5 राज्यों में सरकार गठन इसी हफ्ते: बंगाल में ममता बनर्जी 5 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, तमिलनाडु में स्टालिन ने विधायकों की बैठक बुलाई

United States News News

5 राज्यों में सरकार गठन इसी हफ्ते: बंगाल में ममता बनर्जी 5 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, तमिलनाडु में स्टालिन ने विधायकों की बैठक बुलाई
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 180 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 51%

5 राज्यों में सरकार गठन इसी हफ्ते: बंगाल में ममता बनर्जी 5 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, तमिलनाडु में स्टालिन ने विधायकों की बैठक बुलाई WestBengal TamilNadu MamataBanerjee MKStalin

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबंगाल में ममता बनर्जी 5 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, तमिलनाडु में स्टालिन ने विधायकों की बैठक बुलाई5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों का रिजल्ट आ चुका है। अब यहां नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी राज्यों में इसी हफ्ते सरकार का गठन होगा। रविवार को आए नतीजों के मुताबिक, बंगाल में TMC, असम में भाजपा, तमिलनाडु में DMK, केरल में कम्युनिस्ट और पुडुचेरी में NDA की सरकार बननी है। हम आपको बताते हैं कि किस राज्य में आगे कब और कैसे बनेगी सरकार.

..विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद ममता बनर्जी 5 मई को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। राज्य में मंत्री और सीनियर TMC नेता पार्थ चटर्जी ने सोमवार को यह जानकारी दी। TMC को 214 सीटें मिलीं हैं। हालांकि, खुद ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव हार चुकी हैं। बहुमत होने के कारण TMC सरकार बनाएगी। थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ममता बनर्जी नई सरकार की रूपरेखा और नंदीग्राम सीट को लेकर कोई नया ऐलान कर सकती हैं। शाम 7 बजे उन्होंने राज्यपाल से मिलने का समय भी मांगा है। हालांकि, 66 साल की ममता बनर्जी को फिर किसी सीट से चुनाव लड़ना पड़ सकता है। इससे पहले ममता ने 20 मई 2011 को पहली और 27 मई 2016 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। संभवत: ममता एक हफ्ते के अंदर ही बंगाल में नई सरकार का गठन भी कर लेंगी।यहां विधानसभा चुनाव में एमके स्टालिन की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम 234 में से 130 सीटें जीत चुकी है। पार्टी गठबंधन अब तक 156 सीटों पर विजय हासिल कर चुका है। बहुमत का जादुई आंकड़ा पार करने के बाद मंगलवार शाम 6 बजे DMK विधायकों की बैठक रखी गई है। पार्टी महासचिव दुरई मुरुगन बताया कि बैठक पार्टी के चेन्नई स्थित मुख्यालय अन्ना अरिवालयम में रखी गई है। इस बैठक में DMK विधायक अधिकारिक तौर पर एमके स्टालिन को मुख्यमंत्री चुनेंगे। इसके बाद विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को दिया जाएगा। एमके स्टालिन 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।यहां विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लगातार दूसरी पर जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने काफी मेहनत की थी, लेकिन अभी पार्टी के पास एक और बड़ा चेहरा है। ये चेहरा है हेमंत बिस्वा सरमा। हेमंत कांग्रेस में रहते हुए मुख्यमंत्री नहीं बन पा रहे थे। यही कारण है कि उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन की थी। अब ये देखना है कि दोनों में से किसे मुख्यमंत्री बनाया जाता है। पार्टी इनमें से किसी एक को डिप्टी सीएम भी बना सकती है। 126 विधानसभा सीटों वाले असम में इस बार भाजपा गठबंधन को 75 सीटें मिली हैं। मतलब 2016 से एक सीट ज्यादा। कांग्रेस को 50 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। BJP ने यहां असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिब्रल के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। दूसरी ओर कांग्रेस ने AIUDF, BPF, CPI, CPI, CPI, AGM और RJD के साथ मिलकर अपने कैंडिडेट्स मैदान में उतारे थे।मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केरल में शानदार जीत हासिल करने के बाद सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल में सरकार गठन को लेकर फैसला होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, महामारी को देखते हुए सरकार गठन का काम इसी हफ्ते पूरा हो जाएगा। लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट ने पूरा चुनाव मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अगुवाई में लड़ा था। LDF में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के साथ 12 अन्य दल भी शामिल हैं। LDF को यहां बहुमत से कहीं ज्यादा 92 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 39 सीटें मिली हैं।केंद्र शासित छोटे से प्रदेश पुडुचेरी में पहली बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। यहां ऑल इंडिया NR कांग्रेस यानी AINRC की अगुवाई में BJP और AIDMK ने 16 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। इस तरह मुख्यमंत्री का पद AINRC के अध्यक्ष एन रंगास्वामी संभालेंगे। रंगास्वामी दूसरी बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज शाम को पार्टी के विधायकों की बैठक होगी। इसमें शपथ ग्रहण समारोह की रूपरेखा तय होगी और रंगास्वामी के नाम का आधिकारिक ऐलान होगा। यहां AINRC को 10, भाजपा को पहली बार 6 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं कांग्रेस को दो और डीएमके को 6 सीटें मिली हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों ने 6 सीटों पर विजय हासिल की। यहां इसी साल फरवरी में कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आने से गिर गई थी। तब से यहां राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। 2016 में यहां बहुमत हासिल कर सरकार बनाने वाली कांग्रेस इस बार काफी पिछड़ गई। पिछली बार कांग्रेस को 15 सीटें मिली थीं जो इस बार आंकड़ा 2 पर जा पहुंचा। हालांकि विपक्ष में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन ही रहेगी। दोनों की 8 सीटे हैं, जबकि निर्दलीय 6 जीतकर आए हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

5 राज्यों में वोटों की गिनती LIVE: पोस्टल बैलट की गिनती जारी; शुरुआती रुझानों में बंगाल में तृणमूल-भाजपा में कांटे का मुकाबला, केरल में लेफ्ट और असम में भाजपा आगे5 राज्यों में वोटों की गिनती LIVE: पोस्टल बैलट की गिनती जारी; शुरुआती रुझानों में बंगाल में तृणमूल-भाजपा में कांटे का मुकाबला, केरल में लेफ्ट और असम में भाजपा आगेकोरोना के रिकॉर्ड मामलों के बीच 62 दिन चली चुनाव प्रक्रिया के बाद आखिरकार आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के चुनाव नतीजे आ रहे हैं। शुरुआती रुझान आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में बंगाल में तृणमूल-भाजपा में कांटे का मुकाबला है। उधर, केरल में सत्ताधारी लेफ्ट और असम में सत्ताधारी भाजपा आगे चल रही हैं। | West Bengal Assam Kerala Tamil Nadu Puducherry Election Result 2021 Live Updates, Latest News: Here are all the LIVE UPDATES on Kerala Tamil Nadu Puducherry (Vidhan Sabha) Assembly Election 2021 Who will win? TMC BJP Congress Mamata Banerjee Narendra Modi Amit Shah?
Read more »

5 राज्यों में वोटों की गिनती LIVE: शुरुआती रुझानों में बंगाल में तृणमूल-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, नंदीग्राम से ममता बनर्जी पीछे; केरल में लेफ्ट और असम में भाजपा आगे5 राज्यों में वोटों की गिनती LIVE: शुरुआती रुझानों में बंगाल में तृणमूल-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, नंदीग्राम से ममता बनर्जी पीछे; केरल में लेफ्ट और असम में भाजपा आगेकोरोना के रिकॉर्ड मामलों के बीच 62 दिन चली चुनाव प्रक्रिया के बाद आखिरकार आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के चुनाव नतीजे आ रहे हैं। शुरुआती रुझान आने लगे हैं। बंगाल में तृणमूल-भाजपा में कांटे का मुकाबला है। यहां की नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं। उधर, केरल में सत्ताधारी लेफ्ट को बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, असम में भी सत्ताधारी भाजपा आगे ... | West Bengal Assam Kerala Tamil Nadu Puducherry Election Result 2021 Live Updates, Latest News: Here are all the LIVE UPDATES on Kerala Tamil Nadu Puducherry (Vidhan Sabha) Assembly Election 2021 Who will win? TMC BJP Congress Mamata Banerjee Narendra Modi Amit Shah?
Read more »

देश का सियासी नक्‍शा: BJP के खाते में इस बार केवल पुडुचेरी; अब 49% आबादी वाले 18 राज्यों में NDA, इंदिरा के समय में 17 राज्यों में कांग्रेस सरकार थीदेश का सियासी नक्‍शा: BJP के खाते में इस बार केवल पुडुचेरी; अब 49% आबादी वाले 18 राज्यों में NDA, इंदिरा के समय में 17 राज्यों में कांग्रेस सरकार थीपांच राज्यों के चुनाव नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। इसमें भारत के सियासी नक्‍शे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को एक राज्य का फायदा होता नजर आ रहा है, लेकिन वो केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के सहारे। यहां BJP और उसके सहयोगी दल के सरकार बनाने के आसार हैं। इससे देश में BJP और उसके सहयोगी दलों की सरकार वाले प्रदेशों की संख्या 18 हो जाएगी। हालांकि, आबादी और क्षेत्रफल के ... | West Bengal Kerala Tamil Nadu Puducherry Assam Assembly ElectionElection Result 2021; BJP Ruling States MAP Updates After West Bengal Vidhan Sabha Chunav Parinam
Read more »

यूपी: कोरोना काल में स्वास्थ्यकर्मियों को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में 25% की बढ़ोतरीयूपी: कोरोना काल में स्वास्थ्यकर्मियों को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में 25% की बढ़ोतरीयोगी सरकार के अनुसार, अस्पतालों में सेवारत चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ को कोविड सेवा के दिवसों के लिए वर्तमान वेतन/मानदेय का 25 फीसदी अतिरिक्त देय होगा. यह अतिरिक्त मानदेय ड्यूटी के उपरांत इनके आइसोलेशन अवधि के लिए भी दिया जाएगा.
Read more »

Delhi में oxygen की कमी: सुप्रीम कोर्ट में क्या थीं केंद्र सरकार की दलीलें, जान‍िएDelhi में oxygen की कमी: सुप्रीम कोर्ट में क्या थीं केंद्र सरकार की दलीलें, जान‍िएदिल्ली को केंद्र से अब करीब साढ़े 5 सौ मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिल रही है. लेकिन इतनी ऑक्सीजन भी दिल्ली के लिए पर्याप्त नहीं है. दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से दिल्ली को रोज़ 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराने को कहा था, लेकिन इस आदेश का जब पालन नहीं हुआ तो हाईकोर्ट ने केंद्र के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी कर दिया था. इसके खिलाफ केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई. सुप्रीम कोर्ट से केंद्र को ये राहत तो मिल गई कि उसके अधिकारियों पर अवमानना का केस नहीं चलेगा, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ये साफ कर दिया कि दिल्ली के लिए 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन देनी ही पड़ेगी. क्योंकि दिल्ली की हालत क्या है, ये किसी से छुपा नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने आज दिल्ली के ऑक्सीजन संकट पर केंद्र सरकार को क्या क्या कहा? केंद्र सरकार की दलीलें क्या थीं? ये हम आपको बताते हैं.
Read more »

'आलोचना दबाने की मोदी की गलतियां अक्षम्य, सरकार को मानना होगा कोरोना रोकने में हुई गलतियां''आलोचना दबाने की मोदी की गलतियां अक्षम्य, सरकार को मानना होगा कोरोना रोकने में हुई गलतियां'Coronavirus Lockdown in India LIVE Updates: DRDO द्वारा विकसित कोरोना रोधी दवा को मरीजों के लिए आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई है। इस दावा को पानी में घोलकर पिया जा सकता है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:40:17