93rd Air Force Day: पूर्वोत्तर भारत में IAF का पहला एयर शो, वायु योद्धाओं ने दिखाई ताकत; CM ने जताया आभार

India News News

93rd Air Force Day: पूर्वोत्तर भारत में IAF का पहला एयर शो, वायु योद्धाओं ने दिखाई ताकत; CM ने जताया आभार
Nationalindia News In HindiLatest India News Updates
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के 93वें वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को मेगा एयर शो का आयोजन किया गया। इस दौरान वायु सेना ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस मौके पर एयर चीफ

भारतीय वायु सेना के 93वें वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को मेगा एयर शो का आयोजन किया गया। इस दौरान वायु सेना ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस मौके पर एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा, देश के इस हिस्से में एयर शो का आयोजन करना हमारे लिए वास्तव में सम्मान की बात है। हम दो-तीन साल से पूर्वत्तर में आने की कोशिश कर रहे थे। इसीलिए सिर्फ इसके लिए हमने अपना समय अक्तूबर से नवंबर में बदला, ताकि हम यह शो कर सकें। एयर चीफ मार्शल ने कहा, मैं वास्तव में इस तरह के उत्साह और प्रतिक्रिया से हैरान हूं। पूर्वोत्तर अब कोई दूरदराज की जगह नहीं रही। प्रदर्शन करने वाली विभिन्न टीमें हमेशा से यहां आती रही हैं और यह पहली बार है कि हमने पूर्वोत्तर भारत में वायु सेना दिवस का आयोजन किया। वायु सेना की ओर से पूर्वोत्तर भारत में अभ्यास के आयोजन को लेकर उन्होंने कहा, अभ्यास नियमित रूप से होते रहते हैं। ऐसा नहीं कि किसी खास उद्देश्य के लिए कुछ हो रहा है। ये भी पढ़ें: 'अगले दस साल तक तेलंगाना पर शासन करेगी कांग्रेस', मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का बयान इस अवसर पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि वायु सेना ने वार्षिक उत्सव के लिए गुवाहाटी का चयन किया और गुवाहाटी ने पहले कभी इस तरह का शानदार प्रदर्शन नहीं देखा था। मैं आभारी हूं। यह हमारे युवाओं को वायु सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा। पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल सूरत सिंह ने कहा, मैं देश के सभी नागरिकों और खासकर सभी वायु योद्धाओं को 93वें भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर उड़ान प्रदर्शन के सफल समापन पर हार्थिक बधाई देता हूं। उन्होंने कहा, हमने पूर्वोत्तर को चुना, क्योंकि इस क्षेत्र के लोग हमारी वायु सेना में बड़ी संख्या में हैं और यह भारतीय वायु सेना की ओर से पूर्वोत्तर के लोगों से जुड़ने का एक संकेत है और गुवाहाटी पूर्वोत्तर का एक प्रवेश द्वार है। #WATCH | Continuing with its 93rd Anniversary celebrations, the Indian Air Force showcased a spectacular flying display today, over the majestic Brahmaputra River at Guwahati.

The chief guest of the event was Governor of Assam Lakshman Prasad Acharya. CM of Assam Dr… pic.twitter.com/t1lAMNLTMT — ANI November 9, 2025 उन्होंने आगे कहा, भारतीय वायु सेना पूर्वोत्तर में तैयारी और संचालन के लिए पूरी तरह से सक्षम है। हम सभी संभावित परिस्थितियों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अरुणाचल प्रदेश में कई उन्नत लैंडिंग ग्राउंड हैं। हमारे पास आठ उन्नत लैंडिंग ग्राउंड हैं, सभी ऑपरेशनल हैं और समय-समय पर वहां अभ्यास भी किए जाते हैं। 93वें वायु सेना दिवस के अवसर पर पूर्वी वायु कमान ने आज गुवाहाटी में पहला पूर्ण पैमाने का एयर शो आयोजित किया। ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर लाचित घाट पर इस शो में 75 से अधिक विमान और हेलीकॉप्टर्स ने 25 से अधिक फोर्मेशन के साथ अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस वर्ष वायु सेना दिवस का विषय था- अप्रतिम, अडिग और सटीक। यह भारतीय वायु सेना की संचालन क्षमता, दृढ़ता और सटीकता पर केंद्रित है। इस अवसर पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा और एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: संसद सत्र से पहले कांग्रेस आक्रामक: रमेश बोले- ट्रंप के बयान पर मौन PM, चीन से संबंध और बेरोजगारी अहम मुद्दे ब्रह्मपुत्र के तट पर मौजूद दर्शकों के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र में यह पहला एयर शो रोमांचक रहा। इस शो में राफेल, सुखोई, अपाचे, मिग, आईएल-78 रिफ्यूलर, मिराज, जगुआर, सी-17 ग्लोबमास्टर, एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर एमके1, सी-130 हर्क्यूलिस, एंटोनोव एएन-32 और सूर्य किरण जैसे विमानों ने भाग लिया। ये सभी सात एयर बेस गुवाहाटी, तेजपुर, जोरहाट, चाबुआ, हसिमारा, बागडोगरा और पनगढ़ से संचालित हुए। एयर शो में असम के दिवंगत लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग को भी श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें उनके प्रसिद्ध गीत 'मायाबिनी रातिर बुकुत' का प्रदर्शन शामिल था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Nationalindia News In Hindi Latest India News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही फिर से CM बनेंगे...मैं नहीं बनूंगा डिप्टी CM, चिराग पासवान ने दिया बयान...2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही फिर से CM बनेंगे...मैं नहीं बनूंगा डिप्टी CM, चिराग पासवान ने दिया बयान...चिराग पासवान ने न्यूज़ 18 से कहा 2025 में नीतीश कुमार फिर से CM बनेंगे NDA सरकार बनेगी वे डिप्टी CM नहीं बनेंगे 2030 की तैयारी शुरू की है बिहार में सक्रिय रहेंगे.
Read more »

वर्ल्ड कप जीतकर घर लौटीं क्रिकेटर क्रांति गौड़: छतरपुर से घुवारा तक रोड शो, जश्न और आतिशबाजी; भोपाल में सीएम...वर्ल्ड कप जीतकर घर लौटीं क्रिकेटर क्रांति गौड़: छतरपुर से घुवारा तक रोड शो, जश्न और आतिशबाजी; भोपाल में सीएम...World Cup-winning Indian women’s cricketer Kranti Singh Gaud MP CM Mohan Yadav Meeting Update; मुख्यमंत्री डॉ.
Read more »

योगी सभा में बुलडोजर देखकर बोले-यूपी में माफिया हुआ पस्त: जब ये धड़धड़ाकर चलता है तो हड्‌डी और पसली एक हो जात...योगी सभा में बुलडोजर देखकर बोले-यूपी में माफिया हुआ पस्त: जब ये धड़धड़ाकर चलता है तो हड्‌डी और पसली एक हो जात...UP CM Yogi Adityanath Bihar Election 2025 Public Meeting Motihari, Pipra Attariयूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज भी बिहार में ताबड़तोड़ तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा दोपहर 12.
Read more »

बच्चों को याद कर रो पड़े मुकेश सहनी: वोटिंग से पहले राहुल का पोस्ट- वोट चोरी की साजिश को हराइए, भविष्य आपके ...बच्चों को याद कर रो पड़े मुकेश सहनी: वोटिंग से पहले राहुल का पोस्ट- वोट चोरी की साजिश को हराइए, भविष्य आपके ...Bihar Vidhan Sabha Mahagathbandhan Alliance 2025 Update. Follow Congress RJD CM Face, Manifesto, Candidate List Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

Brs Ktr: నువ్వు టెంప్ట్ అవ్వకు.. కేసీఆర్ ఫోన్ కాల్ సీక్రెట్ బైటపెట్టిన కేటీఆర్.. అసలు విషయం ఏంటంటే..?Brs Ktr: నువ్వు టెంప్ట్ అవ్వకు.. కేసీఆర్ ఫోన్ కాల్ సీక్రెట్ బైటపెట్టిన కేటీఆర్.. అసలు విషయం ఏంటంటే..?ktr reveals former cm kcr phone call: చాలా ఫ్రస్టెషన్ లో ఉన్నానని ఇంకా రేవంత్ రెడ్డికి ఒక ఆట ఆడుకుందామని అనుకుంటున్న సమయంలో కేసీఆర్ ఫోన్ చేశారనే విషయంను కేటీఆర్ ఇటీవల ఒక మీడియాకు ఇచ్చిన ఇంటర్వ్యూలో బైటపెట్టారు.
Read more »

भारतीय वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस: ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर लचित घाट पर 75 विमानों का फ्लाइंग डिस्प्ले; र...भारतीय वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस: ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर लचित घाट पर 75 विमानों का फ्लाइंग डिस्प्ले; र...93rd Air Force Day Celebrations IAF Flying Display 2025 At Lachit Ghat Guwahati Assam
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:47:04