Mumbai Mega Block News- इस मेगा ब्लॉक के कारण मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की सेवाएं और लाखों यात्रियों के काम प्रभावित हो जाएंगे.
नई दिल्ली. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रेलवे प्लेटफॉर्म विस्तार कार्यों के लिए सेंट्रल रेलवे 63 घंटे का मेगा ब्लॉक रखेगा. 30 मई की मध्य रात्रि से होने वाले इस मेगा ब्लॉक से मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की सेवाएं तो ठप होंगी ही साथ ही कई सारी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित होंगी.
मेगा ब्लॉक की शुरुआत ठाणे से होगी और 30-31 मई की रात 00.30 बजे से 2 जून की दोपहर 15.30 बजे तक ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 व 6 को चौड़ा करने का काम होगा. सीएसएमटी के प्लेटफॉर्म संख्या 10 व 11 के विस्तार के लिए 31 मई को रात 12:30 की रात से 36 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा. यह ब्लॉक 2 जून की दोपहर साढ़े 12.30 बजे तक होगा. तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्य की वजह से लोकल ट्रेनों के साथ लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित होंगी. कई लंबी दूरी की ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा. कोंकण जाने वाली ट्रेनें पनवेल स्टेशन से रवाना होंगी. ब्लॉक के दौरान अधिकतर लोकल ट्रेन की सेवा सीएसएमटी के बजाए दादर या भायखला में समाप्त कर दी जाएगी. ये भी पढ़ें- भारत चलाएगा चीन बॉर्डर पर रोपवे, 90 मिनट की दूरी 16 मिनट में होगी पूरी, जानें पूरा प्लान 956 उपनगरीय ट्रेनें रद्द मध्य रेलवे ने जानकारी दी है कि ब्लॉक के कारण मुख्य और हार्बर कॉरिडोर पर कुल 72 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें और 956 उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी. शुक्रवार को 161, शनिवार को 534 और रविवार को 235 लोकल सेवाएं रद्द होंगी. वडाला, दादर, ठाणे, पुणे, पनवेल और नासिक स्टेशनों से कई मेल-एक्सप्रेस और उपनगरीय ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट की जाएंगी. उपनगरीय ट्रेनों के रद्द होने के कारण मध्य रेलवे ने ब्लॉक के दौरान कंपनियों से अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने या यात्रियों की संख्या कम करने के लिए किसी अन्य तरीका तलाशने की गुजारिश की है. 444 ट्रेनें होंगी शॉर्ट टर्मिनेट मध्य रेलवे ने 444 लोकल ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट करने की जानकारी दी है. शुक्रवार को सबसे कम 7 सर्विस, जबकि शनिवार को 306 और रविवार को 131 लोकल ट्रेन सर्विस शॉर्ट टर्मिनेट होंगी. 446 ट्रेन शॉर्ट ऑरिजिनेट होगी 446 लोकल ट्रेन शॉर्ट ऑरिजिनेट की जाएंगी. शनिवार को 307 और रविवार को 139 लोकल ट्रेन शॉर्ट ऑरिजिनेट होंगी.
Mumbai Mega Block News Mumbai Mega Block Date Mumbai Local Mega Block Today Mumbai Mega Block 30 May 2024 Central Railway Mega Block Mumbai Local Train मुंबई लोकल मेगा ब्लॉक मेगा ब्लॉक मुंबई रेलवे समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Rajasthan News : जयपुर जंक्शन पर 2 महीने तक का ‘मेगा ब्लॉक’, कई ट्रेनें होंगी रद्दTrain Cancelled : राजधानी जयपुर के रेलवे स्टेशन पर 12 मई से मेगा ब्लॉक रहेगा, जि कारण बड़े बदलाव प्रस्तावित हैं।
Read more »
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज 1 घंटे का ब्लॉक, जानें कब से कब तक बंद रहेगा हाइवेMumbai-Pune Expressway Traffic Block: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-एक्सप्रेसवे आज एक घंटे के लिए बंद रहेगा। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) ने एक घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया है।
Read more »
जितनी ट्रेनें राजधानी दिल्ली से चलती हैं, कमोबेश उतनी ही UP के इस शहर से भी, आपकी ट्रेन भी गुजरी है यहां स...राजधानी दिल्ली में चार प्रमुख स्टेशनों को मिलाकर कुल 46 रेलवे स्टेशन से जितनी ट्रेनें चलती हैं, कमोवेश उतनी ही ट्रेनें उत्तर प्रदेश के इस शहर से चलती हैं.
Read more »
मुंबई लोकल के यात्री ध्यान दें: 63 घंटे नहीं चलेंगी 956 ट्रेनें, सीएसटी और ठाणे पर होगा प्लेटफॉर्म का चौड़ीकरण930 local trains affecting due platform extension works at CST and Thane Railway Stations मुंबई लोकल के यात्री ध्यान दें: 63 घंटे नहीं चलेंगी 956 ट्रेनें, सीएसटी और ठाणे पर होगा प्लेटफॉर्म का चौड़ीकरण
Read more »
मध्य रेलवे के 63 घंटे के ‘मेगा ब्लॉक’ से मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं होंगी प्रभावित‘ब्लॉक’ अवधि के दौरान लोकल और लंबी दूरी की ट्रेन की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यदि आवश्यक न हो तो वे लोकल ट्रेन में यात्रा करने से बचें.
Read more »
मुंबई लोकल यात्री कृपया ध्यान दें ! मध्य रेलवे का रहेगा 63 घंटे मेगा ब्लॉक, जानें ट्रेनों का हालMumbai Local Mega Block Today: मध्य रेलवे मुंबई नेटवर्क पर प्लेटफॉर्म विस्तार कार्यों के लिए 30 मई की मध्यरात्रि से 63 घंटे का ‘मेगा ब्लॉक’ संचालित करेगा। इस कदम से मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन की सेवाएं और लाखों यात्रियों की आवाजाही प्रभावित होगी। यात्रियों से अपील की गई...
Read more »
