Ahmedabad Viman Hadsa: हॉस्टल की दीवार चीरकर आर-पार हो गया विमान, देख‍िए अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश की Exclusive...

Ahmedabad Plane Crash News

Ahmedabad Viman Hadsa: हॉस्टल की दीवार चीरकर आर-पार हो गया विमान, देख‍िए अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश की Exclusive...
अहमदाबाद विमान हादसाAhmedabad Viman Hadsaप्‍लेन क्रैश
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

अहमदाबाद में एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया, जिससे बिल्डिंग की दीवारें चकनाचूर हो गईं और कई छात्र घायल हो गए.

अहमदाबाद में गुरुवार को जो हुआ, वह किसी भयानक फिल्मी सीन से कम नहीं था. एयर इंडिया का एक ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के महज कुछ मिनट बाद अनियंत्रित होकर बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया, और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हॉस्‍टल की दीवार चीरकर आर-पार हो गया.

न्यूज18 के पास इस हादसे की एक्सक्लूसिव तस्वीरें मौजूद हैं, जो साफ दिखाती हैं कि कैसे विमान का आगे ह‍िस्‍सा दीवार को चीरता हुआ इमारत के एक सिरे से घुसा और दूसरे सिरे से बाहर निकल गया. यह हादसा अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के अंडरग्रेजुएट हॉस्टल की मेस के जस्‍ट ऊपर हुआ. दोपहर करीब 1:38 बजे, जब ज्‍यादातर छात्र लंच कर रहे थे, तभी ड्रीमलाइनर विमान अचानक बेकाबू होकर सीधे बिल्डिंग पर जा गिरा. हादसा इतना भयानक था कि बिल्डिंग की छत और दीवारें चकनाचूर हो गईं और कई छात्र घायल हो गए. मह‍िला ज्‍योत‍िषी ने जो कहा, वो सच हो गया! अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश से चंद दिनों पहले द‍िया था संकेत एक्सक्लूसिव तस्वीरों में क्या दिखा? विमान की टेल पूरी तरह हॉस्टल की दीवार में धंसी हुई है. बिल्डिंग की स्लैब और दीवारें टूटी पड़ी हैं. कुछ हिस्सों से प्लेन बाहर झांकता दिख रहा है, मानो दीवार को चीरकर निकल गया हो. आसपास के पेड़-पौधे और बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई.इन तस्वीरों को देखकर हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. बेहद दुर्लभ घटना विमान का किसी इमारत से टकराकर उसे आर-पार चीर देना बेहद दुर्लभ और भयावह घटना है. आमतौर पर विमान हादसे रनवे या खुले इलाकों में होते हैं, लेकिन किसी कॉलेज या हॉस्टल जैसी रिहायशी बिल्डिंग को इस तरह चीरते हुए घुस जाना असाधारण है. इस तरह की घटनाएं तभी होती हैं जब विमान टेकऑफ या लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी या नियंत्रण खो बैठता है और रिहायशी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है. अहमदाबाद की यह घटना इसलिए भी गंभीर है क्योंकि यह मेडिकल छात्रों के बीच दिनदहाड़े हुई, और तस्वीरें खुद हादसे की भयावहता बयां कर रही हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

अहमदाबाद विमान हादसा Ahmedabad Viman Hadsa प्‍लेन क्रैश प्‍लेन क्रैश न्‍यूज विमान हादसा न्‍यूज Air India Dreamliner Crash एयर इंडिया ड्रीमलाइनर हादसा BJ Medical College Hostel Crash बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल हादसा Meghani Nagar Incident मेघानी नगर घटना

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

VIDEO: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, एयर इंडिया का यात्री विमान क्रैश; सामने आया भयानक वीडियोVIDEO: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, एयर इंडिया का यात्री विमान क्रैश; सामने आया भयानक वीडियोAhmedabad Plane Crash Video: गुजरात के अहमदाबाद मेघानी में एयर इंडिया का पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

अहमदाबाद में Air India का प्लेन क्रैश, सामने आया हादसे का LIVE Videoअहमदाबाद में Air India का प्लेन क्रैश, सामने आया हादसे का LIVE VideoAhmedabad Plane Crash Live Video: अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश होने का लाइव वीडियो सामने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Gujarat Plane Crash: पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे, 242 लोग onboardGujarat Plane Crash: पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे, 242 लोग onboardएयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते समय क्रैश हुआ।
Read more »

एयरपोर्ट के पास हॉस्टल मेस के ऊपर गिरा विमान का हिस्सा, 20 इंटर्न डॉक्टरों की मौत की आंशकाएयरपोर्ट के पास हॉस्टल मेस के ऊपर गिरा विमान का हिस्सा, 20 इंटर्न डॉक्टरों की मौत की आंशकाAhmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को दोपहर में हुए एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में भारी नुकसान हुआ है। प्लेन में बैठे कितने लोगों की मौत हुई है। अभी इसका आंकड़ा सामने नहीं आया है लेकिन इस हादसे की जद में मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट आ गए हैं। हॉस्टल पर प्लेन गिरने से 20 डॉक्टरों की मौत की आंशका...
Read more »

Ahmedabad Plane Crash Live Updates: अहमदाबाद प्लेन क्रैश... रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं NDRF-BSF और सेना की टीमें, एअर इंडिया ने जारी किया हेल्पलाइन नंबरAhmedabad Plane Crash Live Updates: अहमदाबाद प्लेन क्रैश... रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं NDRF-BSF और सेना की टीमें, एअर इंडिया ने जारी किया हेल्पलाइन नंबरAir India plane Crashes Near Ahmedabad airport in Gujarat: अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान क्रैश हो गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस विमान में 242 लोग सवार थे. क्रैश साइट से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ.
Read more »

Ahmedabad Plane Crash: 'विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत पीड़ादायक', सीएम योगी ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर जताया दुखAhmedabad Plane Crash: 'विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत पीड़ादायक', सीएम योगी ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर जताया दुखमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 की दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:44:27