6 महीने पहले कहा गया- NO, अब छगन भुजबल को कैसे मिली कैबिनेट में एंट्री?

Chhagan Bhujbal News

6 महीने पहले कहा गया- NO, अब छगन भुजबल को कैसे मिली कैबिनेट में एंट्री?
छगन भुजबलAjit PawarNcp
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 117 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 63%

Maharashtra Cabinet Expansion: वरिष्ठ एनसीपी नेता और समता परिषद के संस्थापक छगन भुजबल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का हिस्सा बन गए हैं.

Maharashtra Cabinet Expansion: वरिष्ठ एनसीपी नेता और समता परिषद के संस्थापक छगन भुजबल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का हिस्सा बन गए हैं. Mala 108 Beadsbest places near HyderabadMeghalaya Maharashtra Politics : पिछले साल नवंबर में महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जब देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्‍व में सरकार बनी तो किसी ने नहीं सोचा था कि एनसीपी नेता छगन भुजबल को कैबिनेट में जगह नहीं मिलेगी.

1991 से लगातार किसी न किसी रूप में कैबिनेट मंत्री रहे भुजबल 1999-2003 के बीच डिप्‍टी सीएम भी रहे. जब भुजबल को मंत्री पद नहीं मिला तो आहत भुजबल ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी नाराजगी खुले तौर पर जाहिर की थी और कहा था कि पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के ओबीसी मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाने के बावजूद उनके बारे में विचार नहीं किया गया. इसके बाद उन्होंने पार्टी के कई कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी. इसके अलावा, दो बार राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में उनके नामांकन पर विचार न किए जाने से भी वे नाराज थे. उनको कैबिनेट में जगह नहीं दिए जाने को लेकर उस वक्‍त ये खबरें आई थीं कि उन्‍होंने चुनावों में जिस तरह ओबीसी आरक्षण को लेकर पैरोकारी की थी वो कहीं न कहीं मराठा आरक्षण के समर्थकों के विरोध में थी. इसलिए मराठा हितों की बात करने वाली एनसीपी के नेता अजित पवार ने उनको कैबिनेट में जगह नहीं देने का फैसला किया.एनसीपी को इस वक्‍त मंत्रिमंडल में एक मजबूत और दमदार ओबीसी चेहरे की जरूरत थी. खासकर तब जब एक अन्य ओबीसी नेता धनंजय मुंडे को मार्च में राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बीड के सरपंच संतोष देशमुख की नृशंस हत्या के सिलसिले में इस्तीफा देना पड़ा था. मुंडे के पास खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग था और उनके जाने के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इसे संभाला. भुजबल का शामिल होना एनसीपी के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, खासकर तब जब सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को चार महीने में स्थानीय और नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है. मराठा आरक्षण समर्थक कार्यकर्ता मनोज जरांगे के खिलाफ एक बड़े संघर्ष में ओबीसी आरक्षण की सुरक्षा के लिए वे सबसे आगे रहे हैं. इसके अलावा, भुजबल जाति आधारित जनगणना के प्रबल समर्थक रहे हैं, जिसे केंद्र ने हाल ही में मंजूरी दी है.मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भुजबल संतुष्‍ट दिखे. उन्‍होंने कहा कि अंत भला सो सब भला. समारोह के बाद भुजबल ने कहा,"मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ-साथ सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल का भी आभार व्यक्त करता हूं. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी आभार व्यक्त करता हूं. इसके साथ ही मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के सभी लोगों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों, समता परिषद के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करता हूं. मैं उन सभी का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने अब तक मुझे प्यार और स्नेह दिया है." भुजबल को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग मिलने की उम्मीद है, उन्होंने इससे पहले इस विभाग की जिम्मेदारी उद्धव ठाकरे और फिर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पिछली सरकारों में उठाई थी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

छगन भुजबल Ajit Pawar Ncp Maharashtra Politics

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पहले महीने में सिर्फ इतनी बार पिलाना चाहिए शिशु को दूध, मांएं ऐसे समझें बच्‍चे का इशारापहले महीने में सिर्फ इतनी बार पिलाना चाहिए शिशु को दूध, मांएं ऐसे समझें बच्‍चे का इशारामां बनने के बाद पहले महीने में महिलाओं को यह समझ नहीं आ पाता है कि शिशु को कितना, कब और कैसे दूध पिलाना है।
Read more »

इस बड़ी वजह से लिया रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला, ये अहम बातें भी गईं खिलाफइस बड़ी वजह से लिया रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला, ये अहम बातें भी गईं खिलाफRohit Sharma retirement: दो महीने पहले तक ही रोहित इंंग्लैंड में कप्तानी करने को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित थे, लेकिन अब उनके संन्यास लेने की वजह का खुलासा हो गया है
Read more »

‘अपनी परछाई भी मिस करने लगा था’: अमेरिका की जेल में 2 महीने रहने वाले भारतीय स्कॉलर ने बताया अनुभव‘अपनी परछाई भी मिस करने लगा था’: अमेरिका की जेल में 2 महीने रहने वाले भारतीय स्कॉलर ने बताया अनुभवअमेरिकी राजधानी के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में पोस्टडॉक्टरल फेलो बदर खान सूरी को फेडरल एजेंटों ने दो महीने पहले वर्जीनिया में उनके घर से गिरफ्तार किया था और उन्हें टेक्सास में रखा गया.
Read more »

देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में शामिल होंगे NCP नेता छगन भुजबल, आज लेंगे मंत्री पद की शपथदेवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में शामिल होंगे NCP नेता छगन भुजबल, आज लेंगे मंत्री पद की शपथवरिष्ठ एनसीपी नेता छगन भुजबल को 20 मई को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में शामिल किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम प्रस्तावित है। छगन भुजबल के मंत्रिमंडल में शामिल होने को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंजूरी दे दी...
Read more »

महाराष्ट्र कैबिनेट: देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, छगन भुजबल मंत्री बनाए गएमहाराष्ट्र कैबिनेट: देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, छगन भुजबल मंत्री बनाए गएमहाराष्ट्र में फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। एनसीपी नेता छगन भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ली। धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद से मंत्रिमंडल में एक पद खाली था जो अब छगन भुजबल को सौंपा गया है। छगन भुजबल को फिर से मंत्री बनने का अवसर मिला है।
Read more »

निकाय चुनाव, ओबीसी पॉलिटिक्स...अजित पवार ने मंत्री बनाकर छगन भुजबल को बताई अपनी ताकतनिकाय चुनाव, ओबीसी पॉलिटिक्स...अजित पवार ने मंत्री बनाकर छगन भुजबल को बताई अपनी ताकतChhagan Bhujbal News: महाराष्ट्र के कद्दावर ओबीसी नेता छगन भुजबल एक बार फिर मंत्री बन गए हैं। पिछले साल जब दिसंबर में फडणवीस ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। तब उन्हें जगह नहीं मिली थी, लेकिन छगन भुजबल एक बार फिर से कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार को राजभवन में शपथ ग्रहण...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:55:55