IMD Weather Tracker State Wise [8/4/2025] Update. Follow Jammu and Kashmir, Ladakh, Himachal Pradesh, Delhi, Bihar, Jharkhand Rajasthan Cold Wave Forecast Latest News Details Updates On Dainik Bhaskar.
MP के 23 जिलों में पारा 40 पार; 13 राज्यों में बारिश के आसारदेश के उत्तर-पश्चिम राज्यों में भीषण गर्मी दौर शुरू हो चुका है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट है। राजस्थान में रात का पारा भी 45 डिग्री के पार जा रहा है। नॉर्थ-ईस्ट और साउथ के 8 राज्यों में बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने आज राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात समेत 9 राज्यों में लू और गर्मी का अलर्ट जारी किया है। वहीं, नॉर्थ-ईस्ट और साउथ के 13 राज्यों में आंधी-बारिश के आसार है। इधर, राजस्थान में अब दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। कुछ शहरों में रात का पारा 45° के पार पहुंच गया है। सोमवार को बाड़मेर शहर का तापमान 45.
6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, आज यहां हीटवेव का रेड अलर्ट है। इसके अलावा 6 जिलों के लिए ऑरेंज और 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। मध्यप्रदेश में सोमवार को भी गर्म हवाओं की वजह से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। रतलाम-नीमच समेत 8 जिलों में आज लू का अलर्ट है। हिमाचल में आज लू चलने की चेतावनी है। इनके अलावा, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट है।देश के ज़्यादातर हिस्सों में अगले दो दिन लू और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली-NCR में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर बना रहेगा। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी UP में कई जगहों पर लू जारी रहेगी। वहीं बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में 9, 10 अप्रैल को बारिश और ओले गिर सकते हैं।राजस्थान: आज हीटवेव का रेड अलर्ट:अब रात भी गर्म होने लगी, जैसलमेर-बाड़मेर में पारा 45 पार, 11 अप्रैल को बारिश की संभावना राजस्थान में गर्मी के तेवर तल्ख होने लगे हैं। अब दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। कुछ शहरों का पारा 45 के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज बाड़मेर जिले में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 6 जिलों के लिए ऑरेंज और 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। उधर, 11 अप्रैल को मौसम बदलेगा। बादल छाएंगे और बारिश होने की भी संभावना है।मध्य प्रदेश: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, रतलाम-नीमच समेत 8 जिलों में आज लू का अलर्ट, 9-10 अप्रैल को भोपाल-इंदौर में हीटवेव मध्यप्रदेश में गर्म हवाओं की वजह से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सोमवार को नर्मदापुरम और रतलाम सबसे गर्म रहे, जबकि प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। ऐसी ही गर्मी मंगलवार को भी पड़ेगी।उत्तर प्रदेश: 17 शहरों में गर्म हवाएं चल रहीं, 11 शहरों में तापमान 40°C से ज्यादा, 24 घंटे के बाद फिर बारिश के आसार यूपी के 17 शहरों में गर्म हवाएं चल रही हैं। 24 घंटे में 11 शहरों का तापमान 40°C के पार चला गया है। रातें भी गर्म होने लगीं हैं। तीखी धूप परेशान कर रही है। हवाएं 20 से 30Km प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने 8 अप्रैल से UP के मौसम में फिर से बदलाव का पूर्वानुमान दिया है।हिमाचल: आज 'लू' चलने की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी, 14 शहरों में तापमान 30 डिग्री पार; कल से 4 दिन बारिश हिमाचल प्रदेश में भयंकर गर्मी पड़ने लगी है। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही 14 शहरों का पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। ऊना का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है। कुछ शहरों का तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री ज्यादा हो गया है।हरियाणा: 20 जिलों में लू का यलो अलर्ट, 2 में एडवाइजरी जारी, पहली बार तापमान 40 डिग्री पार; दो दिन बाद बारिश के आसार हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज करनाल और यमुनानगर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। डॉक्टरों ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद में एडवाइजरी जारी की गई है।पंजाब: तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंचा, बठिंडा सबसे गर्म, आज 17 जिलों में लू का यलो अलर्ट, 10 को बारिश की संभावना पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य का तापमान 41.9 डिग्री पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक रहा है। वहीं, आज 17 जिलों में कुछ स्थानों पर मौसम विभाग ने हीट वेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ चंडीगढ़ का तापमान भी 37.4 डिग्री पर पहुंच गया है। इसमें दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में लोगों को सीधे धूप के संपर्क में आने से बचने की कोशिश करनी चाहिए।2 में एडवाइजरी जारी, पहली बार तापमान 40 डिग्री पार; दो दिन बाद बारिश के आसारफर्जी SP बोला- दिव्यांग हो तो भी जॉब की गारंटी, रिपोर्टर ने बेरोजगार बन किया एक्सपोजजयपुर में कांग्रेस-जिला उपाध्यक्ष ने कार से 9 को कुचला:कोलकाता नाइट राइडर्स को 35 गेंदों में 12.34 प्रति ओवर की औसत से 72 रन चाहिएसीकर में आज और कल चलेगी हीटवेवलखनऊ में कम होगा पाराहिमाचल में आज 'लू' चलने की चेतावनी
Heat Wave Updates Heat Wave In India India Weather Weather Updates In India Weather Alert IMD Weather Forecast Weather News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान में होली पर 8 जिलों में बारिश का अलर्ट: मार्च में ही हीटवेव चलने की चेतावनी; 40 डिग्री के पार पहुं...राजस्थान में इस सीजन समय से पहले गर्मी ने दस्तक दे दी। अभी मार्च का पहला पखवाड़ा भी पूरा नहीं निकला है और राज्य में हीटवेव का दौर शुरू हो गया। बाड़मेर-जालोर में कल पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग नेHeatwave in western Rajasthan, yellow alert issued for today and...
Read more »
9 राज्यों में बारिश-तूफान, 6 में तेज गर्मी का अलर्ट: नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी; MP में...IMD Weather Tracker State Wise Update.
Read more »
यूपी के 31 जिलों में गरज-चमक के साथ आज बारिश: 7 शहरों में ओले गिरेंगे; प्रयागराज में सबसे ज्यादा गर्मी, पार...यूपी में आज गरज-चमक के साथ 31 जिलों में बारिश का अलर्ट है। यहां बिजली भी गिर सकती है। वेस्ट यूपी के 7 जिलों में ओले गिर सकते हैं।
Read more »
बिहार में बिगड़ा मौसम; पटना-गया समेत 13 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनीBihar Weather Update: बिहार के 13 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की आशंका है। तेज हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने पटना, गया, समस्तीपुर, बेगूसराय और अन्य जिलों के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। साथ बारिश के समय घर में ही रहने को कहा...
Read more »
8 राज्यों में आंधी-तूफान, यहां आसमान से बरसेगी आफत! जानें दिल्ली में IMD अलर्टWeather Update: 8 राज्यों में आंधी-तूफान, 5 में झमाझम बारिश, यहां आसमान से बरसेगी आफत! जानें दिल्ली में IMD का अलर्ट
Read more »
Rajasthan Weather: गर्मी ने दिखाई आंख, कई जिलों में 40 के पार पहुंचा पाराRajasthan Weather today: गर्मी ने दिखाई आंख, कई जिलों में 40 के पार पहुंचा पारा, लोगों की बढ़ी मुश्किलें
Read more »
