सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में अव्वल स्थान पर रहीं गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला ने कहा, ‘‘मैं नौवें आसमान पर हूं क्योंकि मैंने ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं की थी. लेकिन...
को एकमात्र अफसोस है कि उन्हें अंग्रेजी में 99 नंबर आये. शुक्ला ने इतिहास, राजनीति विज्ञान और हिंदुस्तानी गायन में 100-100 अंक हासिल किये हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा से पहले उन्होंने ‘कोई सोशल मीडिया नहीं’ की नीति अपनायी थी.
शुक्ला ने कहा, ‘‘मैं नौवें आसमान पर हूं क्योंकि मैंने ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं की थी. लेकिन अब मुझे लगता है कि अगर मैं एक और अंक ला पाती और अंग्रेजी में मुझे 100 अंक मिलते तो कितना अच्छा होता. ’’ उनकी मां गाजियाबाद में एक कॉलेज में सहायक प्रोफेसर हैं और पिता राज्यसभा में सचिव हैं. डीपीएस गाजियाबाद की छात्र शुक्ला ने कहा, ‘‘जब भी मैं सुकून या तनावमुक्त होना चाहती हूं तो संगीत सुनती हूं, लेकिन परीक्षा से पहले मैंने कोई सोशल मीडिया नहीं की नीति अपनायी थी क्योंकि यह बहुत बड़ा बाधक है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी ट्यूशन नहीं लिया लेकिन मैंने खुद एक अनुशासित रूटीन का पालन किया तथा स्कूल में ही अपनी शंकाओं का समाधान किया. ’’ हंसिका के बराबर अंक पाने वाली मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा को तनाव से मुक्ति के लिये संगीत के बजाय अपने खाली समय में नृत्य करना पसंद हैं. अरोड़ा ने कहा, ‘‘मैं कोई खिलाड़ी नहीं हूं. जब मेरे पास खाली समय होता है या मैं तनावमुक्त होना चाहती हूं तो मुझे नृत्य करना पसंद है. ’’ संयोग से दोनों टॉपर अपनी स्नातक की पढ़ाई के लिये मनोविज्ञान ऑनर्स करना चाहती हैं. शुक्ला स्नातक के बाद भारतीय विदेश सेवा की तैयारी करेंगी तो अरोड़ा ने कहा कि वह छोटे लक्ष्य तय करना चाहती हैं और उन्होंने अपनी भविष्य की योजना के बारे में अभी नहीं सोचा है. सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा के लिये गुरुवार को घोषित नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है. ऋषिकेश की गौरांगी चावला, रायबरेली की ऐश्वर्या और जींद से भाव्या 500 में से 498 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे. दिल्ली से नीरज जिंदल और महक तलवार उन 18 छात्रों में शामिल हैं जिन्होंने परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया. तीसरा स्थान हासिल करने वाले अन्य छात्रों में आयुषी उपाध्याय , रूबानी चीमा , वंशिका भगत , पार्थ सैनी , अनन्या गोयल , दिशांक जिंदल , दिव्या अग्रवाल , श्रेया पांडे , गरिमा शर्मा , पीयूष कुमार झा , इबादत सिंह बख्शी , टिशा गुप्ता और जी. कार्तिक बालाजी शामिल हैं. गाजियाबाद की एषना जैन, अर्पित माहेश्वरी और प्रज्ञा खर्कवाल भी 500 में से 497 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मायावती के कार्यकाल में चीनी मिलों की बिक्री में घोटाले की जांच करेगी सीबीआईअधिकारियों ने बताया कि 2011-12 में मायावती के कार्यकाल के दौरान चीनी मिलों की बिक्री से सरकारी खजाने को कथित तौर पर 1,179 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था.
Read more »
शिर्डी में चुनावी रैली में नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी, नहीं दे पाए भाषणगडकरी की बेचैनी देखकर कुछ सुरक्षाकर्मी और पार्टी कार्यकर्ता उनकी ओर दौड़ पड़े, लेकिन कुछ मिनटों बाद उनकी तबीयत ऊपरी तौर पर ठीक हो गई. कुछ देर बाद वह जनसमूह की ओर मुखातिब हुए, हाथ हिलाकर ठीक हो जाने का संकेत दिया और मंच से उतरकर चले गए.
Read more »
IPL 2019: राजस्थान प्लेऑफ की लड़ाई में कायम, निचली टीमों की साथ जंग में आया हैदराबादआईपीएल में राजस्थान और हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में राजस्थान की जीत ने प्वाइंट टेबल को और दिलचस्प कर दिया है. अब हैदराबाद के भी नीचे की टीमों के साथ उलझने की संभावना बढ़ गई है. वहीं राजस्थान अब भी प्लेऑफ की दौड़ में बना हुआ है.
Read more »
जाति की जंग में प्रियंका गांधी की एंट्री, बोलीं- मुझे नहीं पता PM मोदी की कास्टप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खुद को अति पिछड़ा बताने पर सियासत गरम हो गई है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री पर हमला बोला है.
Read more »
‘मोदी की जाति’ पर छिड़ी जंग में कूदे जेटली, PM ने कभी नहीं की कास्ट पॉलीटिक्समोदी के अति पिछड़ी जाति के होने पर ट्विटर पर छिड़ी जुबानी जंग में कूदते हुए अरुण जेटली ने दावा किया कि प्रधानमंत्री की जाति कैसे प्रासंगिक हो सकती है? उन्होंने कभी जाति की राजनीति नहीं की. वह राष्ट्रवाद से प्रेरित हैं.
Read more »
Live : लोकसभा चुनाव 2019 का चौथा चरण, 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदाननई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इन उत्तरप्रदेश की 13 बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडीसा की 6, राजस्थान की 13 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। 17वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में हो रहे चुनाव में 543 में से 303 सीटों पर मतदान हो चुका है। पेश हैं मतदान से जुड़े ताजा अपडेट्स-
Read more »
भारत में बड़े हमले की तैयारी में आईएसआई, खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में खुलासापाकिस्तान की आईएसआई भारत में बड़े हमले की फिराक में है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा गृह मंत्रालय को भेजी गई एक रिपोर्ट
Read more »
गोरखपुर ऑक्सीजन कांड: निलंबित डॉक्टर ने बच्चों की मौत की सीबीआई जांच की मांग कीगोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट के आरोप में निलंबित किए गए डॉ. कफ़ील ख़ान का कहना है कि बच्चों की मौत के जिम्मेदार लोग खुले घूम रहे हैं. असली दोषी वे अधिकारी हैं जो बकाया भुगतान के लिए आपूर्तिकर्ताओं से पत्र की मांग कर रहे थे. डॉ. कफ़ील ने मामले को उत्तर प्रदेश के बाहर स्थानांतरित किए जाने की भी मांग की है.
Read more »
रोड शो में केजरीवाल की गाड़ी में नहीं मिली जगह तो भड़कीं अल्का लांबा
Read more »
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट: गाजियाबाद की हंसिका और मुजफ्फरनगर की करिश्मा ने 499 नंबर लाकर टॉप कियापहली बार परीक्षा खत्म होने के 28 दिन बाद नतीजे आए 83.4% बच्चों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा पास की सबसे ज्यादा त्रिवेंद्रम रीजन में 98.2% बच्चे पास हुए | CBSE 12th result 2019 to be declared today
Read more »
