Gaming Laptop खरीदने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इन विकल्पों काे भी देख सकते हैं। आसुस का गेमिंग लैपटॉप 50 हजार रुपये से कम में लिया जा सकता है।
Gaming laptops : त्योहारी सेल खत्म हो गई है, लेकिन अभी भी आप इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों और गैजेट्स पर अच्छी छूट व ऑफर्स पा सकते हैं। गेमिंग लैपटॉप ऐसी कैटिगरी है, जो लोगों को परफॉर्मेंस के मामले में संतुष्ट करने के लिए तैयार की जाती है। सभी प्रमुख लैपटॉप ब्रैंड जैसे- आसुस, एचपी, एमएसआई आदि अपने गेमिंग लैपटॉप बेचते हैं। गेमिंग लैपटॉप पर गेम्स तो बेहतर खेले ही जाते हैं, ये रोजाना की जाने वाली मल्टीटास्किंग में भी स्मूद परफॉर्म करते हैं। युवाओं के बीच गेमिंग लैपटॉप का क्रेज हमेशा ही बना रहता है। अगर आप अपने लिए गेमिंग लैपटॉप की तलाश में हैं, तो 50 हजार से कम में आने वाले आसुस लैपटॉप को खरीद सकते हैं। इसके अलावा भी ऑप्शन हैं, जो 60 हजार रुपये की रेंज में हैं।ASUS TUF Gaming F15 ASUS TUF Gaming F15 को ऑनलाइन 48990 रुपये में लिया जा सकता है। इसमें एआई पावर्ड इंटेल कोर आई5 11 जेनरेशन चिपसेट इस्तेमाल हुआ है। 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज है। यह विंडोज 11 होम पर चलता है। एनवीडिया का ग्राफिक कार्ड इसके साथ आता है। इसमें 15.
6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले में 144 हर्त्ज का रिफ्रेश रेट है। ढेरों कनेक्टिविटी पोर्ट मिलते हैं। हालांकि इसका वजन 2 किलो से अधिक है।HP Victus AMD Ryzen 5 Hexa Core 5600H एचपी का AMD रायजन प्रोसेसर से पैक लैपटॉप भी एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है। ऑनलाइन इसकी कीमत 50990 रुपये है। इसमें 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज मिलता है। विंडोज 11 होम दिया गया है। 15.6 इंच का डिस्प्ले है, जो 144 हर्त्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी बैटरी 150वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एचपी का यह ऑप्शन वजन में 2 किलो से अधिक है। हालांकि जिन्हें इंटेल ही चाहिए, उनके लिए यह ऑप्शन नहीं बन पाएगा। MSI Thin A15 AMD Ryzen 5 Hexa Core 7535HS एमएसआई का ये गेमिंग लैपटॉप आसुस और एचपी के लैपटॉप से वजन में हल्का है। इसमें भी AMD Ryzen 5 Hexa Core चिपसेट इस्तेमाल हुआ है। हालांकि रैम 16 जीबी और 512 जीबी एसएसडी मिल जाती है। विंडोज 11 के साथ आता है और 4 जीबी का एनवीडिया जीईफोर्स ग्राफिक्स कार्ड इसमें दिया गया है। इसमें 15.6 इंच का डिस्प्ले 144 हर्त्ज रिफ्रेश रेट के साथ है। बैकलिट कीबोर्ड, एचडी कैमरा जैसी खूबियां दी गई हैं। Acer Aspire 7 Intel Core i5 13th Gen 13420H एसर की एस्पायर सीरीज को अच्छी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। Acer Aspire 7 को आप ऑनलाइन करीब 52 हजार रुपये में ले सकते हैं। ये इंटेल कोर आई5 13वीं जेनरेशन से पावर्ड है। 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज इसमें दिया गया है। विंडोज 11 होम मिल जाता है। 4जीबी ग्राफिक्स कार्ड एनवीडिया जीईफोर्स आरटीएक्स 2050 दिया गया है। ये लैपटॉप वजन में करीब 2 किलो है। 15.6 इंच का डिस्प्ले इसमें दिया गया है। डिस्प्ले में 144 हर्त्ज का रिफ्रेश रेट है। यह बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है। वाईफाई 6 की कनेक्टिविटी इसमें दी गई है। Lenovo LOQ Essential Intel Core i5 12th Gen 12450HX ये लेनोवो लैपटॉप ऑनलाइन करीब 57 हजार रुपये में मिल जाएगा। आप ऑफलाइन भी प्राइस मैच करा सकते हैं। इसमें इंटेल कोर आई5 12वीं जेनरेशन चिपसेट है। गेमिंग लैपटॉप है, तो 4जीबी एनवीडिया जीईफोर्स आरटीएक्स 2050 ग्राफिक कार्ड दिया गया है। 12 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज मिल जाता है। बताए गए लैपटॉप में ये सबसे लाइटवेट करीब 1.77 किलो का है। इसकी 15.6 इंच की स्क्रीन सपोर्ट करती है 144 हर्त्ज रिफ्रेश रेट को। बड़ी और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली बैटरी इस लैपटॉप में दी गई है। सभी तस्वीरें,फ्लिपकार्ट से।
Gaming Laptop Options गेमिंग लैपटॉप आसुस लेनोवो एसर 50 हजार में गेमिंग लैपटॉप 60 हजार में गेमिंग लैपटॉप लेटेस्ट लैपटॉप लैपटॉप न्यूज इन हिंदी एमएसआई गेमिंग लैपटॉप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जबरदस्त पुलिस ऑपरेशन, जानिए इस कार्रवाई में क्यों मारे गए 60 लोग?Brazil News: ब्राजील से खबर आई है कि यहां के फेमस सिटी रियो डी जेनेरियो में पुलिस ने जबरदस्त ऑपरेशन चलाया, जिसमें 60 लोगों की मौत की खबर आ रही है.
Read more »
Panihati NRC Incident: পানিহাটি NRC আতঙ্কে বৃদ্ধের মৃত্যুতে বড় আপডেট! বেড়িয়ে এল আসল রহস্য...In Panihati a 60 yrs old man died in fear of NRC now family said the reason
Read more »
Bus Accident: ভয়াবহ দুর্ঘটনার কবলে কলকাতাগামী ভলভো বাস! ৬০ জন যাত্রীর... কেটে বের করা হল দেহ...Bus Accident: Kolkata Bound Volvo bus met severe accident as driver fallen asleep, 60 passengers were there
Read more »
मुड़ने वाले फोन की कीमत धड़ाम, 47 हजार से कम में खरीदकर चहक उठेंगे, फीचर्स एक से बढ़कर एकमोटोरोला के शानदार फ्लिप फोन अब अमेजन पर बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। आप मोटोरोला रेजर 60 5जी को 47 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं।
Read more »
उद्धव ठाकरे यांच्या पक्षात प्रचंड मोठी उलथापालथ होणार! 60 वर्षांपेक्षा अधिक वय असलेल्या माजी नगरसेवकांना उमेदवारी देणार नाही60 वर्षांपेक्षा अधिक वय असलेल्या माजी नगरसेवकांना यावेळी उमेदवारी दिली जाणार नाही. यामुळे ठाकरेंच्या पक्षात प्रचंड मोठी उलथापालथ होण्याची शक्यता वर्तवली जात आहे.
Read more »
Agriculture News: तालाब की जलकुंभी बनी सोना... 60000 की कमाई कर रहा किसान, खेत में खाद का बना है नया प्रयोग...Gaya News: गया के श्री निवास कुमार ने जलकुंभी से वर्मीकम्पोस्ट बनाकर 50-60 हजार रुपये महीना कमाया, उनकी खाद जिले में लोकप्रिय है और जलीय जंतु भी सुरक्षित रहते हैं.
Read more »
