महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 500 रुपये को लेकर दो भाईयों में झगड़ा हुआ जिसमें बड़ा भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी।
ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ठाणे में महज 500 रुपये को लेकर दो भाई यों में कहासुनी होने लगी। इसके 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की कथित रूप से हत्या कर दी। ठाणे पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि मंगलवार को कल्याण में यह घटना हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।क्या है पूरा मामला?बाजारपेठ थाने के एक अधिकारी ने बताया कि छोटे भाई नसीम खान (27) ने बड़े भाई से पूछे बगैर ही उसकी जेब से 500 रुपये निकाल लिए। इसको लेकर बड़े भाई सलीम
शमीर खान (32) ने जवाब तलब किया। तब सलीम और नसीम में कहासुनी होने लगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच कहासुनी तीखी हो चली और आरोपी सलीम ने कथित रूप से चाकू से वार कर अपने छोटे भाई की जान ले ली। नशे में था आरोपी सलीमपुलिस ने बताया कि सलीम उस समय नशे की हालत में था। पुलिस के अनुसार उनकी मां ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। उसके बयान के आधार पर आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया।मामले की जांच में जुटी पुलिसपुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। (इनपुट भाषा
Hत्या भाई झगड़ा ठाणे महाराष्ट्र
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बहन अर्पिता ने बताया, खान फैमिली को सलमान भाई की बनाई डिश 'मिक्स्चर' सबसे ज्यादा पसंदबहन अर्पिता ने बताया, खान फैमिली को सलमान भाई की बनाई डिश 'मिक्स्चर' सबसे ज्यादा पसंद
Read more »
मोबाइल फोन को लेकर भाई ने भाई पर किया चाकू हमलाराजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक भाई ने अपने छोटे भाई को चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
Read more »
कलयुग में रघुवीर, भाई की हत्या कर दीएक बरेली में, संपत्ति के लालच में एक भाई ने अपने छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी।
Read more »
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्याभ्रष्टाचार की रिपोर्ट करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के छोटे भाई को हिरासत में लिया है।
Read more »
युवक की हत्या: पत्नी ने की सुपारी, ममेरे भाई ने किया क्रूरतम्य हत्याइटावा जिले के मानिकपुर-ग्वालियर बाईपास पर सुनवारा गांव के पास दो दिन पहले बरामद युवक के शव के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए हत्या में उसकी पत्नी और दो ममेरे भाइयों को गिरफ्तार किया है।
Read more »
संपत्ति विवाद में भाई ने भाई को गोली मारी, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कियाएक दिल्ली के मंडावली क्षेत्र में संपत्ति विवाद और शादी न होने से नाराज होकर भाई ने अपने छोटे भाई को गोली मार दी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Read more »
