आजमगढ़ के एक गांव में रहने वाली फूला देवी 49 साल पहले एक मेले में लापता हो गई थी। आजमगढ़ पुलिस की मदद से वह अपने परिवार से मिली है।
आजमगढ़ : जिले में एक बेहद दिलचस्प और भावुक मामला सामने आया है. आज से 49 साल पहले 8 साल की उम्र में एक छोटी सी बच्ची किसी मेले में गुम हो गई थी. तब से लेकर आज तक वह अपने परिवार से मिलन े की हर संभव कोशिश में लगी हुई थी, लेकिन 49 साल तक उसकी कोशिश सफल नहीं हो पाई. लेकिन आजमगढ़ पुलिस की मदद से 49 साल बाद फूला देवी अपने परिवार से दोबारा वापस मिल सकी. 57 वर्षीय यह महिला अब अपने परिवार से दोबारा मिलकर बेहद खुश है. वर्तमान में महिला का एक 34 वर्षीय बेटा भी है.
8 वर्ष की उम्र में हुई थी किडनैप दरअसल सन 1975 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बच्ची जिसकी उम्र उस समय महज 8 वर्ष थी. वह अपने परिवार के साथ मुरादाबाद में मेला देखने गई थी, जहां भाई बहनों के साथ खेलते खेलते वह कहीं गुम हो गई. तब से लेकर आज तक वह महिला अपने परिवार से मिलने की तमाम कोशिश करती रही, लेकिन उसकी हर कोशिश नाकाम रही. आजमगढ़ पुलिस की सूझबूझ के चलते आज 49 साल पहले अपने परिवार से बिछड़ी वह बच्ची जो कि अब महिला हो चुकी है, वह अपने प्रिय जनों से अपने भाई बहन से अपने मां-बाप से मिलने में कामयाब हो सकी. मिशन मुस्कान के तहत हुआ खुलासा दरअसल बच्ची की गुमशुदगी के बाद उनके माता-पिता द्वारा पुलिस में शिकायत की थी. जिसके बाद पुलिस बच्ची की तलाश कर रही थी, लेकिन 49 साल तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका. इस मामले में जानकारी देते हुए एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि इस पूरे घटना का खुलासा ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले के एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने किया है. वहीं इस बारे में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि 19 दिसंबर को रामपुर जिले की एक प्राथमिक विद्यालय की प्रिंसिपल डॉक्टर पूजा रानी के द्वारा आजमगढ़ जिले की रहने वाली एक महिला की जानकारी दी गए थी, जो वहां पर काम कर रही है. इसके बाद आजमगढ़ पुलिस ने टीमों का गठन कर आजमगढ़ के आसपास के थानों में तलाशी शुरू कर दी. इस जगह था महिला का घर इसी क्रम में महिला के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने छानबीन शुरू की. पुलिस ने मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में चूंटीदार गांव में तस्दीक करना शुरू किया, तो पुलिस को पता चला कि इस गांव में 49 वर्ष पूर्व एक महिला फूला देवी जो कि अपनी मां श्यामा देवी के साथ 1975 में मुरादाबाद गई थी और वहीं से लापता हो गई थ
वर्ल्डक्राइम अपराध पुलिस परिवार लड़की मिलन आजमगढ़
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीलीभीत में आतंकियों की मुठभेड़, तीनों मारे गएपंजाब से गुरदासपुर पुलिस चौकी पर हमले के बाद आतंकी पीलीभीत पहुंचे थे। पंजाब पुलिस की मदद से स्थानीय पुलिस ने उन्हें मार गिराया।
Read more »
49 साल बाद मिली बहू-बहन, आजमगढ़ की महिला को परिजनों से मिलायाउत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक महिला को 49 साल बाद उसके परिवार से मिलाया गया है. महिला आठ साल की उम्र में मेले में गायब हो गई थी.
Read more »
मुरादाबाद से 8 साल की उम्र में हुई थी किडनैप, अब 49 साल बाद परिजनों से मिली आजमगढ़ की महिलाUP News: आजमगढ़ में 49 साल पहले 8 साल की बच्ची का अपहरण हो गया था. बचपन की धुंधली यादों और पुलिस की कड़ी मेहनत के सहारे अब वह महिला अपने परिवार से मिल गई है. यह मिलन गांव के एक पुराने कुएं और परिवार के नाम की यादों से संभव हो सका. पुलिस ने इस अनसुलझे मामले को सुलझाते हुए पीड़िता को उसके परिजनों तक पहुंचा दिया है.
Read more »
49 वर्ष बाद आजमगढ़ पुलिस ने लापता महिला को ढूंढ कर परिवार से मिलायाउत्तर प्रदेश की आजमगढ़ पुलिस ने 49 वर्षों से लापता एक महिला को उसके परिवार से मिलाया। महिला 8 साल की थी जब लापता हुई थी और केवल अपने गांव का नाम जानती थी। पुलिस की सहायता से महिला को अपने मामा और भाई से मिलाया गया।
Read more »
49 साल बाद लापता महिला को परिवार से मिलवायाउत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में 49 साल पहले लापता हुई 8 साल की बच्ची को पुलिस ने उसके परिवार से मिलवाया। महिला 1975 में एक बुजुर्ग ने लालच देकर अपने साथ ले गया था और बाद में रायपुर निवासी एक व्यक्ति को सौंप दिया था। महिला ने उस व्यक्ति से शादी कर ली और एक बेटा हुआ। 49 साल बाद पीड़िता ने अपने गांव का नाम याद रखकर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने उसके मामा के घर के कुएं के आधार पर पीड़िता को उसके परिवार से मिलाया।
Read more »
49 साल बाद मेले में खोई महिला को आजमगढ़ पुलिस ने अपने परिवार से मिलायाउत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में 8 साल की उम्र में लापता हुई महिला फूला देवी को आजमगढ़ पुलिस ने 49 साल बाद उसके परिवार से मिलाया है.
Read more »
