60 दिन में तैयार करें लाखों की ये फसल, सालभर रहती है डिमांड, कम लागत में होगा अधिक मुनाफा

Bitter Gourd Cultivation News

60 दिन में तैयार करें लाखों की ये फसल, सालभर रहती है डिमांड, कम लागत में होगा अधिक मुनाफा
How To Cultivate Bitter GourdWhat Is The Scaffolding MethodCultivate Bitter Gourd With The Scaffolding Metho
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 51 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 48%
  • Publisher: 51%

यूपी बाराबंकी जिले में ज्यादातर किसान अब उन सब्जियों की खेती पर ज्यादा जोर दे रहे हैं, जिसमें कम खर्च में अधिक मुनाफा होता है. बाजार में सब्जियों की डिमांड सालभर रहती है. किसानों को कम समय में उत्पादित होने वाली सब्जियों की खेती करना बेहद पसंद है. उन्हीं सब्जियों में से एक करेला की खेती है. करेला की खेती कर किसान लाखों में कमाई कर सकते हैं.

दरअसल, बाराबंकी के तमाशेपुर गांव के रहने वाले युवा किसान रिंकू सिंह ने पिछले 5 साल से करेला की खेती कर रहे हैं. जिससे वह काफी अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. उन्होंने Local18 को बताया कि इस समय तीन बीघा में करेला की खेती कर रहे हैं.

करेला की खेती से सीजन में दो लाख तक मुनाफा कमा ले रहे हैं. युवा किसान ने बताया कि करेला की खेती करने पर एक बीघा में 8 से 10 हजार की लागत आती है. इसकी खेती बारिश के समय में मचान विधि से करते हैं. इस विधि से खेती करने पर पैदावार अधिक होती है और नुकसान की गुंजाइश कम रहता है. इस सब्जी की डिमांड बाजार में अधिक रहती है और रेट बेहतर मिल जाता है. युवा किसान रिंकू सिंह ने आगे कहा कि करेला की खेती कोई भी किसान आसानी से कर सकता है. करेले की खेती के लिए मचान विध‍ि बेस्ट है. इसके तहत खेत में बांस, सीमेंट के खंभे से 5 से 7 फीट ऊंची मचान बनाई जाती है. जैसे ही सब्‍जी की बेल बढ़ने लगती है, वैसे ही इसे मचान पर चढ़ा दिया जाता है. इसमें मेड़ों की दूरी डेढ़ से दो मीटर रखी जाती है. वहीं मचान पर करेले के पौधे को चढ़ाया जाता है, जिससे सब्जियां ऊपर लगने की वजह से इनमें हवा का प्रवाह सही रहता है और सही तरह से तापमान मिलता है. इससे कीटों और रोगों से बचाव होता है. वहीं करेले की बुवाई करने के लगभग 60 से 65 दिनों में इसकी फसल तैयार हो जाती है. इसकी अच्‍छी पैदावार के लिए सही देखभाल करना बहुत जरूरी है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

How To Cultivate Bitter Gourd What Is The Scaffolding Method Cultivate Bitter Gourd With The Scaffolding Metho करेला की खेती कैसे करें करेली की खेती मचान विधि क्या होती है मचान विधि से करें करेला की खेती

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दानेदार...सॉफ्ट, बेसन से तैयार होती है ये मिठाई, त्योहारों में रहती है खूब डिमांडदानेदार...सॉफ्ट, बेसन से तैयार होती है ये मिठाई, त्योहारों में रहती है खूब डिमांडमीठा खाने की बात हो तो भारत के लोग हमेशा आगे रहते हैं. मौका मिलते ही नयी-पुरानी मिठाइयों को खाने लगते हैं. खासतौर पर त्योहारों के दौरान मिठाई की डिमांड बहुत ज्यादा देखने के लिए मिलती है. रामपुर की बेसन की एक मिठाई इतनी स्वादिष्ट होती है कि लोग बिना इसे खरीदे और खाए अपने खास दिन को अधूरा मानते हैं.
Read more »

सेहत के लिए संजीवनी से कम नहीं ये सब्जी, बीपी से लेकर मोटापा होता है कंट्रोल; जानें इसके अनगिनत फायदे!सेहत के लिए संजीवनी से कम नहीं ये सब्जी, बीपी से लेकर मोटापा होता है कंट्रोल; जानें इसके अनगिनत फायदे!चिचिंडा सब्जी की खेती कर किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. बरसात के मौसम में इस सब्जी की डिमांड अधिक रहती है. बाजारों में इस समय₹40 से लेकर ₹50 प्रति किलो के हिसाब से चिचिंडा की बिक्री हो रही है. जिससे कम लागत में किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. अब किसान तराई क्षेत्र में मचान विधि से सब्जियों की खेती कर रहे हैं और उन्हें अच्छा मुनाफा भी हो रहा है.
Read more »

इस फसल की करें खेती, एक बीघा में 10 हजार आएगी लागत, लाखों में होगी कमाईइस फसल की करें खेती, एक बीघा में 10 हजार आएगी लागत, लाखों में होगी कमाईअमन ने बताया कि आधे एकड़ में हरी मिर्च की खेती कर रहे हैं. खरीफ सीजन में ही हरी मिर्च की खेती करते हैं क्योंकि इस समय मिर्च की डिमांड अधिक रहती है. एक बीघा में हरी मिर्च की खेती करने पर 10 से 15 हजार खर्च होता है और मुनाफा डेढ़ लाख तक हो जाता है. बाजार में अभी 40 से 50 रूपए प्रतकिलो के हिसाब से मिर्च बिक रही है.
Read more »

गेहूं-धान छोड़ इस फसल की खेती, कम लागत में हो रहा बंपर मुनाफा, हर घर में रहती डिमांडगेहूं-धान छोड़ इस फसल की खेती, कम लागत में हो रहा बंपर मुनाफा, हर घर में रहती डिमांडहल्दी की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसल बन गई है, जिससे किसान तेजी से इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं. इसका मुख्य कारण ये है कि इसे स्थानीय मंडियों में भी अच्छी कीमत मिलती है, जिससे किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं.
Read more »

किसान इस सब्जी की करें खेती, बाजार में हमेशा रहती है डिमांड, सिर्फ 90 दिनों में होगा लाखों का मुनाफाकिसान इस सब्जी की करें खेती, बाजार में हमेशा रहती है डिमांड, सिर्फ 90 दिनों में होगा लाखों का मुनाफालखीमपुर खीरी: यूपी में इस समय किसान उन सब्जियों की खेती को अहमियत दे रहे हैं, जो कम समय में अधिक मुनाफा दे सके और कम मेहमत में ही अधिक उत्पादन मिल सके. इन्हीं सब्जियों में एक सब्जी कद्दू है, जिसकी सब्जी से लेकर बीजों तक का बाजार में काफी डिमांड है.
Read more »

गेहूं-धान छोड़ शुरू करें इस फल की खेती, लाखों में होगा मुनाफा, अपनाएं ये तरीकागेहूं-धान छोड़ शुरू करें इस फल की खेती, लाखों में होगा मुनाफा, अपनाएं ये तरीकायोगी सरकार द्वारा किसानों को परंपरागत खेती से हटकर नवाचार खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. सरकार के इस प्रयास के परिणामस्वरूप अब किसानों की रुचि नवाचार खेती की ओर बढ़ रही है. मिर्जापुर के किसान सरजू प्रसाद ने इसका उदाहरण पेश किया है, जिन्होंने धान और गेहूं की बजाय पपीते की खेती शुरू की और अब हजारों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:05:42