नागपुर हिंसा के सिलसिले में अब तक गिरफ्तार किए गए 69 लोगों में ‘माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी’ (एमडीपी) के नेता फहीम खान भी शामिल हैं.
Nagpur Violence : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुई हिंसा के आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 18 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सोमवार को हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 69 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है.
बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू जारी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 200 आरोपियों की पहचान कर ली है और सीसीटीवी फुटेज से अन्य संदिग्धों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं.5 FIR दर्ज, 200 लोग नामजदसोमवार को गणेशपेठ और कोतवाली पुलिस थानों में पांच प्राथमिकी दर्ज की गईं, जिनमें 200 लोग नामजद हैं. अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं. नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंघल ने बुधवार को बताया कि गठित विशेष टीम में गणेशपेठ, कोतवाली और तहसील पुलिस थानों के साथ-साथ अपराध शाखा के कर्मी शामिल हैं. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों की पहचान करने के लिए टीम साइबर ब्रांच के साथ मिलकर काम कर रही हैं.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});एमडीपी नेता फहीम खान भी हिरासत में... नागपुर हिंसा के सिलसिले में अब तक गिरफ्तार किए गए 69 लोगों में ‘माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी' के नेता फहीम खान भी शामिल हैं. अधिकारियों ने पहले कहा था कि खान ने सोमवार को नागपुर पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन का कथित तौर पर नेतृत्व किया था. पुलिस रिकॉर्ड से पता चलता है कि खान पहले भी बिजली चोरी और 2023-2024 में विरोध-प्रदर्शन समेत कई मामलों में आरोपी रहे हैं.क्या फहीम खान मुख्य साजिशकर्ता?मामले में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि खान के नेतृत्व में 50 से 60 लोगों का एक समूह सोमवार को गणेशपेठ पुलिस थाने के बाहर अवैध रूप से इकट्ठा हुआ और एक दिन पहले हुए विश्व हिंदू परिषद के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा. इसके बाद, खान और आठ अन्य लोग भालदारपुरा इलाके में पहुंचे जहां शिवाजी महाराज चौक के पास अल्पसंख्यक समुदाय के 500 से 600 लोग इकट्ठा हुए थे. एक अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. यह पूछे जाने पर कि क्या खान हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता है? सिंघल ने बुधवार को कहा कि हमलावरों की पहचान करने और एफआईआर में नामजद लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.
Maharashtra Police Aurangzeb Tomb Security Aurangzeb Grave Car Seva VHP Warning Bajrang Dal औरंगजेब की कब्र
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी और दोस्तों के साथ छेड़छाड़: 4 आरोपियों की गिरफ्तारीजलगांव जिले में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी दोस्तों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Read more »
पटना में संपत्तियों की खरीद-बिक्री नहीं रहा आसान, अब इस कागजात की पड़ेगी जरूरतपटना में इस कागजात के बिना नहीं कर सकेंगे संपत्तियों की खरीद-बिक्री, एक अप्रैल से ऐसे लोगों की खैर नहीं
Read more »
100 रुपये नहीं देने पर दरिंदगी पर उतरे! कर्नाटक में इजरायली पर्यटक और होमस्टे मालिक के साथ हुए रेप की खौफनाक कहानीKarnataka: Koppal में 1 इजरायली महिला समेत 2 के साथ Rape, आरोपियों की हुई पहचान
Read more »
मुंबई: डेढ़ माह के बच्चे के अपरहण मामले में 4 गिरफ्तार, आरोपियों 5 ने लाख में बेचने का बनाया था प्लानमुंबई की वनराई पुलिस ने डेढ़ माह के बच्चे के अपहरण मामले की गुत्थी सुलझाई, आरोपियों ने पांच लाख में बेचने का बनाया था प्लान
Read more »
तेलंगाना के निजामाबाद में पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत, परिवार का यातना का आरोपतेलंगाना के निजामाबाद में पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत, परिवार का यातना का आरोप
Read more »
1250 लोगों पर FIR, 60 से अधिक गिरफ्तार... नागपुर हिंसा मामले में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शनNagpur violence: नागपुर हिंसा मामले में पुलिस को कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जिससे यह पता चला है कि पूरी वारदात की पहले से प्लानिंग की गई थी.
Read more »
