50 फीसदी ईवीएम की पर्चियों का वीवीपैट से मिलान, अगले हफ्ते होगी सुनवाई AbkiBaarKiskiSarkar LokSabhaEelctions2019
की पर्चियों का वीवीपैट से मिलान को लेकर दाखिल पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हप्ते सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकील ने इस मामले की खुली अदालत में सुनवाई करने और जल्द सुनवाई की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है.
21 विपक्षी पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पुनर्विचार याचिका दाखिल कर अपने फैसले पर पुनः विचार करने की मांग की है. बता दें कि कोर्ट ने 50 फीसदी ईवीएम की पर्चियों का वीवीपैट से मिलान को अव्यवहारिक माना था. लेकिन चुनाव प्रक्रिया की विश्वनीयता बढ़ाने के लिए कोर्ट ने प्रति विधानसभा क्षेत्र 5 ईवीएम मशीनों की पर्चियों को वीवीपैट से मिलान करने का आदेश दिया था. जबकि पहले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 1 ईवीएम मशीन की पर्चियों को वीवीपैट से मिलान किया जाता है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की समीक्षा की मांग की और कहा, ‘‘एक से पांच तक बढ़ाना एक उचित संख्या नहीं है और अदालत के इस फैसले से वांछित संतुष्टि नहीं होती है.’’ याचिका में प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की एक पीठ से तुरंत सुनवाई का अनुरोध किया गया है. याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मुन सिंघवी ने पीठ से कहा कि पुनर्विचार याचिका को सुनवाई के लिए अगले सप्ताह सूचीबद्ध किया जाए. पीठ ने सिंघवी की दलील स्वीकार करते हुए कहा कि मामले की सुनवाई अगले सप्ताह की जाएगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
50 साल बाद फेसबुक पर जीवित से ज्यादा मृत लोगों की प्रोफाइल होगीलंदन .फेसबुक पर मृत लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने अपने एक अध्ययन में बताया है कि अगले 50 साल यानी 2070 तक फेसबुक पर जीवित लोगों से ज्यादा मृत लोगों की प्रोफाइल होगी। | 50 years later on Facebook will be profiled more dead than alive
Read more »
भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने फिर की सौ फीसदी पैसे लौटाने की पेशकशदेश छोड़ चुके भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर भारतीय बैंकों के सौ फीसदी पैसे लौटाने की पेशकश की है। TheVijayMallya WorldBank narendramodi BJP4India Banks
Read more »
LIVE: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले TMC की मांग, रद्द हो मोदी की उम्मीदवारीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के भाषणों को लेकर दाखिल की गई याचिका पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई सुनवाई नहीं करेंगे. लाइव अपडेट पढ़ें
Read more »
बेल की शर्तों को तोड़ने पर जूलियन असांजे को 50 सप्ताह की सजा-Navbharat Timesस्वीडन में यौन आरोपों का केस हटा दिए जाने के बाद भी असांजे इक्वाडोर दूतावास में बने रहे और सात साल बाद लंदन पुलिस ने उन्हें आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।
Read more »
गोरखपुर ऑक्सीजन कांड: निलंबित डॉक्टर ने बच्चों की मौत की सीबीआई जांच की मांग कीगोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट के आरोप में निलंबित किए गए डॉ. कफ़ील ख़ान का कहना है कि बच्चों की मौत के जिम्मेदार लोग खुले घूम रहे हैं. असली दोषी वे अधिकारी हैं जो बकाया भुगतान के लिए आपूर्तिकर्ताओं से पत्र की मांग कर रहे थे. डॉ. कफ़ील ने मामले को उत्तर प्रदेश के बाहर स्थानांतरित किए जाने की भी मांग की है.
Read more »
विकिलीक्स के को-फाउंडर जूलियन असांजे को 50 हफ्ते की जेल, ये है पूरा मामलाविकिलीक्स के को-फाउंडर जूलियन असांजे को 50 हफ्तों के लिए जेल की सजा सुनाई गई है. उन पर जमानत नियमों के उल्लंघन करने का आरोप है.
Read more »
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को 50 हफ्तों की जेल, जमानत की शर्तें तोड़ी थीं2012 में असांजे पर यौन शोषण के आरोप लगे थे, इसके बाद उन्होंने इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली जज ने असांजे की सजा का ऐलान करते हुए कहा- उन्होंने जानबूझकर खुद को कानून की पहुंच से दूर रखने की कोशिश की | Wikileaks founder Julian Assange has been sentenced to 50 weeks jail for absconding while
Read more »
ईडी ने जाकिर नाईक के खिलाफ दायर की चार्जशीट, 50 करोड़ की संपत्ति भी जब्तईडी ने जाकिर नाईक और अन्य के खिलाफ 22 दिसंबर 2016 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिकायत दर्ज की थी। dir_ed zakirnaik zakirnaik enforcementdirectorate
Read more »
ज़ाकिर नाईक को बड़ा झटका, ED ने जब्त की 50 करोड़ की संपत्ति– News18 हिंदीनाईक 2016 में देश छोड़ कर भाग गया था. माना जा रहा है कि वह मलेशिया में शरण लिए हुए है
Read more »
