ट्रेन में हुई इस घटना का एक मिनट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया यूजर्स 'स्कैम 2024' कह रहे हैं. विक्रेता ट्रेन में आकर एक यात्री से पूछता है कि उसे पावर बैंक चाहिए या नहीं.
ट्रेन में अक्सर तमाम तरह का सामान बेचते लोग दिख जाएंगे. कोई चना, पानी तो कोई ईयरफोन समेत अन्य तरह का सामान बेचता नजर आ जाता है. लेकिन इनमें से कई कुछ विक्रेता यात्रियों को बेवकूफ बनाने से भी पीछे नहीं हटते.
एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स यात्रियों को पावर बैंक बेचता दिख रहा है. वो इनके दाम 500 और 550 रुपये बताता है. तभी एक यात्री उसकी चोरी पकड़ लेता है. वो जिन पावरबैंक को इतना महंगा बेच रहा होता है, उनके भीतर मिट्टी भरी हुई थी. ट्रेन में हुई इस घटना का एक मिनट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया यूजर्स 'स्कैम 2024' कह रहे हैं. विक्रेता ट्रेन में आकर एक यात्री से पूछता है कि उसे पावर बैंक चाहिए या नहीं. इस पर यात्री पूछता है कि क्या ये असली है. इस पर विक्रेता कहता है कि हां असली है. वो कहता है कि एक साल की गारंटी है. हालांकि ये पावर बैंक फर्जी थे. विक्रेता कहता है, 'अगर ये टूटेगा तो मैं बदल दूंगा.' वो कहता है कि उसके पास 500 से 550 रुपये की रेंज में कई पावर बैंक हैं. वो फिर यात्री को 300 रुपये में पावर बैंक देने को तैयार हो जाता है. इसके बाद यात्री प्रोडक्ट की क्वालिटी चेक करने को बोलता है. पावर बैंक में निकली मिट्टी, सावधान रहें सतर्क रहें 🥺 pic.twitter.com/PiOsJkizCZAdvertisement— Sankott June 18, 2024इसके बाद यात्री पावर बैंक को खोलकर देखने लगता है. उसे इसमें मिट्टी भरी हुई मिलती है. इसे बेचने वाले शख्स ने नहीं सोचा था कि यात्री ऐसा करेगा. वो इसे यात्री से छीनने की कोशिश करता है. वहीं पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'पावर बैंक के अंदर मिट्टी मिली. सावधान रहें.' पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Iamsankot नाम के यूजर ने शेयर किया है. इसे अभी तक 3.29 लाख व्यूज मिले हैं. जबकि 3.3 हजार लोगों ने लाइक किया है. सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मिट्टी बेच रहा है.' एक अन्य यूजर का कहना है, 'चोरी करने के अजब गजब तरीके.' Live TV
Vendor Power Banks Fake Power Banks Power Banks Filled With Mud Viral Videos Video
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नोएडा में लग्जरी फ्लैट्स की धूम, बिल्डर ने हाथों-हाथों बेच डाले 2000 करोड़ के अपार्टमेंटरियल एस्टेट अभी बूम पर है, प्रॉपर्टी के रेट्स अभी हाई है. इस बीच रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (Godrej Properties Ltd ने नोएडा में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के करीब 650 फ्लैट बेचे हैं. कंपनी की ओर से शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी गई.
Read more »
Petrol Diesel Price: बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेटPetrol Diesel Price 12 June 2024: महाराष्ट्र में भी पेट्रोल पेट्रोल के दाम 48 पैसे घटकर 103.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 45 पैसे घटकर 90.42 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
Read more »
Bahraich News: 2 लाख पर सौदा तय! 20 हजार पेशगी में घूस लेते धरे गए डाक कर्मी, सीबीआई ने रंगे हाथ किया गिरफ्तारविनोद कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सीबीआई दल ने रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार किया है।
Read more »
कुर्बानी वाले बकरे के मुंह में लगाया नकली दांत, फिर पाकिस्तान की मार्केट में बेच डालाShocking News: पाकिस्तान के कराची में, अधिकारियों ने एक ऐसे व्यापारी को गिरफ्तार किया जो बलि के लिए बेचे जाने वाले बकरों के दांतों में नकली दांत लगाकर बेच रहा था.
Read more »
चलती ट्रेन में पावर बैंक के जरिए यात्रियों को लगाया जा रहा है चूना, यकीन नहीं हो रहा तो अभी ये वीडियो देखेंएक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक ट्रेन के अंदर पावर बैंक बेच रहा होता है और वो पकड़ जाता है, जिसके बाद यात्री क्लास लगा देते हैं.
Read more »
ट्रेन में पावर बैंक बेच रहा था शख्स, यात्री ने खोल दी पोल, वीडियो देख सतर्क हो रहे हैं लोगवीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक शख्स सरेआम ट्रेन में यात्री के साथ फ्रॉड कर होता है, लेकिन अगले ही पल यात्री अपनी सूझबूझ से उसकी पोल खोलकर रख देता है.
Read more »
