अभिनेता और स्वघोषित फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (केआरके) ने सनी देओल को लेकर एक बड़ा दावा किया है। केआरके के इस दावे के मुताबिक, 2026 पूरी तरह से सनी देओल के नाम रहने
अभिनेता और स्वघोषित फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान ने सनी देओल को लेकर एक बड़ा दावा किया है। केआरके के इस दावे के मुताबिक, 2026 पूरी तरह से सनी देओल के नाम रहने वाला है। कहीं न कहीं इसकी शुरुआत हालिया रिलीज ‘बॉर्डर 2’ के साथ हो भी चुकी है। ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल कर लिया है। जानते हैं केआरके ने सनी देओल को लेकर क्या दावा किया है? 68 साल की उम्र में एक हजार करोड़ की कमाई करेंगे सनी आज सुबह केआरके ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अभिनेता सनी देओल को लेकर एक बड़ा दावा किया है। पोस्ट में केआरके का दावा है कि ‘ सनी देओल की साल 2026 में पांच फिल्में रिलीज होनी हैं। जबकि सनी देओल सात और फिल्में साइन कर चुके हैं। वो प्रति फिल्म 50 करोड़ रुपए की फीस ले रहे हैं। इसका मतलब है कि 68 साल की उम्र में उनकी कमाई लगभग 1000 करोड़ रुपये होगी। जीवन में कुछ भी हो सकता है।’ सनी देओल को लेकर किया गया केआरके का ये दावा अब वायरल है। Sunny Deol ’s 5 films are releasing in 2026.
While Sunny has signed 7 more films. And he is charging ₹50cr+ per film. Means he will earn approx ₹1000cr at the age of 68 years! Anything can happen in life! — KRK February 5, 2026 सनी देओल की पाइपलाइन में हैं ये फिल्में हालांकि, केआरके के दावे में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। लेकिन अगर सनी देओल की बात की जाए तो इस साल उनकी ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हो चुकी है। इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा इस साल उनकी आगामी फिल्मों में ‘इक्का’, जो नेटफ्लिक्स पर आएगी शामिल है। इसके अलावा ‘लाहौर 1947’ और ‘रामायण’ शामिल हैं। नितेश तिवारी की बड़े बजट की मल्टीस्टारर फिल्म ‘रामायण’ में सनी देओल हनुमान जी की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बन रही ‘लाहौर 1947’ भी लगभग पूरी हो चुकी है। इन तीन फिल्मों के अलावा और किसी फिल्म को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं है। ऐसे में अब केआरके के दावे में कितनी दम है, ये आने वाले वक्त में पता चल जाएगा। यह खबर भी पढ़ेंः अनिल कपूर ने 26 साल पुरानी फिल्म को लेकर किया पोस्ट, इस बात पर फैन हुआ नाराज; अभिनेता को मांगनी पड़ी माफी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई ‘बॉर्डर 2’ सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो फिल्म 13 दिनों में 290 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने 13वें दिन बुधवार को भी 4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह से सनी देओल के लिए साल 2026 की शुरुआत तो बढ़िया हुई है। अब देखना ये है कि आगे उनके लिए ये साल कैसा बीतता है।
Kamal Rashid Khan Sunny Deol Deol Upcoming Movies Sunny Deol Border 2 Sunny Deol Ramayana Sunny Deol Lahore 1947 Sunny Deol Movies In 2026 Sunny Deol Movies Releasing In 2026 Sunny Deol Last Movie Sunny Deol Movie Fees Sunny Deol Fees Per Movie Krk On Sunny Deol Entertainment News In Hindi Bollywood News In Hindi Bollywood Hindi News केआरके सनी देओल देओल की आगामी फिल्में सनी देओल बॉर्डर 2 सनी देओल रामायण सनी देओल लाहौर 1947 सनी देओल की 2026 में आने वाली फिल्में सनी देओल की 2026 में रिलीज होने वाली फिल्में सनी देओल की आखिरी फिल्म
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2026 में नीट का एग्जाम कब होगा?NEET 2026 Notification & Form Kab Aayega LIVE Updates: एनटीए नीट 2026 का नोटिफिकेशन और नीट यूजी का फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.
Read more »
Bihar Budget: बिहार का 3.70 लाख करोड़ का बजट पेश, वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने विधानसभा में की घोषणाराज्य Bihar Budget: बिहार का बजट 2026-27 पेश, वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने विधानसभा में की घोषणा Bihar Budget 2026-27 Passed in Legislative Assembly today bijendra-prasad-yadav
Read more »
Jharkhand Nikay Chunav: नगर निकाय चुनाव में BJP का नया दांव, बदलेगी सियासत?Jharkhand News | Jharkhand News in Hindi | Jharkhand | Jharkhand Nikay Chunav | Jharkhand Municipal Elections | Jharkhand Municipal Elections 2026 | BJP | Jharkhand Politics | Jharkhand Nikay Chunav 2026 | Arun Singh | Congress | झारखंड
Read more »
Aaj Ka Panchang: ये है 4 फरवरी का पूरा दैनिक पंचांग, आज चंद्रमा का कन्या राशि में गोचर, जानें राहुकाल कब तकAaj Ka Panchang 4 February 2026: 4 फरवरी 2026 यानी आज बुधवार का दिन अति शुभ है. बुधवार को गणेश जी
Read more »
WPL 2026 Final Date: विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स, कब और कहां होगी खिताबी जंग?RCB vs DC Wpl 2026 Final Date: आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबले खेला जाएगा। दोनों टीमों की भिड़ंत 5 फरवरी को वडोदरा में होगी।
Read more »
UPSC CSE 2026 Notification OUT: upsc.gov.in पर जारी हुआ नोटिफिकेशन, 933 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेलUPSC CSE Notification 2026 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन upsc.gov.in पर जारी कर दिया है.
Read more »
