HDFC-ICICI Biggest Gainers: बीते सप्ताह शेयर बाजार में सेंसेक्स-निफ्टी तूफानी तेजी के साथ भागे, तो Sensex की टॉप-10 कंपनियों में शामिल फर्मों ने भी रफ्तार पकड़े रखी. खासतौर पर बैंकिंग स्टॉक्स में पैसे लगाने वालों ने जमकर कमाई की.
भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता शानदार साबित हुआ. मार्केट में तेजी के बीच जहां एक ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3,076.6 अंक या 4.16% की बढ़त में रहा, तो वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 953.
2 अंक या 4.25% की बढ़त में रहा. इस दौरान सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से 9 की मार्केट वैल्यू में जोरदार इजाफा हुआ. वहीं अपने निवेशकों को कमाई कराने के मामले में सबसे आगे HDFC Bank और ICICI Bank रहे. AdvertisementICICI Bank और एयरटेल सबसे आगे सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से नौ कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में बीते सप्ताह कारोबार के दौरान कुल 3.06 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का ताबड़तोड़ इजाफा हुआ. इस बीच अपने निवेशकों को सबसे ज्यादा कमाई कराने के मामले में सबसे आगे आईसीआईसीआई बैंक रहा. ICICI Bank Market Cap 64,426.27 करोड़ रुपये के उछाल के साथ बढ़कर 9.47 लाख करोड़ रुपये हो गया. वहीं दूसरे नंबर पर टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल रही. Airtel Market Value 53,286.17 करोड़ रुपये बढ़कर करीब 9.84 लाख करोड़ रुपये हो गई.देश की दूसरे सबसे बड़ी फर्म HDFCHDFC Bank के शेयर में तेजी जारी है और इसने टॉप-10 वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में ही एचडीएफसी बैंक ने अपने निवेशकों को जोरदार 49,105.12 करोड़ रुपये की कमाई कराई. इस दौरान बैंक का मार्केट कैपिटल बढ़कर 13.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एचडीएफसी बैंक के शेयर की बात करें, तो पिछले 5 कारोबारी दिनों में HDFC Bank Share करीब 4% के आस-पास उछला है. Advertisementमुकेश अंबानी की कंपनी ने भी दिखाया दमशेयर मार्केट में तेजी के बीच देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने भी अपने निवेशकों की खूब कमाई कराई और RIL Market Cap 39,311.54 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 17.27 लाख करोड़ रुपये हो गया. बात अन्य कंपनियों की करें, तो Bajaj Finance MCap 30,953.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5.52 लाख करोड़, तो टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस की मार्केट वैल्यू 24,259.28 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 12.95 लाख करोड़ रुपये हो गई.SBI से Infosys तक फायदे में रहेदेश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI का मार्केट कैपिटल भी 22,534.67 करोड़ रुपये के इजाफे के साथ 6.72 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया. तो वहीं एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अपनी मार्केट वैल्यू में 16,823.08 करोड़ रुपये जोड़े, जिसके बाद HUL MCap उछलकर 5.28 लाख करोड़ रुपये हो गया. टेक दिग्गज Infosys का मार्केट कैप 5,543.9 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 6.61 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.जहां एक ओर टॉप-10 में शामिल नौ कंपनियों को फायदा हुआ, तो वहीं आईटीसी लिमिटेड एकमात्र ऐसी कंपनी रही जिसका मार्केट कैप बीते पांच कारोबारी दिनों में घटा है. ITC को 7,570.64 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और इसकी मार्केट वैल्यू कम होकर 5.07 लाख करोड़ रुपये रह गई.Advertisementरिलायंस-HDFC का दबदबा कायममार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का पहले नंबर पर कब्जा कायम रहा. इसके बाद दूसरी सबसे बड़ी कंपनी HDFC Bank और तीसरी TCS रही. इसके बाद क्रमश: भारती एयरटेल, ICICI बैंक, SBI, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC का स्थान रहा. ये भी देखें
#Hdfcbank HDFC Bank HDFC Bank Mcap Market Capitalisation ICICI Bank ICICI Bank Mcap Rise ICICI Bank Share ICICI Bank Profit LIC HDFC TCS Reliance Bharti Airtel Hindustan Unilever State Bank Of India SBI Sensex Nifty Business News Business Standard Hindi News Business News Business News In Hindi Sensex Top Companies Market Cap Gain ICICI Bank Share Bharti Airtel Mcap HDFC Bank Share Reliance Share RIL Stock TCS Bajaj Finance SBI Share Infosys Stock Market Rally एचडीएफसी बैंक एचडीएफसी बैंक शेयर एचडीएफसी बैंक मार्केट कैप रिलायंस मार्केट कैप मुकेश अंबानी सेंसेक्स बीएसई शेयर बाजार शेयर बाजार तेजी मार्केट कैप आईसीआईसीआई बैंक भारती एयरटेल एचडीएफसी बैंक रिलायंस इंडस्ट्रीज टीसीएस बजाज फाइनेंस एसबीआई इंफोसिस Latest Hindi News Business Ki Khabar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस काम के लिए सरकार किसानों को दे रही भारी सब्सिडी, ऐसे उठा सकते हैं लाभकिसानों की हो गई बल्ले-बल्ले! इस काम के लिए सरकार दे रही भारी सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
Read more »
PM मोदी की सभा में पॉकेटमारों की बल्ले-बल्ले, जमकर कटी जेबें और मोबाइल भी गायबPm modi Rally: पीएम मोदी भागलपुर रैली में पॉकेटमारों की चांदी रही. रैली में शामिल होने आए कई लोगों की जेबें कट गई. वहीं कई लोगों के मोबाइल भी गायब हो गए.
Read more »
MP के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मोहन सरकार ने बजट में किया बड़ा ऐलानMP Government Employees: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है, वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने कर्मचारियों के लिए यह ऐलान किया है.
Read more »
छोटे किसानों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, पीएम किसान के बाद अब सरकार देगी यह सौगात?Paddy Farmers: फसल बीमा योजना का दायरा बढ़ाने के साथ ही समिति ने फसल अवशिष्टों (पराली) को जलाने पर रोक लगाने के लिए धान किसानों को 100 रुपये क्विंटल के हिसाब से वित्तीय मदद देने की भी सिफारिश की.
Read more »
MP के किसानों की बल्ले-बल्ले, 4 फसलों पर मिलेगी MSP, मिलेगा पैसा ही पैसाmp news-मध्यप्रदेश में सरकार की किसानों की चार फसलों पर बढ़ाई एमएसपी का फायदा अब किसानों को मिल रहा है. सरकार गेहूं, चना, मसूर और सरसों को बढ़े हुए दामों पर किसानों से खरीद रही हैं.
Read more »
कर्नाटक में माननीयों की बल्ले-बल्ले, 100 बढ़ेगी सीएम, मंत्रियों और विधायकों की सैलरीकर्नाटक सरकार ने मुख्यमंत्री मंत्रियों और विधायकों के वेतन में 100 फीसद की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इसके लिए दो संशोधन विधेयकों कर्नाटक मंत्रियों के वेतन और भत्ते संशोधन विधेयक 2025 और कर्नाटक विधानमंडल सदस्यों के वेतन पेंशन और भत्ते संशोधन विधेयक 2025 को हरी झंडी दी गई है। राज्य के गृह मंत्री ने इस बढ़ोत्तरी को उचित ठहराया...
Read more »
