Adani Portfolio Result FY24 : अदाणी ग्रुप के शेयरहोल्डर्स में बंपर बढ़ोतरी, 5 साल में 6 गुना हुए; 1,080 करोड़ डॉलर के जुटाए निवेश

Shareholders News

Adani Portfolio Result FY24 : अदाणी ग्रुप के शेयरहोल्डर्स में बंपर बढ़ोतरी, 5 साल में 6 गुना हुए; 1,080 करोड़ डॉलर के जुटाए निवेश
Gautam AdaniAdani Group
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 63%

ग्लोबल रिसर्च फर्म जेफरीज ने अपने नोट में कहा है कि अदाणी ग्रुप अब जोरदार तरीके से विस्तार में जुटा है और ग्रुप की नजरें अब अगले दशक में 9,000 करोड़ डॉलर के कैपेक्स पर है.

नई दिल्ली: अदाणी समूह की तरफ से जारी इंटीग्रेटेड एनुअल रिपोर्ट 2023-24 के मुताबिक अदाणी समूह के शेयरहोल्डर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. शेयरहोल्डर्स की संख्या 67 लाख तक पहुंच गयी है. जानकारी के अनुसार मार्च 2019 में शेयरहोल्डर्स की संख्या का यह 6 गुणा है.

बताते चलें कि मार्च 2019 में अदाणी ग्रुप के शेयरहोल्डर्स की संख्या 11 लाख थी. अदाणी के इक्विटी प्रोग्राम ने लंबी अवधि के निवेशकों से करीब 1,080 करोड़ डॉलर का निवेश हासिल किया है. ये जानकारी अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज की हालिया रिकवरी के बाद आया है, जब इसने शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के कारण हुए नुकसान की पूरी तरह से भरपाई कर ली. ग्लोबल रिसर्च फर्म जेफरीज ने अपने नोट में कहा है कि अदाणी ग्रुप अब जोरदार तरीके से विस्तार में जुटा है और ग्रुप की नजरें अब अगले दशक में 9,000 करोड़ डॉलर के कैपेक्स पर है. जेफरीज ने अदाणी ग्रुप की चार कंपनियों - अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स एंड SEZ, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अंबुजा सीमेंट्स पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है.अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पिछले हफ्ते एक सालाना रिपोर्ट में कहा कि ग्रुप ने पिछले साल जिन चुनौतियों पर काबू पाया, उन्होंने उनके संकल्प को और मजबूत किया है और वो भारत के लचीलेपन से प्रेरणा लेते हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर दो तरफा हमलों ने ग्रुप को वित्तीय और राजनीतिक मोर्चों पर निशाना बनाया, जिससे चौतरफा संकट पैदा हो गया. उन्होंने कहा आगे का रास्ता असाधारण संभावनाओं से भरा है, गौतम अदाणी ने कहा कि अदाणी ग्रुप आज पहले से कहीं अधिक मजबूत है. शुक्रवार को, अदाणी ग्रुप के शेयरों ने मार्केट कैप में 1.23 लाख करोड़ रुपये जोड़े, जिससे ग्रुप का कुल मार्केट कैप 17.94 लाख करोड़ रुपये हो गया. ग्रुप ने अपनी ताजी रिपोर्ट में बताया है कि लिस्टेड कंपनियां बेंचमार्क के 19.2X के मुकाबले 20.3X के निफ्टी 50 मल्टीपल पर ट्रेड करती हैं. पोर्टफोलियो ने घरेलू और वैश्विक दोनों इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन करते हुए बेहतर EBITDA ग्रोथ का प्रदर्शन किया है.Adani Portfolio Result FY24 : इंफ्रास्ट्रक्चर और यूटिलिटी पोर्टफोलियो पर होगा अदाणी समूह का फोकस, EBITDA में 45% की बढ़ोतरी पूरी स्टोरी पढ़ें Comments NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Gautam Adani Adani Group

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Adani Group की कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड की नजर फिलीपींस में महत्वपूर्ण विस्तार परAdani Group की कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड की नजर फिलीपींस में महत्वपूर्ण विस्तार परAdani Group News: आधिकारिक बयान में कहा गया, 'अदाणी समूह बंदरगाहों, हवाई अड्डों, बिजली और रक्षा में निवेश करने की योजना बना रहा है.'
Read more »

Adani की कंपनी का बड़ा ऐलान... कल शेयर पर दिखेगा असर!Adani की कंपनी का बड़ा ऐलान... कल शेयर पर दिखेगा असर!Gautam Adani की कंपनी Adani Enterprises ने वित्त वर्ष 2024-25 में विभिन्न सेक्टर्स में 80,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम निवेश का प्लान तैयार किया है.
Read more »

गौतम अडानी ने 24 घंटे में कमाए 2.64 लाख करोड़... अंबानी से अब बस इतना पीछेगौतम अडानी ने 24 घंटे में कमाए 2.64 लाख करोड़... अंबानी से अब बस इतना पीछेबीते कारोबार दिन मंगलवार को शेयरों में आई इस जोरदार तेजी के चलते Gautam Adani ने एक ही दिन में 3.17 अरब डॉलर या करीब 2.64 लाख करोड़ रुपये छाप डाले.
Read more »

Adani Group के शेयरों ने भरी तेज रफ्तार, अदाणी एंटरप्राइजेज 52 वीक हाई लेवल पर पहुंचाAdani Group के शेयरों ने भरी तेज रफ्तार, अदाणी एंटरप्राइजेज 52 वीक हाई लेवल पर पहुंचाAdani Stocks: बीएसई पर अदाणी ग्रुप के शेयरों (Adani Group Share) में अदाणी एंटरप्राइजेज, एनडीटीवी, अदाणी पोर्ट्स और अदाणी पावर के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई.
Read more »

गौतम अडानी ने एक झटके में कमाए 3,79,74,92,76,000 रुपये, मुकेश अंबानी की कुर्सी खतरे मेंगौतम अडानी ने एक झटके में कमाए 3,79,74,92,76,000 रुपये, मुकेश अंबानी की कुर्सी खतरे मेंGautam Adani net worth: अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। इससे ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ एक झटके में 4.
Read more »

BSE Odisha 10th Result 2024 Declared: ओडिशा बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी, 96.07% छात्र पास, रिजल्ट देखने का ये है डायरेक्ट लिंकओडिशा बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में 96.07 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले पासिंग प्रतिशत में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:15:16