5 क्रिकेटर जो आज राजनीति की पिच पर हैं

United States News News

5 क्रिकेटर जो आज राजनीति की पिच पर हैं
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Webdunia Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

इनमें से एक ऐसे भी हैं जो अपने पाकिस्तान प्रेम के लिए जाने जाते हैं cricket LokSabhaElection2019 LokSabhaElections2019

पुनः संशोधित शुक्रवार, 22 मार्च 2019 नईदिल्ली। खासकर दक्षिण एशियाई देशों में कई क्रिकेटर राजनीति में भाग्य आजमाने आ जाते हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान तो खुद पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। भारत में भी सूरत ए हाल कुछ अलग नहीं है। आइए जानते हैं पांच क्रिकेटरों के बारे में जो अभी तक राजनीति में है। कीर्ति आजाद हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए सांसद कीर्ति आजाद सन 1983 की विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा थे। लंबे समय से भाजपा से वह जुड़े रहे। दिल्ली क्रिकेट बोर्ड के भ्रष्टाचार पर बोलने के कारण आलाकमान उनसे नाराज हुआ। उन्होंने अरुण जेटली की भी काफी आलोचना की जिसके कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया। नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में कई सुर्खियों में आए नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में भाजपा के सिपहसालार हुआ करते थे। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में अरुण जेटली के लिए सीट खाली की थी। पार्टी से असंतुष्ट नवजोत ने पहले तो आवाज ए पंजाब पार्टी का गठन किया लेकिन फिर कीर्ति की ही तरह उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। फिलहाल वह कैप्टन अमरिंदर की पंजाब सरकार में मंत्री हैं। मो अजहरुद्दीन लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट के कप्तान रहे मो अजहरुद्दीन ने भी राजनीति की पिच पर कुछ हाथ दिखाए। मैच फिक्सिंग प्रकरण के कारण उनका करियर 2001 तक समाप्त हो गया था। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में कांग्रेस की सदस्यता ली और उस ही साल मुरादाबाद सीट जीतकर लोकसभा में चुनकर आए। इस साल उन्होंने सिकंदराबाद सीट से लड़ने की चाह रखी है। चेतन चौहान मशहूर टेस्ट क्रिकेटर और सुनील गावस्कर के साथी चेतन चौहान भाजपा से एक नहीं दो बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं। उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट पर उन्होंने यह विजय प्राप्त की। अगस्त 2018 से वह उत्तर प्रदेश में युवा एवं खेल मंत्री हैं। गौतम गंभीर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर आज भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली और रविशंकर ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। गंभीर दिल्ली की नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद गंभीर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहा हूं।.

पुनः संशोधित शुक्रवार, 22 मार्च 2019 नईदिल्ली। खासकर दक्षिण एशियाई देशों में कई क्रिकेटर राजनीति में भाग्य आजमाने आ जाते हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान तो खुद पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। भारत में भी सूरत ए हाल कुछ अलग नहीं है। आइए जानते हैं पांच क्रिकेटरों के बारे में जो अभी तक राजनीति में है। कीर्ति आजाद हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए सांसद कीर्ति आजाद सन 1983 की विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा थे। लंबे समय से भाजपा से वह जुड़े रहे। दिल्ली क्रिकेट बोर्ड के भ्रष्टाचार पर बोलने के कारण आलाकमान उनसे नाराज हुआ। उन्होंने अरुण जेटली की भी काफी आलोचना की जिसके कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया। नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में कई सुर्खियों में आए नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में भाजपा के सिपहसालार हुआ करते थे। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में अरुण जेटली के लिए सीट खाली की थी। पार्टी से असंतुष्ट नवजोत ने पहले तो आवाज ए पंजाब पार्टी का गठन किया लेकिन फिर कीर्ति की ही तरह उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। फिलहाल वह कैप्टन अमरिंदर की पंजाब सरकार में मंत्री हैं। मो अजहरुद्दीन लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट के कप्तान रहे मो अजहरुद्दीन ने भी राजनीति की पिच पर कुछ हाथ दिखाए। मैच फिक्सिंग प्रकरण के कारण उनका करियर 2001 तक समाप्त हो गया था। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में कांग्रेस की सदस्यता ली और उस ही साल मुरादाबाद सीट जीतकर लोकसभा में चुनकर आए। इस साल उन्होंने सिकंदराबाद सीट से लड़ने की चाह रखी है। चेतन चौहान मशहूर टेस्ट क्रिकेटर और सुनील गावस्कर के साथी चेतन चौहान भाजपा से एक नहीं दो बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं। उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट पर उन्होंने यह विजय प्राप्त की। अगस्त 2018 से वह उत्तर प्रदेश में युवा एवं खेल मंत्री हैं। गौतम गंभीर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर आज भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली और रविशंकर ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। गंभीर दिल्ली की नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद गंभीर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहा हूं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Webdunia Hindi /  🏆 17. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव 2019 : राजनीति के मैदान में भी हिट रहे ये दिग्गज खिलाड़ी...लोकसभा चुनाव 2019 : राजनीति के मैदान में भी हिट रहे ये दिग्गज खिलाड़ी...नई दिल्ली। एक आम तौर पर पहले पन्ने पर होता है तो दूसरा आखिरी पर लेकिन चुनावी मौसम में यह पुरानी कहावत बेमानी हो जाती है कि खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए क्योंकि खिलाड़ियों का राजनीति से गहरा और पुराना नाता रहा है। इस बार भी राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कीर्ति आजाद और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे खिलाड़ी तो राजनीति में भी अनुभवी हो गए हैं लेकिन इस बार क्रिकेटर गौतम गंभीर जैसे नये नाम भी सामने आ सकते हैं।
Read more »

गठबंधन राजनीति के माहिर हैं नीतीश, कभी RJD तो कभी BJP ने बनाया CMगठबंधन राजनीति के माहिर हैं नीतीश, कभी RJD तो कभी BJP ने बनाया CMनीतीश कुमार ने पढ़ाई तो की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की लेकिन सोशल इंजीनियरिंग को धार देते देते बिहार की नब्ज को पहचाना और अपने हिसाब से राजनीति में महारत हासिल की.
Read more »

खिलाड़ियों का है राजनीति से गहरा नाता, इस बार गंभीर-सहवाग कर सकते हैं एंट्रीखिलाड़ियों का है राजनीति से गहरा नाता, इस बार गंभीर-सहवाग कर सकते हैं एंट्रीइस साल होने वाले चुनाव में गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं.
Read more »

कौन हैं भारत के पहले लोकपाल जस्टिस घोष, शशिकला को सुना चुके हैं सजा- Amarujalaकौन हैं भारत के पहले लोकपाल जस्टिस घोष, शशिकला को सुना चुके हैं सजा- Amarujalaजस्टिस पीसी घोष को देश का पहला लोकपाल नियुक्त कर मोदी सरकार ने विपक्ष से ऐन वक्त पर बड़ा मुद्दा छीन लिया है।
Read more »

जामनगर में हार्दिक पटेल को चुनौती दे सकती हैं इस क्रिकेटर की पत्नी- Amarujalaजामनगर में हार्दिक पटेल को चुनौती दे सकती हैं इस क्रिकेटर की पत्नी- Amarujalaरिवाबा को हाल ही में गुजरात की करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष के लिए नामित किया गया था। अब क्षत्रिय समुदाय के समर्थन
Read more »

LIVE: आज BJP में शामिल हो सकते हैं क्रिकेटर गौतम गंभीरLIVE: आज BJP में शामिल हो सकते हैं क्रिकेटर गौतम गंभीरआज BJP में शामिल हो सकते हैं गौतम गंभीर IndiaElects GautamGambhir पढ़ें लाइव अप्डेट्स-
Read more »

चुनावी हलचल Live: क्रिकेटर गौतम गंभीर आज भाजपा में हो सकते हैं शामिल- Amarujalaचुनावी हलचल Live: क्रिकेटर गौतम गंभीर आज भाजपा में हो सकते हैं शामिल- Amarujalaचुनावी हलचल Live: क्रिकेटर गौतम गंभीर आज भाजपा में हो सकते हैं शामिल Mahasangram VoteKaro वोटकरो GautamGambhir BJP4India
Read more »

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर BJP में शामिल, दिल्ली से लड़ सकते हैं चुनाव– News18 हिंदीपूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर BJP में शामिल, दिल्ली से लड़ सकते हैं चुनाव– News18 हिंदीपिछले साल गंभीर ने प्रदूषण के मसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना भी साधा था.
Read more »

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल, अरुण जेटली ने दिलाई सदस्यता- Amarujalaपूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल, अरुण जेटली ने दिलाई सदस्यता- Amarujalaपूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल, बोले- पीएम मोदी के विजन से हुआ प्रभावित GautamGambhir gautamgambhir BJP4India arunjaitley rsprasad narendramodi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:46:56