Harappan Civilization: भारत के जाने-माने पुरातत्वविद बी.आर.मणि की नई खोज से पता चला है कि हड़प्पा और वैदिक काल के लोग व्यापार के लिए क्या इस्तेमाल करते थे.
Ancient India Civilization: पुरातत्वविद बी.आर.मणि, जो कि बहुत ही जाने माने पुरातत्वविद हैं. इनके द्वारा की गई नई खोज से पता चला है कि हड़प्पा और वैदिक काल के लोग सोने के सिक्कों का इस्तेमाल करते थे जिन्हें निष्क कहा जाता था.
मणि के मुताबिक ये सिक्के मुद्रा के तौर पर व्यापार और पूजा-पाठ में इस्तेमाल होते थे. साथ ही ये उस समय के लोगों के सामाजिक हैसियत को भी दर्शाते थे. यह खोज भारत में सोने के सिक्कों के करीब 3000 साल तक पीछे ले जाती है. इससे वैज्ञानिकों को और हमें प्राचीन भारत की अर्थव्यवस्था और संस्कृति को बेहतक ढंग से समझने में मदद मिलेगी. सिक्कों को किस नाम से बुलाया जाता था? बीते गुरूवार की शाम को नई दिल्ली के National Museum Auditorium में बी.आर.मणि ने बताया कि निष्क नाम के सोने के सिक्के भारत के सबसे पुराने सिक्के है. उन्होंने कहा, ये सिक्के हड़प्पा या सिंधु-सरस्वती सभ्यता के समय के हैं. इस कार्यक्रम में सिक्के के जानकार, कला इतिहासकार और पुरातत्वविद मौजूद थे. पद्म भूषण से सम्मानित कैलाश नाथ दीक्षित भी शामिल थे. मणि ने आगे कहा, भारत में सोने के सिक्के कुषाण काल से पहले मौजूद नहीं थे. यह भी पढें: वैज्ञानिकों को मिला 52,56,77,40,00,00,000 का खजाना, रातों-रात पलट गई इस देश की किस्मत क्या ये प्राचीन भारत के सिक्के हैं? निष्क गोलाकार और डिस्क जैसे दिखने वाले सोने के सिक्के हैं जिनके बीच एक छोटा छेद होता है. पहले इन्हें सिर्फ सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाले मनके ही माने जाते थे. हड़प्पा काल की खुदाई में मोहनजोदड़ो, लोथल और राखीगढ़ी जैसी जगहों से अलग-अलग वजन और आकार के छेद वाले सिक्के मिले हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंडी में मिले सोने के सिक्कों के खजाने ने निष्क के असली मक्सद को समझने में मदद की. मंडी में मिले 40 सिक्कों की जांच करने के बाद बी.आर.मणि ने बताया कि ये सिर्फ सजावट की चीजें नहीं थीं. इनकी गिनती कैसे होती थी? बी.आर.मणि ने बताया, इन सिक्कों का इस्तेमाल मुद्रा, व्यापार, संपत्ति, धार्मिक चढ़ावे और सामाजिक रुतबा दिखाने के लिए किया जाता था. उस समय किसी अमीर व्यक्ति की संपत्ति 100 या 1,000 निष्क में गिनी जाती थी. 1950-60 के दशक में लोथल की खुदाई करने वाले एस.आर.राव ने इन्हें छोटे मनके कहा था जिनका व्यास 0.25 मिमी से छोटा था. यह भी पढें: Turkey में वैज्ञानिकों ने खोजा 2800 साल पुराना मकबरा, कब्र में लाल कपड़े से ढकी सुराही के अंदर...
Nishka Rig Vedic Period Currency BR Mani Archaeologist Indus Saraswati Civilisation Trade Ancient Indian Economy Harappan Metallurgy Vedic Gold Coinage Mohenjodaro Gold Coins Lothal Excavations Rakhigarhi Discoveries Indian Gold History Kushan Coins Vs Nishka Ancient Indian Trade And Culture Earliest Currency In India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम के हाथों की कठपुतली है निर्वाचन आयोग, संविधान को कुचलने का काम कर रहे मोदी: खड़गेखड़गे ने दावा किया, ‘‘बीजेपी शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों और दलितों के साथ भेदभाव आम हो गया है। देश का प्रधानमंत्री होते हुए नरेन्द्र मोदी समाज को बांटने की बात करते हैं।'
Read more »
Ajab Gajab: भारत में यहां है 450 साल पुराना अफ्रीकी पेड़, छिप सकते हैं 40 लोग; जानें खासियतHatiyan Jhad Baobab Tree: भारत में एक ऐसा अनोखा पेड़ है जो 450 साल पुराना है। आइए इस अफ्रीकी पेड़ के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Read more »
‘5+5÷5’ का फोन और कैल्क्युलेटर देते हैं अलग-अलग जवाब! जानें कौन सी टेक्नोलॉजी है गणित में ठीकक्या आप जानते हैं एक नॉर्मल कैल्क्युलेटर और आपके मोबाइल फोन में मौजूद कैल्क्युलेटर ऐप हिसाब-किताब के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। यकीन नहीं आता?
Read more »
वो धरती से भी पुराना था...जिस उल्कापिंड ने छत को चीर डाला था, उसकी असलियत अब आई सामनेGeorgia News: जॉर्जिया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पिछले जून में जार्जिया के एक घर की छत को चीरकर गिरा उल्कापिंड पृथ्वी से भी पुराना है.
Read more »
Gaza: आईडीएफ में माइक्रोसॉफ्ट प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल का दावा; कर्मचारियों में आक्रोश, अब कंपनी करेगी समीक्षागाजा में चल संघर्ष की गूंज अमेरिका की बड़ी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के मुख्यालय के बाहर देखने को मिला। जहां इस हफ्ते कर्मचारियों ने माइक्रोसॉफ्ट के मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांग की कि
Read more »
सोना असली है या नकली? जानें चेक करने के 5 तरीके, दुकानदार नहीं बना पाएगा मूर्खGold Buying Tips: आजकल सोने में मिलावट के मामले काफी बढ़ रहे हैं। काफी दुकानदार कम कैरेट के सोने को ज्यादा कैरेट का सोना बताकर बेच रहे हैं।
Read more »
