श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के रियान पराग ने गेंदबाजी में कमाल कर दिया। डेथ ओवरों में बॉलिंग के लिए रियान ने 1.
पल्लीकेले: श्रीलंका दौरे के लिए जब भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हुआ तो एक नाम की चर्चा खूब हुई थी। वह थे रियान पराग। रियान पराग को टी20 और वनडे दोनों टीमों में रखा गया है। इससे पहले जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 सीरीज में रियान बुरी तरह फेल हुए थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ ही अभिषेक शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ ने कमाल का खेल दिखाया था, लेकिन उन्हें जगह नहीं मिली। यही कारण है औसत प्रदर्शन करने वाले रियान के चयन पर खूब चर्चा हुई, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्होंने साबित कर दिया आखिर क्योंकि कोच गौतम गंभीर ने उन पर दांव लगाया। रियान पराग टीम इंडिया के लिए मध्यक्रम में बैटिंग के लिए उतरे थे, लेकिन वह सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, असली कमाल तो रियान ने बॉलिंग में करके दिखाया। 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने दमदार शुरुआत की थी। मैच बराबरी पर आ गया था, तभी रियान पराग बॉलिंग के लिए आए और सिर्फ 8 गेंद के भीतर उन्होंने कमिंदू मेंडिस, माहीश थीक्षाना और दिलशान मधुशंका को आउट कर बाजी को पलट दिया। SL vs IND: हवा में उड़ा बल्ला, चौके के लिए गई गेंद.
.. ऋषभ पंत का शॉट देखकर बॉलर ने भी सिर खुजलाने लगाकोच गंभीर के मार्गदर्शन से मिली सफलता- रियानउनके इस दमदार गेंदबाजी से ही श्रीलंका की टीम 170 रन के स्कोर पर सिमट गई और भारत ने 43 रन से मैच को अपने नाम कर लिया। मैच के बाद रियान पराग ने बताया कि, 'मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अलग-अलग स्थितियों के लिए तैयार किया। उनके मार्गदर्शन के कारण है मैंने बॉलिंग में अलग-अलग वेरिएशन का इस्तेमाल किया जिससे मुझे सफलता मिली।' SL vs IND: विराट कोहली को जो करने में 125 मैच लगे, सूर्यकुमार यादव ने 69 में ही कर दिया, अब तोड़ेंगे वर्ल्ड रिकॉर्डसूर्यकुमार यादव ने भी की रियान की तारीफ टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी रियान पराग की बॉलिंग की तारीफ करते हुए कहा कि वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक एक्स फैक्टर खिलाड़ी रहे हैं। बीसीसीआई के द्वारा जारी वीडियो में सूर्यकुमार ने कहा, 'यह सिर्फ एक रियान पराग स्पेशल हो सकता है क्योंकि मैंने उन्हें आईपीएल के दौरान और नेट्स पर भी पहले गेंदबाजी करते देखा है। मैं नहीं कह सकता कि मुझे कप्तान बनाओ, जसप्रीत बुमराह ने एक लाइन में सारी बहस ही खत्म कर दीउन्होंने कहा, 'अगर बल्लेबाज ऐसे ही बल्लेबाजी करते रहेंगे और गेंदबाज इसी तरह से मैदान पर मदद करते रहेंगे तो मेरा काम आसान हो जाएगा। स्थिति को देखकर मैंने अपनी बल्लेबाजी से खेल का रफ्तार तय किया। हमारे पास बल्लेबाजी में बहुत गहराई है।कप्तान नहीं लीडर बनना चाहता हूं- सूर्याअपनी कप्तानी को लेकर सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'कप्तान नहीं, मैं एक लीडर बनना चाहता हूं। इस देश में इतना सारा समर्थन देखना अच्छा लगता है। श्रीलंका तो बस ढाई घंटे की दूरी पर ही है, ऐसा लगता है कि हम भारत में ही खेल रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि हमें इसी तरह का समर्थन मिलता रहेगा और बाकी हम संभाल लेंगे।'
Riyan Parag Team India India Vs Sri Lanka Ind Vs Sl रियान पराग न्यूज रियान पराग टीम इंडिया रियान पराग क्रिकेट रियान पराग का बयान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को भी मात देती हैं गौतम गंभीर की वाइफखूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को भी मात देती हैं गौतम गंभीर की वाइफ
Read more »
IND vs ZIM: रियान पराग को डेब्यू पर मिला खास तोहफा, हर किसी के हक में नहीं आता ये दिन, देखें Videoअसम के रहने वाले रियान पराग ने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया। इस डेब्यू के मौके पर रियान पराग को ऐसा तोहफा मिला जो हर किसी के हिस्से नहीं आता। पराग जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम इंडिया का हिस्सा हैं और पहले मैच में उन्हें प्लेइंग-11 में चुना गया है। रियान पराग ने आईपीएल में अपे खेल से प्रभावित किया...
Read more »
India vs Zimbabwe Live Score, 2nd T20I: भारतीय बल्लेबाजों को रवैये में करना होगा सुधार, दूसरे टी20 में टॉस कुछ ही देर मेंपहले मैच में भारत ने तीन खिलाड़ियों रियान पराग, ध्रुव जुरेल और अभिषेक शर्मा को टी-20 कैप प्रदान की थी, लेकिन तीनों की ही आगाज भुलाने वाला बन गया
Read more »
गौतम गंभीर की टीम में होंगे ये दिग्गज, द्रविड़ के इस साथी को फिर मिला मौका, बॉलिंग कोच की रेस में यह अफ्रीकी खिलाड़ीGautam Gambhir Coaching Staff: कोचिंग टीम में शामिल किए गए- नायर, टेन डोशेट और मोर्कल, आईपीएल में अपने कोचिंग करियर के दौरान गौतम गंभीर के साथ काम कर चुके हैं.
Read more »
IND vs SL 1st T20I: फैंस उठा रहे थे चयन पर उंगली, पर कुछ ऐसे गंभीर के लिए गोल्डेन आर्म बन गए रियान परागRiyan Parag: फैंस ने जब पराग का नाम इलेवन में देखा, तो वह हैरान रह गए, लेकिन मैच खत्म होते-होते रियान ने आलोचना को खत्म कर दिया
Read more »
SL vs IND: रियान पराग से क्रिकेट फैंस को यह उम्मीद नहीं थी! श्रीलंका के खिलाफ कर दिया ऐसा कमालश्रीलंका के खिलाफ रियान पराग ने वो किया जिसे किसी को उम्मीद नहीं थी। रियान पराग ने 1.2 ओवर में पांच रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाए। रियान ने आखिरी ओवर की दो गेंद पर लगातार दो विकेट लेकर भारत को मैच जीता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका 19.
Read more »
