Agri Tips: किसानों के लिए जरूरी खबर! ऐसे करें असली और नकली खाद की पहचान, जानिए आसान तरीका

Fake Fertilizers News

Agri Tips: किसानों के लिए जरूरी खबर! ऐसे करें असली और नकली खाद की पहचान, जानिए आसान तरीका
How To Check Fake FertilizerAsli-NakliFarming News
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 51%

Agriculture Tips: रबी सीजन की बुवाई जारी है. इस सीजन में किसान भाइयों को खाद की जरूरत होती है. इसके चलते किसान नकली खाद के जाल में भी फंस जाते हैं.

खेती में अच्छे उत्पादन के लिए खाद उतनी ही जरूरी होती है, जितनी पानी की होती है. लेकिन मिलावट के इस दौर में किसानों के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि वो जिस खाद का इस्तेमाल कर रहे हैं वो असली है या नकली, क्योंकि इन दिनों बाजार में नकली खाद भी धड़ल्ले से बिक रही है, जिससे किसानों को लागत, पैदावार और क्वालिटी तीनों का नुकसान हो रहा है.

छतरपुर कृषि उपसंचालक रवीश सिंह बताते हैं कि किसानों को असली और नकली उर्वरक में पहचान करना आना चाहिए. किसान डीएपी, यूरिया, पोटाश जिंक सल्फेट और सुपर फास्फेट जैसी खाद की असली पहचान कैसे करें इसके लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिससे वह घर बैठे जान जाएंगे कि ये खाद असली है या नकली. किसान भाइयों को ध्यान देना है कि जहां से वह खाद खरीद रहे हैं, वह औथेंटिक लाइसेंस धारी विक्रेता है या नहीं. कोशिश करें कि किसान सरकारी समितियों से ही खाद खरीदें. लेकिन किसी भी अनजान व्यक्ति से खाद न खरीदें. रवीश सिंह बताते हैं कि सरकारी खाद की बोरी जो होती है वह चमकदार होती है, लेकिन नक़ली खाद बोरी थोड़ा डल होती है यानि चमक कम होती है. रवीश सिंह बताते हैं कि जिले में ज्यादातर किसान डीएपी खाद का उपयोग करते हैं. इसलिए असली डीएपी की पहचान ये है कि आप इसे हथेली में लेकर तंबाकू की तरह चूना मिलाकर मलें. अगर इसमें से तेज गंध आती है तो वो असली है. साथ ही असली डीएपी का रंग थोड़ा बदल जाता है और जो नकली खाद होती है उसमें कोई कलर नहीं बदलता है. वहीं, तेज आंच वाले तवे पर गर्म करने पर इसके दाने फूलने लगते हैं. इसके दाने कुछ कठोर, भूरे काले और बादामी रंग के होते हैं. यह नाखून से नोचने पर आसानी से टूटते नहीं हैं. बता दें कि डीएपी के दाने कंकर की तरह अनियमित आकार के होते हैं. नकली डीएपी को हथेली में रगड़ने पर टूटकर मिट्टी की तरह पिस जाती है. वहीं छतरपुर जिले के किसान असली और नकली खाद की पहचान के लिए सालों से एक ट्रिक अपनाते आए हैं. किसान गया पाल बताते हैं कि सबसे पहले खाद को हथेली में लें फिर मुट्ठी बांध लें. इसके बाद उसमें मुंह से फूंक मारें. आप देखेंगे कि खाद शिता जाती है. इसके अलावा, आप खाद को खुले में छोड़ दीजिए कुछ घंटे बाद या एक दिन बाद आप देखेंगे कि ये खाद गलने लगती है. ये भी इसकी पहचान है. इसके अलावा आप पानी में भी डालकर खाद की असली पहचान कर सकते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

How To Check Fake Fertilizer Asli-Nakli Farming News Fake Fertilizer News Asli Khad Nakli Khad Ki Pehchan Identify Genuine Fertilizer Tips Tips And Tricks नकली खाद की पहचान ऐसे पहचाने खाद असली है या नकली

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इस खेती में न कीटों का डर, न मौसम का कहर! इंटरनेशनल बाजार में फसल की डिमांड, कई किसान कर रहे मोटी कमाईइस खेती में न कीटों का डर, न मौसम का कहर! इंटरनेशनल बाजार में फसल की डिमांड, कई किसान कर रहे मोटी कमाईAgri Tips: खेती में नुकसान की सबसे बड़ी वजह मौसम और कीटों का प्रकोप होती है, लेकिन अब किसान ऐसी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं जो दोनों से पूरी तरह सुरक्षित हैं. औषधीय पौधों की खेती किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है, जहां तुलसी से लेकर लेमन ग्रास तक की डिमांड अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगातार बढ़ रही है.
Read more »

बासी रोटियां फेंकना बंद...5 मिनट में बनाएं ऐसा नाश्ता कि हो जाएंगे सब हैरानबासी रोटियां फेंकना बंद...5 मिनट में बनाएं ऐसा नाश्ता कि हो जाएंगे सब हैरानTips And Tricks: बासी रोटियां फेंकना बंद...5 मिनट में बनाएं ऐसा नाश्ता कि चाटते रह जाएंगे सब उंगली
Read more »

आपकी प्यारी कार को कबाड़ बना देंगी ये 5 गलतियां: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे?आपकी प्यारी कार को कबाड़ बना देंगी ये 5 गलतियां: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे?Car Tips and Tricks: ये गलतियाँ आपकी कार की न सिर्फ सुंदरता छीन लेती हैं, बल्कि उसकी सुरक्षा और रीसेल वैल्यू को भी बुरी तरह प्रभावित करती हैं.
Read more »

सख्त डाइट और जिम करके शरीर को दे रहे तकलीफ? वेट लॉस के लिए अपनाएं ये टिप्ससख्त डाइट और जिम करके शरीर को दे रहे तकलीफ? वेट लॉस के लिए अपनाएं ये टिप्सWeight Loss Tips: सख्त डाइट और जिम करके शरीर को दे रहे तकलीफ? वजन घटाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेद तरीके
Read more »

Shadi Decoration Tips: शादी की डेकोरेशन में नई रौनक! विदेशी फूल निकले सुपरहिटShadi Decoration Tips: शादी की डेकोरेशन में नई रौनक! विदेशी फूल निकले सुपरहिटShadi Decoration Tips: फ्लावर डेकोर में नया ट्रेंड! शादियों में दिखने लगे ग्लोबल फ्लेवर, विदेशी फूल टॉप पर
Read more »

Vastu Tips: વાસ્તુ શાસ્ત્રમાં ચાંદીના મોરનું વિશેષ મહત્વ છે, યોગ્ય દિશામાં રાખો તો મળે અપાર સંપન્નતાVastu Tips: વાસ્તુ શાસ્ત્રમાં ચાંદીના મોરનું વિશેષ મહત્વ છે, યોગ્ય દિશામાં રાખો તો મળે અપાર સંપન્નતાSilver Peacock Vastu Tips: વાસ્તુ શાસ્ત્રમાં ચાંદીના મોરને સમૃદ્ધિ, સૌભાગ્ય અને શાંતિનું પ્રતીક માનવામાં આવે છે. જો ઘરમાં યોગ્ય દિશામાં આ મોર રાખવામાં આવે તો ઘરની આર્થિક સ્થિતિ મજબૂત થવા લાગે છે.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:51:06