500 रुपये के लिए मौत के घाट उतार दिया (JurmAajTak) TanseemHaider
राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां एक व्यक्ति को केवल 500 रुपये के लिए मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस ने 17 मार्च को गुरुग्राम के सेक्टर 10 थाना क्षेत्र के नवादा से एक युवक का शव गंदे नाले से बरमाद किया था.
इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी. महज कुछ घंटों में पुलिस ने किया इस सनसनीखेज कत्ल के मामले को सुलझा लिया. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गड़ी गांव के अमृत के तौर पर हुई है जो पेशे से ऑटो चालक था. 16 मार्च की शाम 20 वर्षीय अमृत अपने ऑटो चलाने वाले चार दोस्तों के साथ घर से निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा. डीसीपी क्राइम के मुताबिक पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था. इसके बाद पुलिस ने चारों को अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया. उन्होंने बताया अमृत ने 500 रुपये उधार लिए थे. पुलिस की मानें तो चार में से तीन आरोपी मृतक के गांव गढ़ी के हैं तो उनमें से एक हयातपुर का रहने वाला है. बहरहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य पहलुओं को जानने की कोशिश कर रही है. इस सनसनीखेज वारदात से जहां इलाके में दहशत का माहौल है तो वहीं सिर्फ 500 रुपये के लिए बेरहमी से की गई हत्या को लेकर लोगों में गुस्सा भी है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UN में PoK के एक्टिविस्ट बोले, 'पाकिस्तानी सेना कश्मीरियों को आत्मघाती हमले के लिए उकसाती है'जेनेवा में आयोजित यूएनएचआरसी के 40वें सत्र के दौरान एक बैठक में पीओके के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठाई.
Read more »
मुलायम के गढ़ में 'अपनों' की बगावत ने समाजवादी पार्टी को चिंता में डाला-Navbharat TimesLucknow Political News: 2014 में मोदी लहर के बावजूद समाजवादी पार्टी ने सेंट्रल यूपी की चार लोकसभा सीटों मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज और बदायूं जीती थीं। इन सीटों पर यादव परिवार के सदस्य चुनाव मैदान में उतरे थे। लेकिन इस बार अपने ही गढ़ में यादव कुनबे की कलह सामने आ रही है।
Read more »
जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »
पूर्व बीजेपी सांसद पटोले कांग्रेस के टिकट पर नागपुर में गडकरी के खिलाफ ठोकेंगे तालLok Sabha Elecetion 2019 लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही सभी दल प्रत्याशियों को घोषित करने में लगे हैं. इस बार महाराष्ट्र की नागपुर सीट पर बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने बीजेपी के ही पूर्व सांसद नानाभाऊ पटोले को मैदान में उतारा है. आइये जानते हैं नाना पटोले के बारे में जो कांग्रेस के झंडे तले आरएसएस के गढ़ में बीजेपी को चुनौती देंगे.
Read more »
