2027 इस बार अप्रैल 2026 से शुरू होगी। जनगणना के पहले चरण में मकानों की गिनती की जाएगी। इस दौरान गृहस्वामियों से 33 सवाल पूछे जाएंगे। आप कैसा अनाज खाते
Read more »

कानपुर में सीजन का सबसे गर्म दिन और रात: पारा 38.3 डिग्री पहुंचा, पांच अप्रैल तक तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा...कानपुर में सीजन का सबसे गर्म दिन और रात: पारा 38.3 डिग्री पहुंचा, पांच अप्रैल तक तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा...Kanpur heatwave latest updates 2026. Cooler AC demand surged due to record high temperatures. कानपुर शहर में गर्मी ने अब तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। दिन में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया।
Read more »

Dual Inverter AC क्या है? जानें नॉर्मल Air Conditioner से कितना अलग और बेडरूम के लिए कौन सा बेहतरDual Inverter AC क्या है? जानें नॉर्मल Air Conditioner से कितना अलग और बेडरूम के लिए कौन सा बेहतरDual Inverter AC: नॉर्मल एसी और डुअल इन्वर्टर के बीच कंफ्यूज हैं? समझ नहीं आ रहा कौन-सा एसी लें, तो ये जानकारी सही एसी चुनने में आपकी मदद कर सकती है. बात काम की
Read more »

हवा में एयर इंडिया के विमान में धुआं, लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंगहवा में एयर इंडिया के विमान में धुआं, लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंगAir India News: राजधानी लखनऊ के एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। अचानक से फ्लाइट में ऑक्सीजन मास्क खुलने से यात्रियों में घबराहट होने लगी।
Read more »

पंखे वाला AC या बिना पंखे वाला? आधा हो जाएगा बिजली बिलपंखे वाला AC या बिना पंखे वाला? आधा हो जाएगा बिजली बिलविंड फ्री AC की तुलना में स्टैंडर्ड AC पर फ्लैप लगे होते हैं, जो ब्लॉअर से जनरेट होने वाली हवा को तेजी से पूरे कमरे में सर्कुलेट करते हैं. जानते हैं कि विंड फ्री AC कैसे काम करते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:05:41