68.92 लाख से बनेगी निर्मल नगर-बांसा रोड, दो दशक से अधूरे पड़े रास्ते को बनाने की शासन ने दी मंजूरी

Nirmal Nagar Bansa Road News

68.92 लाख से बनेगी निर्मल नगर-बांसा रोड, दो दशक से अधूरे पड़े रास्ते को बनाने की शासन ने दी मंजूरी
Mallawan Road ConstructionHardoi Road ProjectUttar Pradesh Infrastructure
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 57 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 53%

मल्लावां में निर्मल नगर से बांसा जाने वाली सड़क दो दशक से जर्जर हालत में थी। विधायक आशीष सिंह के प्रयासों से अब इसके निर्माण को 68.92 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है।

संवाद सूत्र, मल्लावां। निर्मल नगर चौराहे से बांसा जाने वाले गांव की सड़क का कुछ हिस्सा दो दशक पूर्व बनाकर छोड़ दिया गया था। इसके बाद से सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। सड़क पर उखड़ी पड़ी गिट्टी और गड्ढों के चलते राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विधायक आशीष सिंह के प्रयास से 68 लाख रुपये से सड़क बनने की घोषणा से अब लोगों को सड़क बनने की उम्मीद जगी है। मल्लावां-संडीला मार्ग से निर्मल नगर चौराहे से बांसा जाने वाली सड़क की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। निर्मल नगर से मांझगांव के बीच एक किलोमीटर से अधिक सड़क बहुत ही जर्जर हालत में है। करीब दो दशक पूर्व सड़क को मांझगांव से बांसा गांव तक बनाया गया था। पत्थर डालकर छोड़ दिया था रास्ता मांझगांव के आगे से निर्मल नगर चौराहे के पहले तक पत्थर डालकर छोड़ दिया गया था। तब से आज तक ग्रामीणों ने सड़क को बनवाने के लिए कई प्रयास किए। सांसद, विधायक से लगाकर अधिकारियों के चक्कर लगाए, पर समस्या का हल नहीं हो सकी। माझगांव के मजरा देवमनपुर गांव निवासी आशीष सिंह आशू जब विधायक हुए, तब ग्रामीणों को इस सड़क के बनने की उम्मीद फिर जगी। ग्रामीणों की अपेक्षा को देखते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर सड़क को बनवाने की मांग की। इस पर शासन से 68.

92 लाख रुपये से बनवाने की स्वीकृति दी है और धनराशि आवंटित कर दी है। मल्लावां-संडीला मार्ग से निर्मल नगर चौराहे से बासा गांव को जोड़ने वाली सड़क की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। इस सड़क से देवमनपुर, माझगांव, बासा, खेरवा, लल्ला खेड़ा, सहित कई गांवों के हजारों लोगों का आवागमन होता है। मांझगांव निवासी विश्वनाथ बाबा कहते हैं कि सालों से हम लोग सड़क बनने की रास्ता देख रहे हैं। पर उखड़ी सड़क जितना दर्द दे रही है, उतना ही अधिकारी भी दर्द दे रहे हैं। मल्लावां जाने के लिए सबसे कम दूरी की सड़क यही है पत्थर पड़े हुए हैं। यह भी पढ़ें- 6912.76 लाख से सूरापुर-दोस्तपुर रोड की बदलेगी सूरत, 17.200 KM लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए पैसे मंजूर इस मार्ग पर से निकलना मुश्किल हो गया है। मांझगांव निवासी प्रधान अरविंद कुमार कहते हैं कि मांझगांव से बासा तक सड़क बनी है। उतनी की ही रिपेयरिंग होती है, जो सड़क नहीं बनी। उस पर किसी का ध्यान ही नहीं जाता था। अब विधायक के प्रयास से सड़क की मंजूरी मिल गई है। इस सड़क के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। विभाग को धन भी जारी हो गया है। सड़क के कुछ हिस्से में जो विवाद था, उसे भी समाप्त करा दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - आशीष सिंह आशू, विधायक, बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Mallawan Road Construction Hardoi Road Project Uttar Pradesh Infrastructure MLA Ashish Singh Road Development 68.92 Lakh Road Manjhgaon Road Billgram Mallawan Hardoi Hardoi News Hardoi Latest News Hardoi News In Hindi Hardoi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Jharkhand Lok Sabha Chunav: पांचवें चरण के मतदान में महिलाएं नंबर 1, पुरुष रह गए पीछेJharkhand Lok Sabha Chunav: पांचवें चरण के मतदान में महिलाएं नंबर 1, पुरुष रह गए पीछेJharkhand Lok Sabha Chunav: अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि तीनों सीटों पर कुल मिलाकर 63.21 फीसदी लोगों ने मतदान किया है. गांडेय विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 68.92 प्रतिशत मतदान हुआ है. चतरा में 63.69 प्रतिशत, कोडरमा में 61.81 प्रतिशत और हजारीबाग में 64.39 प्रतिशत मतदान हुआ है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:04:01