Benefits Of Eating Gram Greens : सर्दियों में मिलने वाला चने का साग पोषक तत्वों का पावरहाउस है. इसमें मौजूद 5 ज़रूरी पोषक तत्व न सिर्फ शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं, बल्कि दिल की सेहत, हड्डियों की मजबूती और पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. नियमित रूप में इसे डाइट में शामिल करने से आप कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं.
गृह विज्ञान की एक्सपर्ट डॉ. विद्या गुप्ता ने बताया कि चने का साग आयरन का एक शानदार प्राकृतिक स्रोत है, जो विशेष रूप से सर्दियों में ज़रूरी है. यह रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है. इसके सेवन से एनीमिया की शिकायत दूर होती है, जिससे थकान और कमज़ोरी से राहत मिलती है.
यह शरीर को ऊर्जा प्रदान कर सर्दियों में आपको सक्रिय बनाए रखता है. यह साग फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह आंतों की सफाई करता है और कब्ज़ की समस्या को दूर करने में सहायक है. नियमित रूप से चने का साग खाने से पेट संबंधी विकार दूर होते हैं और आपका पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है. चने के साग में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. ये तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करते हैं. सर्दियों में होने वाले आम संक्रमण, जैसे कि सर्दी और फ्लू, से बचाव के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद है. गौरतलब है कि मज़बूत इम्युनिटी आपको मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखती है. इस साग में कैल्शियम और विटामिन K अच्छी मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मज़बूत बनाने में सहायक हैं. इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन A आंखों की रोशनी के लिए बहुत ज़रूरी है. खासकर बढ़ती उम्र के लोगों और बच्चों के लिए यह पोषण का एक बेहतरीन स्रोत है, जो समग्र स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है. फाइबर और पोटैशियम की उपस्थिति के कारण चने का साग हृदय के स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना जाता है. यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और रक्तचाप को सामान्य बनाए रखता है. इसका नियमित सेवन हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है, जिससे आपका दिल सेहतमंद रहता है. चने के साग का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो इसे डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है. इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को अचानक बढ़ने से रोकता है. यह शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा कर शुगर को नियंत्रित करने में सहायता करता है.
चने का साग खाने के नुकसान किन लोगों को नहीं खाना चाहिए चना का साग हेल्थ टिप्स शाहजहांपुर समाचार Benefits Of Eating Gram Greens Disadvantages Of Eating Gram Greens Which People Should Not Eat Gram Greens Health Tips Shahjahanpur News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Hindu Beaten in Pakistan: পাকিস্তানে হাত-পা বেঁধে নির্মম মার হিন্দু যুবককে, কেন সে ধাবায় গিয়ে...Hands and feet tied humiliated Hindu youth brutally beaten in Pakistan for eating
Read more »
यूपी में जलती चिताओं से हडि्डयां गायब हो रहीं: 8 महीने से लोग परेशान; क्या दिवाली पर तंत्र–मंत्र के लिए तां...Uttar Pradesh (UP) Baghpat Sujti Gram Panchayat Village Shamshan Ghat Dead Body Asthiyan Disappearance Mystery.
Read more »
बागपत में चिताओं से अस्थियां गायब हो रहीं: 8 महीने से गांववाले परेशान; क्या दिवाली पर तंत्र–मंत्र के लिए ता...Uttar Pradesh (UP) Baghpat Sujti Gram Panchayat Village Shamshan Ghat Dead Body Asthiyan Disappearance Mystery.
Read more »
Children Eating Live Termites: অসহ্য খিদের জ্বালায় জ্যান্ত উইপোকা কচমচ করে চিবিয়ে খাচ্ছে দুধের শিশুরা! থালায় ঘুরে বেড়াচ্ছে...Children Eating Live Termites Viral Video Shows Starving Children Uganda Eating Termites Amid Severe Food Crisis africa
Read more »
Street Food Poisoning death: বেড়াতে গিয়ে পেট ভরে লোভনীয় স্ট্রিট ফুড, কিছুক্ষণের মধ্যেই শেষ মা ও ২ সন্তান! মৃত্যুমুখে বাবাও...Mum and 2 kids die after eating street food while on holiday in Turkey
Read more »
सर्दियों में खाएं 5 पोषक तत्वों वाला ये साग, डायबिटीज सहित 7 बीमारियां हो जाएंगी छूमंतर! कब्ज से भी मिलेगी ...Benefits Of Eating Gram Greens : सर्दियों में मिलने वाला यह पौष्टिक साग सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं. फाइबर, आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह साग डायबिटीज से लेकर कब्ज, कोलेस्ट्रॉल, एनीमिया, त्वचा समस्याओं और पाचन संबंधी दिक्कतों तक कई बीमारियों में राहत दे सकता है.
Read more »
