7.15 फीसदी पर मिलेगा होम लोन, सरकारी कंपनी लेकर आई धांसू योजना, एसबीआई से कितना सस्‍ता होगा 50 लाख का लोन

LIC Housing Finance News

7.15 फीसदी पर मिलेगा होम लोन, सरकारी कंपनी लेकर आई धांसू योजना, एसबीआई से कितना सस्‍ता होगा 50 लाख का लोन
LIC Housing Finance InterestLIC Housing Finance Home LoanLIC Housing Finance Interest Rate
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 148 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 51%

Cheapest Home Loan : अगर आप भी होम लोन की तलाश में हैं तो एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में अप्‍लाई कर सकते हैं. इस एनबीएफसी ने 7.15 फीसदी की कम ब्‍याज दर पर होम लोन का ऑफर दिया है.

नई दिल्‍ली. रिजर्व बैंक ने इस महीने की शुरुआत में रेपो रेट में बड़ी कटौती की थी, जिसके बाद सभी बैंक अपनी-अपनी ब्‍याज दरों को घटा रहे हैं. एक समय 9 फीसदी के आसपास पहुंच चुका होम लोन अब ज्‍यादातर बैंकों में 8 फीसदी के करीब मिल रहा है.

लेकिन, एक सरकारी कंपनी की सब्सिडियरी ने तो कमाल ही कर दिया, उसने महज 7.15 फीसदी की ब्‍याज पर होम लोन का ऑफर दिया है. जिन ग्राहकों का सिबिल स्‍कोर अच्‍छा है, उन्‍हें काफी सस्‍ती दर पर होम लोन मिल जाएगा. यह कंपनी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई से भी सस्‍ता होम लोन दे रहा है. सरकारी बीमा कंपनी एलआई की सब्सिडियरी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने अपने होम लोन की दरें काफी कम कर दी हैं. इसका नया होम लोन 7.15 फीसदी की शुरुआती ब्‍याज दर पर ऑफर किया जा रहा है. आवास ऋण देने वाली कंपनी ने सोमवार को बताया कि मकानों के लिए नए कर्ज की मंजूरी पर संशोधित ब्याज दरें अब 7.15 फीसदी से शुरू होंगी. नई दरें 22 दिसंबर से प्रभाव में आ चुकी हैं. एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने कहा कि ऐसे समय में जब खरीदार अपने फैसलों पर सावधानीपूर्वक पुनर्विचार कर रहे हैं, इस कदम से घर खरीदने वालों का उत्साह बढ़ने की उम्मीद है. इससे घर खरीदना अधिक किफायती बनाने की एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की प्रतिबद्धता और मजबूत होती है. ब्याज में यह कमी आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति द्वारा इसी महीने रेपो दर में 0.25 फीसदी कटौती के बाद की गई है. एसबीआई का कितना ब्‍याज देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई अभी 7.25 फीसदी की शुरुआती ब्‍याज दर पर होम लोन ऑफर करता है. बैंक की यह दर 15 दिसंबर से प्रभाव में आई है और रेपो रेट में कटौती होने के बाद इसकी ब्‍याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की गई है. इस तरह, देखा जाए तो एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की ब्‍याज दरें एसबीआई से भी 0.10 फीसदी कम हैं. इसका मतलब है कि अभी सरकारी और निजी बैंकों से भी कम ब्‍याज पर होम लोन एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ऑफर कर रहा है. 50 लाख पर कितनी ईएमआई अगर आप एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस से 50 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं और उस पर 7.15 फीसदी की ब्‍याज दर लागू होती है तो हर महीने की ईएमआई महज 39,216 रुपये होगी. इस तरह, पूरे 20 साल की अवधि में कुल ब्‍याज सिर्फ 44,11,939 रुपये देना होगा, जबकि लोन चुकाने के लिए कुल 94,11,939 पैसों का भुगतान करना होगा. एसबीआई के कर्ज पर कितनी ईएमआई अगर किसी ने 50 लाख का होम लोन एसबीआई से 20 साल के लिए लिया है और उस पर 7.25 सालाना की ब्‍याज दर चुका रहा है तो उसकी हर महीने की ईएमआई होगी 39,519 रुपये. इस तरह, पूरे टेन्‍योर में आपको 44,84,512 लाख रुपये का ब्‍याज चुकाना होगा, जबकि लोन पर कुल मिलाकर 94,84,512 रुपये का भुगतान करना होगा. इस तरह, आपने देखा कि एलआईसी का होम लोन अभी एसबीआई से भी सस्‍ता पड़ रहा है. एसबीआई से कितने रुपये की बचत एसबीआई और एलआईसी दोनों की ईएमआई की तुलना करें तो हर महीने आपको 303 रुपये की बचत होगी. इसका मतलब है कि साल में आपके करीब 3,636 रुपये बच जाएंगे और पूरे 20 साल के टेन्‍योर में कुल मिलाकर 72,720 रुपये बचा सकते हैं. हालांकि, अगर आपका सिबिल स्‍कोर अच्‍छा है और कमाई भी ठीक है तभी बैंक इस कम ब्‍याज दर पर लोन देंगे. बचत की एसआईपी करें तो… यह बात तो आपको पता ही है कि अब एसआईपी 250 रुपये से भी शुरू की जा सकती है. अब अगर आप हर महीने ईएमआई में होने वाली 303 रुपये की बचत को एसआईपी में डालें और उस पर 12 फीसदी का ब्‍याज मिलता है तो पूरे 20 साल के टेन्‍योर में कितना पैसा बना लेंगे. एसआईपी में आपका कुल निवेश होगा 72,720 रुपये और उस पर 12 फीसदी का ब्‍याज मिलेगा तो कुल ब्‍याज हो जाएगा 2,05,997 रुपये. इसका मतलब है कि आपका कुल रिटर्न 20 साल में होगा 2,78,717 रुपये का.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

LIC Housing Finance Interest LIC Housing Finance Home Loan LIC Housing Finance Interest Rate LIC Housing Finance Home Loan Emi एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का होम लोन एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की होम लोन ब्‍याज दर एसबीआई की होम लोन ब्‍याज दर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की ईएमआई

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

BSF में पूर्व अग्निवीरों को बड़ी राहत, कांस्टेबल भर्ती में मिलेगा 50% आरक्षणBSF में पूर्व अग्निवीरों को बड़ी राहत, कांस्टेबल भर्ती में मिलेगा 50% आरक्षणगृह मंत्रालय ने BSF कांस्टेबल भर्ती नियमों में बदलाव कर पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% आरक्षण और आयु में छूट देने का फैसला किया है.
Read more »

50 संस्कृत विद्यालय होंगे प्लस टू में अपग्रेड, उप शास्त्री की पढ़ाई को मिली मंजूरी50 संस्कृत विद्यालय होंगे प्लस टू में अपग्रेड, उप शास्त्री की पढ़ाई को मिली मंजूरीबिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने कहा कि बिहार के 47 विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा और 50 संस्कृत उच्च विद्यालयों को प्लस टू संस्कृत विद्यालय में अपग्रेड किया जाएगा, जहाँ उप शास्त्री की पढ़ाई हो सकेगी। संस्कृत विद्यालयों को सर्व शिक्षा अभियान से जोड़ा जाएगा और मध्याह्न भोजन, साइकिल व पोशाक योजना...
Read more »

नगर निगम की सर्दी से बचाव की तैयारी: देहरादून में अब 50 जगहों पर जलेंगे अलाव, रैन बसेरे पूरी तरह तैयार; बेघ...नगर निगम की सर्दी से बचाव की तैयारी: देहरादून में अब 50 जगहों पर जलेंगे अलाव, रैन बसेरे पूरी तरह तैयार; बेघ...To tackle the cold wave in Dehradun, the Municipal Corporation has started bonfires at 50 locations and kept night shelters active 24x7 to help homeless and needy people.
Read more »

2025 में 50 गीगावाट बढ़ी भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता, इतना हुआ निवेश2025 में 50 गीगावाट बढ़ी भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता, इतना हुआ निवेशवर्ष 2025 में भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जिसमें देश की बिजली उत्पादन क्षमता का 50 गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से प्राप्त हुआ। भारत ने लगभग 50 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ी, जिसके लिए दो लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया। सरकार को 2026 में भी इसी रफ्तार से क्षमता बढ़ने की उम्मीद...
Read more »

AAP का दावा, गुजरात में आदिवासी कल्याण के 50 करोड़ रुपये VIP स्वागत में फूंकेAAP का दावा, गुजरात में आदिवासी कल्याण के 50 करोड़ रुपये VIP स्वागत में फूंकेआम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने गुजरात में आदिवासी हितों की अनदेखी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
Read more »

Goa Elections: गोवा जिला पंचायत चुनाव 2025 में भाजपा की प्रचंड जीत, 50 में से 30 सीटों पर लहराया परचमGoa Elections: गोवा जिला पंचायत चुनाव 2025 में भाजपा की प्रचंड जीत, 50 में से 30 सीटों पर लहराया परचमGoa Elections: गोवा जिला पंचायत चुनाव 2025 में भाजपा की प्रचंड जीत, 50 में से 30 सीटों पर लहराया परचम Goa Elections 2025 BJP NDA Wins PM Modi Congratulates राज्य
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:30:49