69 लैपटॉप और 50 सिम कार्ड का खुलेगा राज: शाहजहांपुर पुलिस खंगाल रही है साइबर ठगों की 'डिजिटल कुंडली'

Cyber Fraud News

69 लैपटॉप और 50 सिम कार्ड का खुलेगा राज: शाहजहांपुर पुलिस खंगाल रही है साइबर ठगों की 'डिजिटल कुंडली'
Shahjahanpur PoliceOnline Investment ScamShare Market Fraud
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 147 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 107%
  • Publisher: 53%

शाहजहांपुर पुलिस ने शेयर बाजार में 3 गुना मुनाफे का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले 'टिंकल गैंग' का भंडाफोड़ किया है। एमबीए पास मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार। अब दूसरे राज्यों के पीड़ितों से ऑनलाइन तहरीर लेगी पुलिस। 69 लैपटॉप, 50 सिम और 13 बैंक खातों का डेटा खंगाला जा रहा है। सावधान रहें, सुरक्षित...

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। शेयर बाजार में तीन गुणा अधिक लाभ का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू हो गई है। इनमे सरगना टिंकल का भाई भी शामिल है। एसओजी समेत पुलिस की दो टीमें इनके बारे में जानकारी जुटा रही हैं। वहीं सर्विलांस टीम ने बरामद किए गए मोबाइल व सिम नंबरों के आधार पर उन नंबरों को जुटाना शुरू किया है जो दूसरे राज्यों के हैं। ताकि ठगी का शिकार हुए लोगों से आनलाइन तहरीर लेकर उसे विवेचना में शामिल किया जा सके। जिन खातों में धनराशि को ट्रांसफर किया गया उनसे संबंधित बैंकों से भी लेन देन का विवरण मांगा गया है। शुक्रवार को पुलिस ने एमबीए पास साइबर ठग टिंकल गुप्ता व उसके गिरोह के सदस्य दीपांशु, प्रांजल सक्सेना उर्फ पुलकित उसके भाई निहाल सक्सेना, सिद्धांत मिश्रा व रोहित राठौर को गिरफ्तार किया था। जलालाबाद निवासी इन आरोपितों ने कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के लोगों को शेयर बाजार में तीन गुणा अधिक लाभ का झांसा देकर अपने जांच में फांसा और रुपये खातों में ट्रांसफर करा लिए। यह पूरा फर्जीवाड़ा रोडवेज बस अड्डे के पास दुकान के पास फर्जी काल सेंटर की आड़ में हो रहा था। जेल भेजे जाने से पहले पूछताछ में आरोपितों ने अपने साथ इस पूरे खेल में शामिल कुछ और लोगों के नाम भी बताए थे।जिसके आधार पर उन लोगों की तलाश में एसओजी व जलालाबाद पुलिस टीम जुटी हुई है। मौके से 69 लैपटाप, 50 सिमकार्ड, 13 बैंक खातों का ब्योरा, मोबाइल फाेन, वाइफाइ सिस्टम आदि बरामद हुए थे। साइबर सेल की मदद से इनका डाटा खंगाला जा रहा है। उन सभी नंबरों को ट्रेस किया जाएगा जिन पर इन दो या इससे अधिक बार काल हुई है। इसी तरह यहां से दूसरे राज्यों में जिन नंबरों पर बात हुई है उनकी सूची भी तैयार की जा रही है। इसके बाद इन सभी नंबरों पर पुलिस टीमें काल करके संबंधितों से संपर्क करेंगी। जिनके साथ ठगी हुई है। उनसे आनलाइन तहरीर मंगवाई जाएगी। जिसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। बैंकों से लिया जा रहा ब्योरा आरोपित टिंकल के भाई का नाम भी सामने आया है। वह पुलिस की कार्रवाई के बाद से फरार है। उसने कार्यालय में रखे मुख्य कम्प्यूटर सिस्टम को पासवर्ड डालकर लाक कर दिया था। इसमें रुपयों के लेन देन का विवरण है। इस संबंध में उन बैंकों से भी जानकारी ली जा रही है, जिनमें आरोपितों ने खाते खुलवाए थे। इस तरह होती थी ठगी आरोपित विभिन्न वेबसाइट से मोबाइल नंबरों की सूची लेते थे। उसके बाद उन नंबरों पर काल कराकर शेयर बाजार में निवेश के लिए लोगों को राजी करते थे। जब वे लोग सहमति देते तो ग्लोबल ट्रेड कंपनी के नाम से एप लोड कराकर उस पर निवेश की गई रकम के आधार पर वालेट में मुनाफा दिखाने लगते थे। जब निवेशकर्ता रकम निकालने का प्रयास करता तो नंबर बंद कर लेते थे। खाते में भेजी गई रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर करके निकाल लेते थे। दूसरे राज्यों की पुलिस से ले सकते मदद इस फर्जीवाड़े में कितने और लोग शामिल हैं। किसकी क्या भूमिका थी, इन सब बिंदुओं पर जांच हो रही है। इसके लिए जरूरत पड़ने पर संबंधित राज्यों की पुलिस की मदद भी ली जा सकती है। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर हो रही साइबर ठगी में जांच तेज कर दी है। उन लोगों का विवरण जुटाया जा रहा है, जो गिरोह का शिकार बने हैं। - देवेंद्र कुमार, एएसपी सिटी यह भी पढ़ें- थार, लग्जरी बाइक्स और 69 लैपटॉप: शाहजहांपुर में साइबर ठगों की अय्याशी का अंत, ऐसे फंसाते थे जाल में.

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। शेयर बाजार में तीन गुणा अधिक लाभ का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू हो गई है। इनमे सरगना टिंकल का भाई भी शामिल है। एसओजी समेत पुलिस की दो टीमें इनके बारे में जानकारी जुटा रही हैं। वहीं सर्विलांस टीम ने बरामद किए गए मोबाइल व सिम नंबरों के आधार पर उन नंबरों को जुटाना शुरू किया है जो दूसरे राज्यों के हैं। ताकि ठगी का शिकार हुए लोगों से आनलाइन तहरीर लेकर उसे विवेचना में शामिल किया जा सके। जिन खातों में धनराशि को ट्रांसफर किया गया उनसे संबंधित बैंकों से भी लेन देन का विवरण मांगा गया है। शुक्रवार को पुलिस ने एमबीए पास साइबर ठग टिंकल गुप्ता व उसके गिरोह के सदस्य दीपांशु, प्रांजल सक्सेना उर्फ पुलकित उसके भाई निहाल सक्सेना, सिद्धांत मिश्रा व रोहित राठौर को गिरफ्तार किया था। जलालाबाद निवासी इन आरोपितों ने कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के लोगों को शेयर बाजार में तीन गुणा अधिक लाभ का झांसा देकर अपने जांच में फांसा और रुपये खातों में ट्रांसफर करा लिए। यह पूरा फर्जीवाड़ा रोडवेज बस अड्डे के पास दुकान के पास फर्जी काल सेंटर की आड़ में हो रहा था। जेल भेजे जाने से पहले पूछताछ में आरोपितों ने अपने साथ इस पूरे खेल में शामिल कुछ और लोगों के नाम भी बताए थे।जिसके आधार पर उन लोगों की तलाश में एसओजी व जलालाबाद पुलिस टीम जुटी हुई है। मौके से 69 लैपटाप, 50 सिमकार्ड, 13 बैंक खातों का ब्योरा, मोबाइल फाेन, वाइफाइ सिस्टम आदि बरामद हुए थे। साइबर सेल की मदद से इनका डाटा खंगाला जा रहा है। उन सभी नंबरों को ट्रेस किया जाएगा जिन पर इन दो या इससे अधिक बार काल हुई है। इसी तरह यहां से दूसरे राज्यों में जिन नंबरों पर बात हुई है उनकी सूची भी तैयार की जा रही है। इसके बाद इन सभी नंबरों पर पुलिस टीमें काल करके संबंधितों से संपर्क करेंगी। जिनके साथ ठगी हुई है। उनसे आनलाइन तहरीर मंगवाई जाएगी। जिसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। बैंकों से लिया जा रहा ब्योरा आरोपित टिंकल के भाई का नाम भी सामने आया है। वह पुलिस की कार्रवाई के बाद से फरार है। उसने कार्यालय में रखे मुख्य कम्प्यूटर सिस्टम को पासवर्ड डालकर लाक कर दिया था। इसमें रुपयों के लेन देन का विवरण है। इस संबंध में उन बैंकों से भी जानकारी ली जा रही है, जिनमें आरोपितों ने खाते खुलवाए थे। इस तरह होती थी ठगी आरोपित विभिन्न वेबसाइट से मोबाइल नंबरों की सूची लेते थे। उसके बाद उन नंबरों पर काल कराकर शेयर बाजार में निवेश के लिए लोगों को राजी करते थे। जब वे लोग सहमति देते तो ग्लोबल ट्रेड कंपनी के नाम से एप लोड कराकर उस पर निवेश की गई रकम के आधार पर वालेट में मुनाफा दिखाने लगते थे। जब निवेशकर्ता रकम निकालने का प्रयास करता तो नंबर बंद कर लेते थे। खाते में भेजी गई रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर करके निकाल लेते थे। दूसरे राज्यों की पुलिस से ले सकते मदद इस फर्जीवाड़े में कितने और लोग शामिल हैं। किसकी क्या भूमिका थी, इन सब बिंदुओं पर जांच हो रही है। इसके लिए जरूरत पड़ने पर संबंधित राज्यों की पुलिस की मदद भी ली जा सकती है। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर हो रही साइबर ठगी में जांच तेज कर दी है। उन लोगों का विवरण जुटाया जा रहा है, जो गिरोह का शिकार बने हैं। - देवेंद्र कुमार, एएसपी सिटी यह भी पढ़ें- थार, लग्जरी बाइक्स और 69 लैपटॉप: शाहजहांपुर में साइबर ठगों की अय्याशी का अंत, ऐसे फंसाते थे जाल में

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Shahjahanpur Police Online Investment Scam Share Market Fraud Digital Investigation Cyber Thugs Uttar Pradesh Crime Investment Fraud Tinkle Gupta Jalalabad Shahjahanpur News Shahjahanpur Latest News Shahjahanpur News In Hindi Shahjahanpur Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गैंगस्टर्स, कॉन्ट्रैक्ट और 72 राउंड फायरिंग… 69 गोलियां मारकर की गई शख्स की हत्या, साउथ दिल्ली मर्डर केस में बड़ा खुलासागैंगस्टर्स, कॉन्ट्रैक्ट और 72 राउंड फायरिंग… 69 गोलियां मारकर की गई शख्स की हत्या, साउथ दिल्ली मर्डर केस में बड़ा खुलासासाउथ दिल्ली के आया नगर में हुए हत्याकांड पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि 30 नवंबर को 52 साल के शख्स की 69 गोलियां मारकर हत्या की गई थी. शव का जब पोस्टमार्टम कराया गया तो डेडबॉडी से 69 गोलियां निकलीं हैं. पुलिस का कहना है कि कार सवार बदमाशों ने 72 राउंड फायरिंग की थी.
Read more »

Delhi: পরিবারে ঝামেলা, কাজে বেরিয়ে খুন হয়ে গেলেন রতন! শরীর ছিঁড়েখুঁড়ে দিয়েছে ৬৯ বুলেট...Delhi: পরিবারে ঝামেলা, কাজে বেরিয়ে খুন হয়ে গেলেন রতন! শরীর ছিঁড়েখুঁড়ে দিয়েছে ৬৯ বুলেট...Man Shot Dead Over Family Fight 69 Bullets Found Inside Body in delhi
Read more »

பிரபல மலையாள நடிகர் மரணம்... அதிர்ச்சியில் திரையுலகம்பிரபல மலையாள நடிகர் மரணம்... அதிர்ச்சியில் திரையுலகம்Actor Sreenivasan Passes Away: பிரபல மலையாள நடிகரும், இயக்குநருமான ஸ்ரீனிவாசன் இன்று காலமானார். அவருக்கு வயது 69.
Read more »

मलयालम एक्टर श्रीनिवासन का 69 साल की उम्र में निधन: लंबे समय से थे बीमार, 225 से ज्यादा फिल्मों में किया है...मलयालम एक्टर श्रीनिवासन का 69 साल की उम्र में निधन: लंबे समय से थे बीमार, 225 से ज्यादा फिल्मों में किया है...मलयालम सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता, पटकथा लेखक, निर्देशक और निर्माता श्रीनिवासन का शनिवार को 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और अपने घर उदयमपेरूर में इलाज करा रहे थे। स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने के बाद
Read more »

नहीं रहे दिग्गज मलयालम एक्टर श्रीनिवासन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांसनहीं रहे दिग्गज मलयालम एक्टर श्रीनिवासन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांसदिग्गज मलयालम एक्टर श्रीनिवासन का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है. लंबे समय से वो बीमार चल रहे थे. वो अस्पताल में भर्ती थे. मगर 20 दिसंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से परिवार और उनके चाहनेवालों को गहरा सदमा लगा है.
Read more »

इन्फोसिस के एडीआर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण आई थी 50 प्रतिशत तक की तेजी : रिपोर्टइन्फोसिस के एडीआर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण आई थी 50 प्रतिशत तक की तेजी : रिपोर्टइन्फोसिस के एडीआर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण आई थी 50 प्रतिशत तक की तेजी : रिपोर्ट
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:18:46