गेस्ट टीचर्स को मिला 'आप' का सपोर्ट, कहा- नहीं हटाएंगे नौकरी से msisodia AamAadmiParty
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि जितने भी अतिथि शिक्षक दिल्ली में काम कर रहे हैं सभी रेगुलर टीचर की उम्र तक काम करते रहेंगे, जो कि 60 साल है. उससे पहले किसी भी टीचर को हटाया नहीं जाएगा.
सिसोदिया ने कहा कि इसके लिए वे LG के पास जा रहे हैं. दिल्ली में इस समय 22,000 गेस्ट टीचर हैं. उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है, जिसके चलते दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर विपरीत असर पड़ रहा है. यह परीक्षा का समय है और टीचर्स की कमी के चलते परीक्षा का काम भी प्रभावित हो रहा है. बता दें कि गेस्ट टीचरों का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो गया था. गेस्ट टीचरों ने कार्यकाल आगे बढ़ावाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और अपनी मांग को लेकर वे आंदोलन कर रहे हैं. मंत्री ने कहा कि यदि 22 हज़ार टीचरों को नौकरी से बाहर निकाल देंगे तो स्कूल कैसे चला पाएंगे. फिलहाल, परीक्षा चल रही है. ऐसे में बोर्ड एग्जाम कैसे होंगे. उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से नए सेशन के लिए टीचर नहीं हैं. बीजेपी की केंद्र सरकार शिक्षा विभाग का भट्ठा बैठाने की कोशिश कर रही है.ने कहा कि हमने हर साल होने वाली भर्ती प्रक्रिया को खत्म करके उन्हें कंटिन्यू किया है. पहले कम तनख्वाह मिलती थी और अब टीचरों को 35 हज़ार रुपए मिल रहे हैं. सिसोदिया की मानें तो सीटेट के इशू को लेकर उन्होंने LG से डिसकस किया था. बाद में सेवा का मसला आने के बाद टीचरों को रखने-हटाने में हमारा दखल नहीं था. सिसोदिया ने कहा कि अजीब स्थिति हो गई है कि स्कूल हम बनाएं लेकिन टीचर कितने होंगे वह केंद्र तय करे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पायलट के सुरक्षित लौटने तक पीएम राजनीतिक गतिविधियां स्थगित करें: उमर अब्दुल्लानेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि जबतक भारतीय वायुसेना के लापता पायलट सुरक्षित घर नही लौट जाते तब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी सभी राजनीतिक गतिविधियां स्थगित कर देनी चाहिए. उन्होंने विपक्षी दलों को भी दिल्ली में होने वाली बैठक स्थगित करने को कहा.
Read more »
अमेरिका ने पाकिस्तान को याद दिलाया उसका वादा, कहा- 'आतंकवाद को न दे पनाह'अमेरिका ने कहा, 'सीमा पार आतंकवाद और हाल ही में भारत के सीआरपीएफ पर आतंकी हमले से इस क्षेत्र की सुरक्षा को बड़ा खतरा पहुंच रहा है.'
Read more »
Abhinandan। भारत करेगा पाकिस्तान को मजबूर, नचिकेता की तरह अभिनंदन की होगी स्वदेश वापसी...विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की स्वदेश वापसी के लिए भारत ने अपने प्रयासों को तेज कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान से कहा कि वह जांबाज पायलट को सकुशल लौटा दे। भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाकर अभिनंदन को छुड़ाने की कोशिशें कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से स्पष्ट कहा है कि वह भारतीय पायलट को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचाए। भारत जिनेवा संधि के तहत पाक पर दबाव बनाएगा कि वह अभिनंदन को वापस भारत भेजे।
Read more »
पाकिस्तान विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करेगापाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पकड़े गए भारतीय पायलट को शुक्रवार को भारत को सौंप दिया जाएगा.
Read more »
दिल्ली हाई कोर्ट ने पाकिस्तानी महिला को दो हफ्तों में भारत छोड़ने को कहायह महिला एक भारतीय नागरिक से शादी करने के बाद 2005 में भारत आई थी. वह दिल्ली में अपने पति और 11 एवं पांच साल की आयु के दो बेटों के साथ रह रही है.
Read more »
कोर्ट ने पाकिस्तानी महिला को दो हफ्तों में देश छोड़ने को कहा, 2005 में शादी करने के बाद आई थी भारतदिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को एक पाकिस्तानी महिला को दो हफ्तों के अंदर भारत छोड़ने का निर्देश दिया। दरअसल, उसके बारे में सुरक्षा संबंधी प्रतिकूल रिपोर्ट है।
Read more »
ICC से BCCI को झटका : आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को बैन करने की मांग ठुकराईआइसीसी ने आतंक को बढ़ावा देने वाले देशों से क्रिकेट संबंध खत्म करने वाले बीसीसीआइ के अनुरोध को ठुकरा दिया है। Pulwama Terror Attack के बाद बोर्ड ने पत्र लिखकर ये मांग की थी।
Read more »
