7.1 रेटिंग और दहला देने वाली कहानी, 50 मिनट बाद आता है तगड़ा ट्विस्ट, TOP 10 में ट्रेंड कर रही है थ्रिलर फि...

Soothravakyam Movie News

7.1 रेटिंग और दहला देने वाली कहानी, 50 मिनट बाद आता है तगड़ा ट्विस्ट, TOP 10 में ट्रेंड कर रही है थ्रिलर फि...
Best Suspense Thriller FilmShine Tom ChackoSoothravakyam Trending Ott
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

Best Thriller Film On OTT: ओटीटी पर इन दिनों साल 2025 की एक फिल्म धूम मचा रही है. 50 मिनट बाद कहानी पूरी तरह से पलट जाती है और थ्रिलर बन जाती है. आईएमडीबी पर भी मूवी को 7 से ज्यादा रेटिंग मिली है.

नई दिल्ली. कुछ दमदार फिल्मों की कहानियां चौंका देती हैं. ऐसी ही एक मूवी इन दिनों ओटीटी पर धमाल मचा रही है. 50 मिनट बाद ही पूरी कहानी पलट जाती है और सिंपल-सी लगने वाली मूवी थ्रिलर बन जाती है. आज हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका ‘सूत्रवाक्यम’ सूत्रवाक्यम मलयालम भाषा में बनी धांसू सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाइन टॉम चाको ने लीड रोल निभाया है.

उनके अलावा दिव्या एम. नायर, मीनाक्षी माधवी, विंसी अलोशियस, दीपक परमबोल, अर्जुन अशोक और नसीफ जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आते हैं. इस फिल्म की कहानी एक स्कूल और उनके पास के पुलिस स्टेशन के इर्द-गिर्द बुनी गई है. एक्टर शाइन टॉम चाको ने पुलिस अफसर क्रिस्टो जेवियेर का रोल निभाया है, जो स्कूली बच्चों को अपने काम के साथ पुलिस स्टेशन में ही ट्यूशन भी पढ़ाता है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, फिल्म गंभीर होती चली जाती है. एक भाई अपनी बहन को खूब मारता है क्योंकि उसे वह स्कूल के एक लड़के से बात करते हुए देख लेता है. इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में होती है और फिर क्रिस्टो जेवियेर लड़की के भाई को सख्ती से समझाता है. शुरूआत में यह मूवी बहुत सिंपल लगती है, लेकिन 50 मिनट बाद ही एक शख्स के मिसिंग के बाद कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आता है. इसके बाद फिल्म संस्पेस से भरपूर थ्रिलर बन जाती है. ‘सूत्रवाक्यम’ के क्लाइमैक्स में चौंकाने वाला खुलासा होता है और पता चलता है कि दो लोगों का मर्डर हुआ है. इन दिनों यह मूवी ओटीटी पर बवाल काट रही है. शाइन टॉम चाको की मूवी ‘सूत्रवाक्यम’ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई और देखते ही देखते इसने टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा कर लिया है. यह मूवी अमेजन प्राइम वीडियो पर देश की टॉप 10 लिस्ट में 6वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. शुरुआत में ‘सूत्रवाक्यम’ पहले नंबर पर थी. अगर आपने अब तक इस मूवी को नहीं देखा है, तो आप इसका प्राइम वीडियो पर हिंदी भाषा में लुत्फ उठा सकते हैं. शाइन टॉम चाको की फिल्म ‘सूत्रवाक्यम’ का डायरेक्शन यूजीन जोस चिरामेल ने किया है और उन्होंने ही रेजिन एस. बाबू के साथ मिलकर इसे लिखा है. आईएमडीबी पर फिल्म को 10 में से 7.1 रेटिंग मिली है. वीकेंड पर यह मूवी एक बेस्ट चॉइस हो सकती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Best Suspense Thriller Film Shine Tom Chacko Soothravakyam Trending Ott Soothravakyam On Amazon Prime Video सूत्रवाक्यम फिल्म शाइन टॉम चाको मूवी सूत्रवाक्यम ओटीटी सूत्रवाक्यम अमेजन प्राइम वीडियो

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है', हिंदी की 10 दमदार पंक्तियां, मुश्किल घड़ी में देती हैं ताकत'मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है', हिंदी की 10 दमदार पंक्तियां, मुश्किल घड़ी में देती हैं ताकतHindi Diwas Special | 10 Best Lines Hindi Kavita: हिंदी दिवस पर पढ़िए, रामधारी सिंह दिनकर द्वारा रचित रश्मिरथी की 10 ऐसी पंक्तियां जो साहस और समझदारी की सीख देती हैं।
Read more »

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी बालकृष्ण समेत 10 नक्सली ढेरछत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी बालकृष्ण समेत 10 नक्सली ढेरChhattisgarh : security forces killed 10 Naxalites including Balkrishna with a reward of 1 crore, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी बालकृष्ण समेत 10 नक्सली ढेर
Read more »

Top Headlines: उत्तराखंड आपदा पर 1200 करोड़ का केंद्रीय पैकेज; छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 10 माओवादी ढेरTop Headlines: उत्तराखंड आपदा पर 1200 करोड़ का केंद्रीय पैकेज; छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 10 माओवादी ढेरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के आपदाग्रस्त इलाकों के हवाई सर्वेक्षण के लिए देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री स्टेट...
Read more »

Varanasi Top 10 News 12 September 2025 : बाबा दरबार में मॉरीशस के पीएम, पत्‍नी ने खरीदी बनारसी साड़ी और बीएचयू में व‍िदेशी छात्रा की संद‍िग्‍ध मौत सह‍ित पढ़ें टाप 10 खबरेंVaranasi Top 10 News 12 September 2025 : बाबा दरबार में मॉरीशस के पीएम, पत्‍नी ने खरीदी बनारसी साड़ी और बीएचयू में व‍िदेशी छात्रा की संद‍िग्‍ध मौत सह‍ित पढ़ें टाप 10 खबरेंVaranasi top 10 news today वाराणसी में शुक्रवार 12 स‍ितंबर 2025 को श्री काशी व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर स्‍थ‍ित बाबा दरबार के गर्भगृह में मॉरीशस के पीएम ने सपत्‍नीक सव‍िध‍ि दर्शन पूजन क‍िया। वहीं उनकी पत्‍नी ने बनारसी साड़ी खरीदी। जबक‍ि बीएचयू में व‍िदेशी छात्रा की संद‍िग्‍ध मौत से पर‍िसर में काफी गहमागहमी बनी...
Read more »

50 लाख रुपये के सवाल पर मानसी शर्मा ने किया क्विट, क्या आपको पता है सही जवाब?50 लाख रुपये के सवाल पर मानसी शर्मा ने किया क्विट, क्या आपको पता है सही जवाब?KBC 17: 50 लाख रुपये के सवाल पर कंफ्यूज हुईं मानसी शर्मा, करना पड़ा क्विट, क्या आपको पता है सही जवाब?
Read more »

7.1 रेटिंग और दहला देने वाली थ्रिलर फिल्म, 50 मिनट बाद आता है तगड़ा ट्विस्ट7.1 रेटिंग और दहला देने वाली थ्रिलर फिल्म, 50 मिनट बाद आता है तगड़ा ट्विस्ट7.1 रेटिंग और दहला देने वाली कहानी, 50 मिनट बाद आता है तगड़ा ट्विस्ट, TOP 10 में ट्रेंड कर रही है थ्रिलर फिल्म
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:35:53