84 सिख दंगा : राहुल ने कहा - सैम पित्रोदा, आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए– News18 हिंदी

United States News News

84 सिख दंगा : राहुल ने कहा - सैम पित्रोदा, आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 51%

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को डेमेज कंट्रोल के लिए एक बार फिर कहा है कि सैम पित्रोदा को अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए. उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी चुनावी जनसभाओं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर लगातार तंज कस रहे हैं. डैमेज कंट्रोल के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने फिर कहा, सैम पित्रोदा देश से माफी मांगें.

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बताया, मैंने सैम पित्रोदा को फोन कर कहा कि उन्हें 84 दंगे पर दिए बयान को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए.लोकसभा चुनाव 2019 के छह चरण का मतदान पूरा हो चुका है. अब 19 मई को होने वाले आखिरी चरण के मतदान से पहले सभी पार्टियां मतदाताओं को अपनी तरफ खींचने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं. इस बीच कांग्रेस को अपने ही एक वरिष्ठ नेता का बयान भारी पड़ रहा है. बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा के सिख दंगे पर दिए बयान को लेकर हर जनसभा में तंज कस रहे हैं. दरअसल, सैम ने 84 दंगे पर कहा था, 'हुआ तो हुआ.' सैम के इस बयान ने कांग्रेस की इतनी फजीहत करा दी कि उन्हें माफी मांगनी पड़ गई. बावजूद इसके पीएम मोदी और बीजेपी अब भी सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को डैमेज कंट्रोल के लिए एक बार फिर कहा कि सैम पित्रोदा को अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए. उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए.राहुल गांधी ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कहा कि सैम पित्रोदा ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के बारे में जो भी कहा, वो पूरी तरह गलत है. उन्हें अपने बयान के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए. कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने सैम पित्रोदा को फोन करके भी यही बात कही थी. राहुल ने बताय, 'मैंने उनसे कहा कि पित्रोदा जी आपने जो कहा वह गलत है. आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए. आपको लोगों से माफी मांगनी चाहिए.' जनसभा में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी मौजूद थे.बीजेपी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के 84 सिख दंगे को लेकर दिए बयान पर आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. पीएम मोदी ने हरियाण के रोहतक और पंजाब के होशियापुर की रैलियों में सैम के बयान के हवाले से कांग्रेस पर तीखा हमला किया था. उन्होंने कहा कि सैम की टिप्पणी से विपक्षी दल का चरित्र और अहंकार स्पष्ट हो गया है. पंजाब में यह मामला काफी संवेदनशील है. राज्य में 19 मई को मतदान होगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सैम पित्रोदा ने PM नरेंद्र मोदी को दी चुनौती- मैं भी गुजराती, मुझसे बहस करिएसैम पित्रोदा ने PM नरेंद्र मोदी को दी चुनौती- मैं भी गुजराती, मुझसे बहस करिएसैम पित्रोदा ने कहा कि मोदी ने सार्वजनिक राशि का दुरुपयोग खुद को बढ़ावा देने और विज्ञापन पर किया. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का आधा बजट विज्ञापन पर खर्च किया गया.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा को बताया राहुल गांधी का गुरू– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा को बताया राहुल गांधी का गुरू– News18 हिंदीरोहतक-पानीपत हाइवे पर स्थित मेला ग्राउंड में इस जनसभा का आय़ोजन किया गया है.
Read more »

BJP नेता ने सैम पित्रोदा पर कराया FIR, नकवी बोले कांग्रेस के हैं गुरुघंटालBJP नेता ने सैम पित्रोदा पर कराया FIR, नकवी बोले कांग्रेस के हैं गुरुघंटालआजतक से खास बातचीत में बीजेपी नेता सैम पित्रोदा ने कहा कि सैम पित्रोदा राहुल गांधी के गुरु नहीं है बल्कि कांग्रेस के गुरुघंटाल हैं. नकवी ने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान कांग्रेस पार्टी की सोच है.
Read more »

सैम पित्रोदा के बयान पर बैकफुट पर आई कांग्रेस, पार्टी ने दी ये सफाईसैम पित्रोदा के बयान पर बैकफुट पर आई कांग्रेस, पार्टी ने दी ये सफाईओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के 1984 सिख दंगों को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है। पार्टी ने इस
Read more »

सैम पित्रोदा ने मांगी माफी, कहा- हिंदी नहीं आती, बोलना चाहता था 'जो हुआ, बुरा हुआ'सैम पित्रोदा ने मांगी माफी, कहा- हिंदी नहीं आती, बोलना चाहता था 'जो हुआ, बुरा हुआ'1984 के सिख दंगों को लेकर मचे बवाल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने माफी मांग ली है. उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया.
Read more »

BJP नेता की शिकायत पर अल्पसंख्यक आयोग ने सैम पित्रोदा को थमाया नोटिस– News18 हिंदीBJP नेता की शिकायत पर अल्पसंख्यक आयोग ने सैम पित्रोदा को थमाया नोटिस– News18 हिंदीकांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की 1984 के सिख विरोधी दंगों के बारे में की गई टिप्पणी पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने नोटिस जारी किया है. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने यह नोटिस भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर सिंह बग्गा की शिकायत पर जारी किया है. आयोग ने नोटिस जारी कर सैम पित्रोदा से जवाब मांगा है.
Read more »

सैम पित्रोदा ने माफी मांगी, कहा- जो हुआ, बुरा हुआ, यह बोलना चाहता थासैम पित्रोदा ने माफी मांगी, कहा- जो हुआ, बुरा हुआ, यह बोलना चाहता थापित्रोदा ने गुरुवार को कहा था- 84 में जो हुआ वह हुआ, 5 साल में आपने (मोदी) क्या किया पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पित्रोदा के बयान पर कहा- मैं इसे स्वीकार नहीं करता पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस ने सफाई दी- यह पार्टी का बयान नहीं | Sam Pitroda Congress 1984 riots Rajiv Gandhi BJP News and Updates
Read more »

खबरदार: मोदी पर कड़े बोल, '84' पर 'सेल्फ गोल'! Khabardar: Sam Pitroda did self goal to Congress - khabardar AajTakखबरदार: मोदी पर कड़े बोल, '84' पर 'सेल्फ गोल'! Khabardar: Sam Pitroda did self goal to Congress - khabardar AajTakकांग्रेस के थिंक टैंक माने जाने वाले सैम पित्रोदा के 3 शब्दों को सिख भावनाओं का अपमान बताकर बीजेपी हमलावर हो गई है. वैसे तो सैम पित्रोदा ने कहा था कि 84 का दंगा हुआ तो हुआ, सवाल मोदी सरकार से था, सैम पित्रोदा का जोर था कि आपने क्या किया? लेकिन बीजेपी और अकाली दल ने उसमें से पकड़ा- 84 का दंगा हुआ तो हुआ. दिल्ली और पंजाब जहां सिख आबादी बड़ी तादाद में है, वहां के चुनाव से पहले सैम पित्रोदा के तीन शब्दों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस का चरित्र और मानसिकता बता रहे हैं. बैकफुट पर आई कांग्रेस कह रही है कि ये हमारी पार्टी की लाइन नहीं.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

सैम पित्रोदा के सिख दंगों के बयान पर राहुल गांधी की टिप्पणीसैम पित्रोदा के सिख दंगों के बयान पर राहुल गांधी की टिप्पणीकांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा के सिख दंगों पर दिया गया बयान विवादों में आ गया था, अब उन्होंने इस पर माफ़ी मांग ली है.
Read more »

सैम पित्रोदा के बयान से राहुल गांधी भी नाराज, माफी मांगने को कहासैम पित्रोदा के बयान से राहुल गांधी भी नाराज, माफी मांगने को कहानई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के संदर्भ में सैम पित्रोदा की ओर से दिए विवादित बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे पार्टी लाइन से अलग टिप्पणी करार दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए पित्रोदा को माफी मांगनी चाहिए।
Read more »

1984- हुआ तो हुआ: कांग्रेस घिरी तो सैम पित्रोदा ने मांगी माफी, राहुल गांधी भी खफा1984- हुआ तो हुआ: कांग्रेस घिरी तो सैम पित्रोदा ने मांगी माफी, राहुल गांधी भी खफा1984- हुआ तो हुआ: कांग्रेस घिरी तो सैम पित्रोदा ने मांगी माफी, राहुल गांधी भी खफा RahulGandhi SamPitroda
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:53:09