9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म, हिंसक झड़पों के बीच बंगाल में फिर बंपर वोटिंग

United States News News

9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म, हिंसक झड़पों के बीच बंगाल में फिर बंपर वोटिंग
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 228 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 95%
  • Publisher: 51%

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के तहत आज उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान हुए। bjp INCIndia samajwadiparty Mayawati MamataOfficial CPIM_WESTBENGAL LokSabhaElection2019 loksabhachunav2019

मतदान हुए। शाम 6 बजे तक करीब 60 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा प. बंगाल में 76 फीसदी मतदान हुआ। कई राज्यों में लोकतंत्र के खूबसूरत रंग देखने को मिले तो कहीं हिंसक झड़पों के कारण माहौल गर्म भी नजर आया। इस दौरान मुंबई की लोकसभा सीटों पर फिल्मी सितारों की खूब धूम रही। देश भर की कई दिग्गज हस्तियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार कन्हैया कुमार, गिरिराज सिंह, पूनम महाजन, उर्मिला मतोंडकर समेत कई उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हुई।एक तरफ पश्चिम बंगाल में कई मतदान केन्द्रों पर हिंसा की घटनाएं हुईं जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की कार में तोड़फोड़ हुई। वहीं, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा महाराष्ट्र में ईवीएम में तकनीकी खराबी के मामले सामने आए जिससे मतदान में देरी हुई। महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश एवं ओडिशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर आज मतदान हुए। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर कुलगाम जिले में भी मतदान हुए।लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के तहत बिहार की पांच लोकसभा सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय एवं मुंगेर में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। झारखंड में देश के चौथे और राज्य के पहले चरण में तीन लोकसभा सीटों चतरा, लोहरदगा और पलामू के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित तीनों क्षेत्रों में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। वहां मतदान शाम चार बजे तक चला।लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर शाम बजे तक 76 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में कई मतदान केंद्रों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं भी हुई। आज बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्द्धमान पूर्व, बर्द्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम में मतदान होना है। इन संसदीय क्षेत्रों में कुल 1,34,56,491 मतदाता पंजीकृत हैं। वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने बताया कि बीरभूम जिले के नानूर, रामपुरहाट, नलहाटी और सिउरी में प्रतिद्वंद्वी दलों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। उन्होंने बताया कि आसनसोल के बाराबनी में मतदान केंद्र के भीतर मौजूदा सांसद और भाजपा प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो और चुनाव अधिकारियों के बीच कहासुनी के बाद तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। उन्होंने बताया कि इस झड़प में भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो के वाहन को नुकसान पहुंचाया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि पहले दो घंटे में मतदान शांतिपूर्ण रहा। हालांकि, उसके बाद हिंसक घटनाओं की सूचना मिलने लगी। हमने सभी जगहों से रिपोर्ट मंगवाई है। हमारे अधिकारी हालात पर नजर रख रहे हैं और स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। राज्य की इन आठों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और वाम मोर्चा के बीच चौतरफा मुकाबला है। इसी बीच आसनसोल से टीएमसी उम्मीदवार मुनमुन सेन ने कहा, मैंने अभी तक अपने वरिष्ठों से मुलाकात नहीं की है, जब हम मिलेंगे तो पता चलेगा की कहां हिंसा हुई है। थोड़ा तो होगा ही, हर जगह होता है, पहले के मुकाबले कम हिंसा हुई है।ओडिशा की छह संसदीय और 41 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। इन सीटों पर करीब 95.

06 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। ओडिशा में चुनाव का यह चौथा और अंतिम चरण है। हालांकि पत्कुरा विधानसभा सीट के लिए मतदान 19 मई को कराया जाना है। यहां से बीजद प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव टल गए हैं।महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान चला। दोपहर तीन बजे तक यहां 42.03 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खामियां भी आयीं। भाजपा सांसद पूनम महाजन, कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर, उद्योगपति अनिल अंबानी, अभिनेत्री रेखा और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सुबह-सुबह वोट डाला। राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, उत्तर-मुंबई सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज कोटक और मुंबई-सेंट्रल से कांग्रेस प्रत्याशी एकनाथ गायकवाड़ ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य की जिन सीटों पर मतदान हुआ उनमें नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक , मुंबई क्षेत्र की पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पूर्व और मुंबई दक्षिण मध्य सीटें, पुणे जिले के मावल और शिरूर व अहमदनगर जिले की शिर्डी सीटें शामिल हैं।मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत सोमवार को तीन बजे तक छह सीटों पर 49.02 प्रतिशत मतदान हुआ था। साथ ही, प्रदेश की छिन्दवाड़ा विधानसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए तीन बजे तक 53.33 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे। इस सीट पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार विवेक बंटी साहू से है।उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत सोमवार को दोपहर एक बजे तक 34 . 40 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक 13 सीटों के लिए मतदान हुआ। कार्यालय ने बताया कि दोपहर एक बजे तक औसतन 34.40 फीसदी मतदान हुआ। कार्यालय के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक 39.06 फीसदी मतदान खीरी में हुआ। सबसे कम 32.34 प्रतिशत मतदान कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में हुआ।जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग संसदीय क्षेत्र के कुलगाम जिले में हो रहे मतदान में दोपहर तीन बजे तक करीब 8.42 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 3.45 लाख से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं। अनंतनाग लोकसभा सीट पर तीन चरणों में चुनाव हो रहा है, जिसमें यह दूसरे चरण का मतदान है। इस सीट से प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सहित 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिले में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला। कुलगाम जिले में चार विधानसभा क्षेत्र कुलगाम, देवसर, नूराबाद और होम शालीबुघ हैं, जिनमें 3,45,489 मतदाता हैं। इनमें 1,79,607 पुरुष, 1,64,604 महिलाएं, 1265 सर्विस मतदाता और 13 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कुलगाम जिले के विभिन्न हिस्सों से मतदान केंद्रों के पास पथराव की छिटपुट घटनाओं की खबर मिली है लेकिन सुरक्षाबलों द्वारा समय रहते की गई कार्रवाई के चलते स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि पथराव की घटना में किसी के भी हताहत होने की अब तक कोई खबर नहीं है। 11 अप्रैल और 19 मई के बीच सात चरणों में लोकसभा की 542 सीटों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। धनबल के इस्तेमाल के मामले सामने आने के बाद तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर चुनाव रद्द कर दिए गए हैं। मतदान हुए। शाम 6 बजे तक करीब 60 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा प. बंगाल में 76 फीसदी मतदान हुआ। कई राज्यों में लोकतंत्र के खूबसूरत रंग देखने को मिले तो कहीं हिंसक झड़पों के कारण माहौल गर्म भी नजर आया। इस दौरान मुंबई की लोकसभा सीटों पर फिल्मी सितारों की खूब धूम रही। देश भर की कई दिग्गज हस्तियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार कन्हैया कुमार, गिरिराज सिंह, पूनम महाजन, उर्मिला मतोंडकर समेत कई उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हुई।एक तरफ पश्चिम बंगाल में कई मतदान केन्द्रों पर हिंसा की घटनाएं हुईं जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की कार में तोड़फोड़ हुई। वहीं, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा महाराष्ट्र में ईवीएम में तकनीकी खराबी के मामले सामने आए जिससे मतदान में देरी हुई। महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश एवं ओडिशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर आज मतदान हुए। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर कुलगाम जिले में भी मतदान हुए।लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के तहत बिहार की पांच लोकसभा सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय एवं मुंगेर में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। झारखंड में देश के चौथे और राज्य के पहले चरण में तीन लोकसभा सीटों चतरा, लोहरदगा और पलामू के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित तीनों क्षेत्रों में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। वहां मतदान शाम चार बजे तक चला।लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर शाम बजे तक 76 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में कई मतदान केंद्रों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं भी हुई। आज बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्द्धमान पूर्व, बर्द्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम में मतदान होना है। इन संसदीय क्षेत्रों में कुल 1,34,56,491 मतदाता पंजीकृत हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में 15 राज्यों की 117 सीटों पर 63.24 फीसदी मतदानलोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में 15 राज्यों की 117 सीटों पर 63.24 फीसदी मतदानलोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के लिए आज देश भर की 117 सीटों पर मतदान हुआ. चुनाव आयोग के मुताबिक, इस चरण में कुल 63.24 फीसदी लोगों ने वोट डाले.
Read more »

चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदान, BJP की होगी अग्निपरीक्षाचौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदान, BJP की होगी अग्निपरीक्षालोकसभा चुनाव 2019 में तीन चरण की वोटिंग के बाद चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गए हैं. चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होंगे. कांग्रेस, बीजेपी सहित तमाम राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है.
Read more »

#VoteKaro : चौथे चरण की 71 सीटों पर जानिए किस सीट से कौन है उम्मीदवार#VoteKaro : चौथे चरण की 71 सीटों पर जानिए किस सीट से कौन है उम्मीदवारलोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ राज्यों की 71 सीटों पर मतदान है। इस 71 सीटों पर 945 उम्मीदवार मैदान में हैं। जानिए, किस सीट पर कौन-कौन से प्रमुख उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। LokSabhaEelctions2019 VoteKaro
Read more »

लोकसभा चुनावः चौथे चरण में कल 9 राज्यों की 71 सीटों पर प्रत्याशियों की 'परीक्षा'लोकसभा चुनावः चौथे चरण में कल 9 राज्यों की 71 सीटों पर प्रत्याशियों की 'परीक्षा'सोमवार को महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओड़िशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान होगा. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी वोट डाले जाएंगे. अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण में नौ राज्यों में मतदानलोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण में नौ राज्यों में मतदानलोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण में नौ राज्यों की 71 सीटों पर मतदान शुरू
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: नौ राज्यों की 71 सीटों पर मतदान शुरू, बूथों पर लगी कतारेंलोकसभा चुनाव 2019: नौ राज्यों की 71 सीटों पर मतदान शुरू, बूथों पर लगी कतारें17वें लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज नौ राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग हो रही है। INCIndia BJP4India Election2019 LokSabhaElections2019
Read more »

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 सीटों पर मतदान शुरूलोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 सीटों पर मतदान शुरूलोकसभा चुनाव के चौथे चरण में ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों में से 41 पर सोमवार को मतदान हो रहा है. इस चरण में भाजपा नेता गिरिराज सिंह, बाबुल सुप्रियो, बैजयंत पांडा, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, उर्मिला मातोंडकर, मिलिंद देवड़ा, सीपीएम के कन्हैया कुमार, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव की चुनावी किस्मत ईवीएम में कैद होगी.
Read more »

Live : लोकसभा चुनाव 2019 का चौथा चरण, 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदानLive : लोकसभा चुनाव 2019 का चौथा चरण, 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदाननई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इन उत्तरप्रदेश की 13 बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडीसा की 6, राजस्‍थान की 13 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। 17वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में हो रहे चुनाव में 543 में से 303 सीटों पर मतदान हो चुका है। पेश हैं मतदान से जुड़े ताजा अपडेट्‍स-
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:10:42