Begusarai Crime News: बेगूसराय में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घिनौनी घटना सामने आई है. यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में एक 45 वर्षीय युवक पर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ रेप करने का आरोप लगा है.
Begusarai News : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ 45 साल के मोहम्मद मुकर्रम ने रेप की वारदात को अंजाम दिया गया.
आरोपी चिलमिल गांव, वार्ड संख्या 6 का निवासी है. बताया जा रहा है कि महिला गुरुवार की शाम को टॉयलेट के लिए खेत गई थीं, तभी आरोपी मोहम्मद मुकर्रम ने उन्हें जबरन पकड़ कर उनके साथ रेप किया. स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया. आरोपी मोहम्मद मुकर्रम गिरफ्तार घटना के बाद पीड़िता और उनके परिजनों ने पहले गांव में पंचायत बुलाई, लेकिन आरोपी के पिता मोहम्मद रूहुल अमीन ने बेटे से पल्ला झाड़ लिया और कोई ठोस समाधान नहीं निकला. इसके बाद पीड़ित परिजनों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी मोहम्मद मुकर्रम को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने हथकड़ी छुड़ाकर भागने की कोशिश गिरफ्तारी के बाद आरोपी मोहम्मद मुकर्रम को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया गया. इस दौरान आरोपी ने हथकड़ी छुड़ाकर भागने की कोशिश की. वह अस्पताल के गेट तक पहुंच गया. वहीं, अस्पताल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आक्रोशित भीड़ ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. गलत तरीके से फंसाया गया-आरोपी आरोपी मोहम्मद मुकर्रम को मेडिकल के लिए सब-इंस्पेक्टर अर्चना सिंह, एक बीएमपी सिपाही और चौकीदार अशोक पासवान की मौजूदगी में लाया गया था. इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के परिजनों के सामने ही उन्हें जान से मारने और हत्या करने की धमकी दी. उसने यह भी कहा कि उसे गलत तरीके से फंसाया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद मुकर्रम एक फोर-व्हीलर मैकेनिक है और शहर के हरहर महादेव चौक पर काम करता है.
Begusarai Crime News Begusarai Latest News Begusarai Local News बेगूसराय न्यूज बेगूसराय लेटेस्ट न्यूज बिहार न्यूज बिहार लोकल न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोम की तरह पिघल जाएगी पेट की चर्बी, अगर 45 दिन तक रोज करेंगे मेथी दाना का सेवनमेथी दाना को इंग्लिश में फेनूग्रीक सीड्स कहा जाता है. इसका इस्तेमाल ज्यादातर मसाले के तौर पर होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेथी दाना औषधीय गुणों से भरपूर होती है.
Read more »
43 की उम्र में मां बनने जा रहीं कैटरीना कैफ, 45-46 की अधेड़ उम्र में इन हसीनाओं ने भी पाया ममता का सुखकैटरीना कैफ से पहले भी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने 40 की उम्र पार करने के बाद मां बनने का एक्सपीरियंस शेयर किया. कौन-कौन इस लिस्ट में हैं शामिल देखिए...
Read more »
लखनऊ: 45 वर्ष के प्रमोद को बताया 144 साल का, हॉस्पिटल में एडमिट से पहले ही बता दिया मृत, KGMU में बड़ी लापरवाही आई सामनेलखनऊ के KGMU में 45 वर्षीय प्रमोद कुमार सिंह की मौत के बाद डेथ सर्टिफिकेट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई. सर्टिफिकेट में उम्र 144 वर्ष और मृत घोषित समय भर्ती से पहले दिखाया गया. मृतक की पत्नी का नाम भी गायब था. KGMU प्रवक्ता ने जांच की पुष्टि की, ताकि पता लगाया जा सके कि यह लापरवाही किस स्तर पर हुई.
Read more »
London Church: कमाल की इंजीनियरिंग! जमीन से 45 फीट ऊपर खंभों पर उठा दिया चर्च; देखने वाले रह गए हैरानLondon Church News: सबसे नीचे वाले हिस्से को उठाने की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हुई, जिसमें 125,000 टन से ज्यादा के जमीन में बने हुए चर्च को ऊपर उठाया गया ताकि 650000 स्क्वेयर फुट के ऑफिस टावर के लिए जगह बन पाए.
Read more »
Chhattisgarh: शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल का बेटा चैतन्य गिरफ्तार, चार्जशीट में अब तक 45 आरोपीछत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो/इकोनॉमिक ऑफेन्स विंग (एसीबी/ईओडब्ल्यू) ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल और एक अन्य आरोपी दीपेन चावड़ा को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया। चैतन्य पहले ही प्रवर्तन
Read more »
PM करेंगे UP इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन: रूस बना पार्टनर, 45 मिनट के दौरे में कारोबारियों से करेंगे बातप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज साढ़े नौ बजे शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ रहेंगे। प्रधानमंत्री के विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। ट्रेड शो का पार्टर रूस है। इंडिया एक्सपो मार्ट में 29 सितंबर तकnoida news,noida latest news,noida police,noida trade show,noida pm,noida...
Read more »
