मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती कीमत 24999 रुपये है। इस फोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा सिस्टम और 1.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने भारत में अपना एक और स्मार्टफोन Motorola Edge 60 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को मोटोरोला एज 60 प्रो और एज 60 फ्यूजन के बाद लॉन्च किया है और इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन में ट्रिपल 50MP कैमरा सिस्टम दिया गया है और ये कर्व्ड 1.
5K pOLED डिस्प्ले से लैस है। इतना ही नहीं इस फोन में आपको ऑन-डिवाइस AI टूल्स भी मिल जाते हैं। डिवाइस सभी कैमरा के साथ 4K रिकॉर्डिंग ऑफर कर रहा है। इसके साथ ही फोन में IP68/IP69 रेटिंग मिल रही है। डिवाइस मोटोरोला एज 50 की तुलना में बेहतर यूजर इंटरफेस ऑफर कर रहा है। चलिए इस नए मोटोरोला एज 60 के पहले फीचर्स जान लेते हैं। Motorola Edge 60 के स्पेसिफिकेशन स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटोरोला के इस नए डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस देखने को मिल रही है। डिवाइस 6.7 इंच के क्वाड कर्व्ड pOLED डिस्प्ले से लैस है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4nm MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिल रहा है, जिसे 12GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग साथ ही डिवाइस में 5,500 mAh की दमदार बैटरी और 68W चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन मोटोरोला के Hello UI के साथ Android 15 पर रन करता है। डिवाइस में आपको इमेज स्टूडियो, MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी, गोरिल्ला ग्लास 7i, IP68/IP69 रेटिंग और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट और कई मोटो AI फीचर्स भी मिल रहे हैं। Motorola Edge 60 के कैमरा फीचर्स कैमरा के मामले में भी फोन काफी जबरदस्त लग रहा है। डिवाइस में 50MP का प्राइमरी OIS के साथ Sony LYTIA 700C लेंस, 50MP अल्ट्रा वाइड/मैक्रो और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10MP टेलीफोटो कैमरा ऑफर कर रहा है। सल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए डिवाइस में सामने की तरफ 50MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। Motorola Edge 60 की कीमत और कहां से खरीदें? कीमत की बात करें तो मोटोरोला एज 60 एक ही वैरिएंट 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 25,999 रुपये है। जबकि बैंक ऑफर्स के साथ फोन और भी सस्ता मिल रहा है जिसके बाद इसकी कीमत सिर्फ 24,999 रुपये रह जाती है। डिवाइस को आप 17 जून, 2025 से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला.इन और कंपनी के रिटेल स्टोर से भी खरीद सकेंगे। यह भी पढ़ें: Motorola का धमाका! कम कीमत में लॉन्च किया पावरफुल फीचर वाला Moto G56 5G फोन
Motorola Smartphone Launch Motorola Edge 60 Price 50MP Camera Phone Motorola India Android 15 New Smartphone Motorola Edge 60 Specs
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
200MP कैमरा के साथ Samsung का सबसे 'स्लिम फोन' लॉन्च, देखें फीचर्स और कितनी है कीमतसैमसंग ने अपना नया गैलेक्सी S25 एज लॉन्च कर दिया है। फोन 200MP प्राइमरी कैमरा और गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 स्क्रीन प्रोटेक्शन के साथ आता है। कीमत की बात करें तो फोन का प्राइस गैलेक्सी S25 और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के बीच में रखा गया है। हालांकि फोन का अभी इंडियन प्राइस सामने नहीं आया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से...
Read more »
Motorola Razr 60 Ultra भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिल रहे हैं ये लाजवाब फीचर्स!Motorola Razr 60 Ultra भारत में लॉन्च हो गया है जिसमें सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट देखने को मिलता है। साथ ही इसमें 16GB रैम मिल रही है। डिवाइस के 16GB 512GB वैरिएंट का प्राइस 89999 रुपये है जिसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं। डिवाइस ड्यूल 50-मेगापिक्सल सेंसर और 50-मेगापिक्सल इनर सेल्फी कैमरा से लैस है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स...
Read more »
iPhone 17 Air में होगी सिर्फ इत्तू सी बैटरी! आखिर क्या करने वाला है Apple? जान कर रह जाएंगे हैरानसैमसंग के S25 Edge की तरह ही iPhone 17 Air को लेकर भी लोगों में उत्साह था, लेकिन हालिया खबरों के अनुसार, इसमें 3000mah से भी कम बैटरी होने की संभावना है।
Read more »
Motorola ने लॉन्च किया कम कीमत वाला Flip Phone, मिलेगा धाकड़ कैमरा; जानिए फीचर्सRazr 60 में MediaTek का Dimensity 7400X चिपसेट दिया गया है, जो मिड-रेंज कैटेगरी का दमदार प्रोसेसर है. इसके साथ ही इसमें कंपनी ने अपनी “moto ai” तकनीक भी दी है, जो इस फोन को और स्मार्ट बनाती है.
Read more »
50MP कैमरा वाले OnePlus के मोबाइल के कम हुए दाम; जानें, नई कीमत और फीचर्सOnePlus के 50MP कैमरा वाले स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. जिसके बाद फोन की कीमत कम हो गई है. फोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं.OnePlus CE 4
Read more »
Motorola ने लॉन्च किया नया शॉकप्रूफ Smartphone; 50MP सेल्फी कैमरा के साथ ये मिलेंगे फीचर्सMotorola ने अपना नया शॉकप्रूफ Smartphone लॉन्च कर दिया है. फोन में 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसके अलावा स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है.
Read more »
